Responsive Scrollable Menu

सोना आज 1,369 रुपए सस्ता हुआ:10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.48 लाख रुपए पर आया, सितंबर में 8 हजार रुपए गिरा था

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 12 अक्टूबर को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,369 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 814 रुपए घटकर 2.20 लाख रुपए हो गई है। सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती इससे पहले बीते महीने यानी सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती रुपए हुई। 31 अगस्त को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 30 सितंबर को 1.48 लाख रुपए पर आ गया। इसी तरह 1 किलो चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए से गिरकर 2.22 लाख रुपए पर आ गई। क्या यह गिरावट लंबी चलेगी? विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है: ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

Continue reading on the app

चीन सबसे ज्यादा सोना रखने वाला 5वां देश:उसके पास अब 2410 टन गोल्ड, भारत से 3 गुना ज्यादा;अमेरिका नंबर-1 पर

चीन दुनिया का 5वां सबसे ज्यादा सोना रखने वाला देश बन गया है। चीन ने रूस को पीछे छोड़ दिया है और उससे आगे अब सिर्फ अमेरिका, जर्मनी, इटली और फ्रांस है। फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म 'द कोबेसी लेटर' के मुताबिक, चीन के पास अब सोने का 2,410 टन रिजर्व हो गया है और वह दुनिया के टॉप-3 देशों में शामिल होने से बस थोड़ा ही दूर है। फ्रांस के पास 2,437 टन और इटली के पास 2,452 टन सोना है। यानी चीन फ्रांस से सिर्फ 27 टन और इटली से 42 टन पीछे है। वहीं भारत इस लिस्ट में 8वें नंबर पर है और चीन से करीब 3 गुना कम गोल्ड है। चीन इस साल अंत तक तीसरे नंबर पर पहुंच सकता है चीन का केंद्रीय बैंक यानी पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना लगातार सोना खरीद रहा है। अगर यह खरीदारी लगातार रहती है तो इस साल के अंत तक वह फ्रांस और इटली को भी पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा। सितंबर में 23 टन सोना खरीदा, लगतार 23 महीने से खरीदारी चीन पिछले 23 महीनों से लगातार सोना खरीद रहा है। इस साल सिर्फ सितंबर महीने में चीन ने 23 टन से ज्यादा सोना खरीदा, जो पिछले एक साल में किसी भी एक महीने की सबसे बड़ी खरीदारी है। इससे पहले जुलाई और अगस्त में भी उसने हर महीने 20-20 टन से ज्यादा सोना अपने खजाने में जमा किया था। इस पूरे साल में सितंबर तक चीन ने कुल 103 टन से भी ज्यादा सोना खरीदा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत $4,200 औंस के पार दुनियाभर के बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर लगभग 4,207 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, वहीं चांदी भी महंगी होकर 61.12 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। सोने के दाम बढ़ने की दो मुख्य वजहें हैं- एक्सपर्ट व्यू: अमेरिका-ईरान यूद्ध के बाद सोना फिर महंगा हो रहा ओवरसी-चाइनीज बैंकिंग कॉरपोरेशन (OCBC) के स्ट्रैटेजिस्ट क्रिस्टोफर वोंग के मुताबिक, कच्चे तेल के दाम गिरने और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से सोने की कीमतों में फिर से सुधार आ रहा है। फरवरी में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध छिड़ने के बाद महंगाई बढ़ने के डर से सोने के दाम करीब 20% तक गिर गए थे। लेकिन अब बाजार संभल रहा है। आने वाले दिनों में अमेरिका के महंगाई आंकड़ों और अमेरिकी केंद्रीय बैंक के बयानों से तय होगा कि सोने की कीमतें आगे और कितनी बढ़ेंगी। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… सोना आज 1,005 रुपए सस्ता हुआ: 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.48 लाख रुपए पर आया, सितंबर में 8 हजार रुपए गिरा था सोने-चांदी की कीमतों में 12 अक्टूबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,005 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी 235 रुपए घटकर 2.21 लाख रुपए पर आ गई है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं कुमार कुशाग्र? जिन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया से आया बुलावा, धोनी से इंस्पायर होकर शुरू की विकेटकीपिंग

Who Is Kumar Kushagra: झारखंड के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए भारतीय टीम में चुन लिया गया है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 42 से अधिक के औसत से 2,507 रन बनाने वाले कुशाग्र अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं. अंडर-19 विश्व कप, रणजी ट्रॉफी में रिकॉर्डतोड़ पारियों और आईपीएल के सफर से गुजरते हुए उन्होंने भारत ए और घरेलू सर्किट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर नेशनल क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाई है. Sat, 17 Oct 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

Iran-US Conflict | ईरान के तेवर से दुनिया हैरान, Iran की धमकी से बढ़ी टेंशन! World News | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T00:30:37+00:00

China On Pakistan : पाकिस्तानी लड़कियों से शादी पर चीन की चेतावनी? | China Pakistan | World News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T00:30:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers