Responsive Scrollable Menu

अमेरिका के साथ बातचीत 'ज्यादा मांगों' के बिना सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ सकती है : ईरान

तेहरान, 14 फरवरी (आईएएनएस)। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के एक वरिष्ठ सलाहकार ने कहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत आगे बढ़ सकती है और दोनों देशों के हितों की रक्षा कर सकती है, लेकिन यह बातचीत वास्तविकता पर आधारित होनी चाहिए और इसमें जरूरत से ज्यादा मांगें न रखी जाएं।

ईरान की रक्षा परिषद के सचिव अली शमखानी ने यह बात कतर के समाचार चैनल अल जज़ीरा को दिए गए एक साक्षात्कार में कही। यह साक्षात्कार शुक्रवार को प्रकाशित हुआ। उन्होंने यह टिप्पणी उस समय की, जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु मुद्दे पर अप्रत्यक्ष बातचीत फिर से शुरू हुई है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस बातचीत का पहला दौर 6 फरवरी को ओमान में हुआ था।

शमखानी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाले कदमों से बचना सभी पक्षों के लिए समझदारी भरा रास्ता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कूटनीतिक कोशिशों का मकसद तनाव कम करना और राजनीतिक समाधान को मजबूत करना है।

उन्होंने साफ कहा कि ईरान का मिसाइल कार्यक्रम देश की “लाल रेखा” है और इस पर कोई बातचीत नहीं होगी। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी ने ईरान के खिलाफ कोई आक्रामक कदम उठाया तो उसे “कड़ा, निर्णायक और उचित” जवाब दिया जाएगा।

शमखानी ने यह भी कहा कि अमेरिका के समर्थन के बिना इजरायल, ईरान पर हमला नहीं कर सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान की सैन्य तैयारी का स्तर बहुत ऊंचा है, इसलिए अगर कोई देश गलत आकलन करेगा तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब तेहरान और वॉशिंगटन के बीच तनाव बढ़ा हुआ है और क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य तैनाती भी बढ़ी है, हालांकि हाल के दिनों में कूटनीतिक प्रयास भी जारी हैं।

इससे पहले बुधवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने कहा था कि उनका देश अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर “जरूरत से ज्यादा मांगों के आगे नहीं झुकेगा”। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम की किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार है और उसका मकसद परमाणु हथियार बनाना नहीं है।

--आईएएनएस

एएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

कानपुर लैंबॉर्गिनी टक्कर मामला : कार का तकनीकी निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

कानपुर लैंबॉर्गिनी टक्कर मामला : कार का तकनीकी निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

Continue reading on the app

  Sports

जबलपुर कोर्ट में घूसखोर पंडत फिल्म निर्माता नीरज पांडे और Netflix अधिकारियों के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक फिल्म के विवादास्पद शीर्षक को लेकर बड़ी कानूनी कार्रवाई देखने को मिली है। स्थानीय निवासी, फिल्मी पटकथा लेखक और ज्योतिषी पं. वैभव पाठक ने फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के निर्माता नीरज पांडे और इसके ओटीटी अधिकारों की मालिक कंपनी Netflix के वरिष्ठ अधिकारियों के विरुद्ध न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की … Sat, 14 Feb 2026 09:33:51 GMT

  Videos
See all

Jammu & Kashmir: मशहूर Tourist Spot Guldanda बर्फबारी के बाद फिर खुला । Snowfall | Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T04:10:55+00:00

Nupur Sharma: 'बेटियां शिक्षित ही नहीं, सशक्त भी बनें' #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T04:10:00+00:00

Bangladesh Election 2026 Results LIVE Updates: चुनाव होते ही बांग्लादेश से गायब मोहम्मद यूनुस? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T04:13:09+00:00

'Rahul Gandhi की बयानबाजी हमेशा देश के विरोध में होती है' बोले Union Minister Ramdas Athawale #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T04:14:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers