Responsive Scrollable Menu

Seven Years of Pulwama Attack: 7 साल बाद भी जिंदा है शहादत की याद, 14 फरवरी को ‘ब्लैक डे’ के रूप में देश करता है वीर जवानों को नमन

Seven Years of Pulwama Attack: 14 फरवरी दुनिया के कई देशों में वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है, लेकिन भारत में यह दिन एक गहरे दुख की याद दिलाता है. साल 2019 में इसी दिन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे. तब से हर साल 14 फरवरी को देश ‘ब्लैक डे’ यानी काला दिवस के रूप में मनाता है और शहीदों को श्रद्धांजलि देता है.

पुलवामा हमले की जानकारी

14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ का एक बड़ा काफिला जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे से गुजर रहा था. करीब 78 वाहनों में 2,500 से ज्यादा जवान ड्यूटी पर जा रहे थे. दोपहर करीब 3:10 बजे लेथपोरा इलाके में एक विस्फोटकों से भरी कार बस से टकरा गई. कार में लगभग 300 किलो आरडीएक्स भरा था. टक्कर के साथ जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई. इस हमले में सीआरपीएफ की 76वीं बटालियन के 40 जवान शहीद हो गए और कई अन्य घायल हुए.

इस आतंकी संगठन ने किया था हमला

इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) ने ली थी. घटना के बाद पूरे देश में शोक और आक्रोश की लहर फैल गई. शहीदों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने पति या पिता.

भारत की जवाबी कार्रवाई

बता दें कि हमले के 12 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की कार्रवाई की, जिसे बालाकोट एयर स्ट्राइक के नाम से जाना गया. इसे आतंकवाद के खिलाफ बड़ी जवाबी कार्रवाई माना गया.

श्रीनगर में कड़ी सुरक्षा

हमले की बरसी से पहले श्रीनगर के लाल चौक समेत कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी जाती है. तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाती है. आज, सात साल बाद भी पुलवामा के शहीदों की याद देश के दिल में जिंदा है. 14 फरवरी को लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ कैंप में वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है और उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाता है.

यह भी पढ़ें- Pulwama Attack: शहीद जवानों को PM Modi ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका साहस देश को प्रेरित करता है

Continue reading on the app

Happy Valentines Day 2026: आज वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने लव को इन प्यार भरी लाइनों के साथ करें विश, भेजें ये संदेश

Happy Valentines Day 2026: वैलेंटाइन वीक का सबसे स्पेशल दिन सेलिब्रेट करने के लिए प्यार के परिंदे तैयार हैं. वैलेंटाइन डे आज यानी 14 फरवरी को मनाया जा रहा है. हर कोई अपने-अपने तरीके से इस दिन को यादगार बनाने की कोशिश में जुटा हुआ है. रोज डे शुरू होने वाला दिन अब पूरा होने वाला है. इसमें प्रपोज डे, चॉकलेट डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे शामिल है. इस दिन लोग अपने पार्टनर के प्रति प्यार जताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. वैलेंटाइन पर हम आपको कुछ ऐसी बेस्ट शायरियां और विश बताते हैं जो आप अपने स्पेशल वन को भेज सकते हैं. 

Happy Valentines Day 2026 Wishes 

आपके आने से मेरी जिंदगी हो गई कितनी खूबसूरत 
दिल में बसाई है मैंने बस आपकी ही सूरत 
कभी भी नहीं जाना दूर हमसे भूलकर भी 
क्योंकि हमे हर कदम पर है आपकी बेहद जरूरत 
Happy Valentines Day 2026

अच्छा लगता हैं तेरा नाम मेरे नाम के साथ 
जैसे कोई खूबसूरत सुबह जुड़ी हो किसी हसीन शाम के साथ 
Happy Valentines Day 2026

तेरी हंसी से मेरा दिन बन जाता है. 
तेरी यादों से मेरा मन खिल जाता है, 
तू है तो हर लम्हा खास लगता है, 
तेरे बिना ये दिल उदास रहता है
हैप्पी वैलेंटाइन डे 

वैलेंटाइन डे के इस खास मौके पर तुम्हें कहनी है अपने दिल की बात, 
मन कहता है तुम पर कर दूं प्यार की बरसात
Happy Valentine’s Day 2026

वैलेंटाइन के लिए रोमांटिक शायरियां 

तुम्हें देखूं तो हर ख्वाब सच लगता है 
तुम्हें सोचूं तो दिल बेकाबू लगता है 
बस एक तुम ही हो इस दिल की वजह 
वरना ये दिल भी वीरान लगता है 
हैप्पी वैलेंटाइन डे 

तुम्हारे साथ हर लम्हा खास हो जाता है, 
मुश्किल रास्ता भी आसान हो जाता है, 
कहीं भी कभी भी तुझे याद करूं 
बिना देखें ही तेरा दीदार हो जाता है
हैप्पी वैलेंटाइन डे 

यह भी पढ़ें: Valentine’s Day 2026: गर्लफ्रेंड को महंगे नहीं, दें ये दिल खुश कर देने वाले गिफ्ट्स

Continue reading on the app

  Sports

अब रोहित शर्मा नहीं, जोस बटलर के नाम से जाना जाएगा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लिश बल्लेबाज का करिश्मा

Jos Buttler broke Rohit Sharma World Record: जोस बटलर टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 4000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे कम गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की. इसी के साथ बटलर टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन पूरे करने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए. Sat, 14 Feb 2026 20:48:22 +0530

  Videos
See all

"INDIA में सब सेफ है..." #indvspak #t20worldcup2026 #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T15:37:24+00:00

"ट्रंप बोलता है मोदी जी" | #bhaiyajikahin #indiaustradedeal #rahulgandhi #donaldtrump #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T15:39:04+00:00

डिब्रूगढ़ में दिखा जनसमर्थन का सैलाब! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T15:38:40+00:00

"आप को अगर राजनीतिक मोतियाबिंद है" | #bhaiyajikahin #indiaustradedeal #rahulgandhi #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T15:39:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers