Responsive Scrollable Menu

सेंसेक्स 548 अंक गिरकर 71,925 पर बंद:निफ्टी भी 157 अंक नीचे आया, IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली रही

शेयर बाजार में आज यानी 12 अक्टूबर को गिरावट रही। सेंसेक्स 548 अंक नीचे 71,925 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 157 अंक की गिरावट रही, ये 22,363 पर बंद हुआ। IT, बैंकिंग और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली रही। बाजार में गिरावट के 4 बड़े कारण 1. RBI का आगे और दरें बढ़ाने का संकेत लगभग 4 साल में पहली बार दरें बढ़ाने के साथ आरबीआई ने अपना रुख 'न्यूट्रल' से बदलकर 'कैलिब्रेटेड टाइटनिंग' कर दिया है। ऐसे में आने वाले कुछ महीनों में आरबीआई ब्याज दर में 1% तक की बढ़ोतरी कर सकता है। इस वजह से बाजार में गिरावट है। 2. बॉन्ड यील्ड 24 साल के रिकॉर्ड स्तर पर ग्लोबल मार्केट में बॉन्ड सेल-ऑफ तेज होने से अमेरिका की 30-साल वाली बॉन्ड की यील्ड 5.71% के पार पहुंच गई है। 10 साल की बॉन्ड यील्ड भी 5.3% से ऊपर चली गई है। बॉन्ड यील्ड बढ़ने से निवेशक शेयर मार्केट से पैसा निकालकर डेट मार्केट की ओर रुख करते हैं। 3. कच्चा तेल 102 डॉलर प्रति बैरल के पार निकला मिडिल ईस्ट में तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर बढ़ते हमलों के चलते ब्रेंट क्रूड 2% चढ़कर 102 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। सप्लाई बाधित होने की आशंका और क्रूड इन्वेंट्री में 3.2 मिलियन बैरल की कमी आने से तेल की कीमतों में यह तेजी आई है। 4. विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजारों में बिकवाली कर रहे हैं। पिछले 7 कारोबारी दिनों में FIIs ने करीब 26 हजार करोड़ रुपए के शेयर बेचे। एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में 9 अक्टूबर को बढ़त रही विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7 दिनों में 26 हजार करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। पिछले हफ्ते बाजार में रही थी बढ़त इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी यानी 9 अक्टूबर को सेंसेक्स 879 अंक या 1.23% की तेजी के साथ 72,472 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 289 अंक की तेजी रही, ये 22,520 के स्तर पर बंद हुआ था।

Continue reading on the app

सोना आज 1,369 रुपए सस्ता हुआ:10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.48 लाख रुपए पर आया, सितंबर में 8 हजार रुपए गिरा था

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 12 अक्टूबर को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,369 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 814 रुपए घटकर 2.20 लाख रुपए हो गई है। सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती इससे पहले बीते महीने यानी सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती रुपए हुई। 31 अगस्त को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 30 सितंबर को 1.48 लाख रुपए पर आ गया। इसी तरह 1 किलो चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए से गिरकर 2.22 लाख रुपए पर आ गई। क्या यह गिरावट लंबी चलेगी? विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है: ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड दौरे पर अपने खर्चे पर 5 नेट गेंदबाज ले जाएंगे शुभमन गिल, भारतीय टेस्ट कप्तान का मास्टरस्ट्रोक

Shubman Gill pay out of pocket for 5 net bowlers: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की तैयारी को पूरी गंभीरता से लेते हुए अपने खर्चे पर चार से पांच नेट गेंदबाजों को साथ ले जाने का अनूठा फैसला किया है. बीसीसीआई के अनुसार, गिल 23 या 24 अक्टूबर को न्यूजीलैंड रवाना होंगे और इन गेंदबाजों के यात्रा व अन्य खर्चों का भुगतान वह खुद करेंगे. व्यस्त कार्यक्रम के चलते वह भारत ए के मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, इसलिए वह अतिरिक्त समय और अभ्यास के लिए पहले रवाना हो रहे हैं. छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी मुकाबले से वापसी कर रहे गिल अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों मोर्चों पर इस दौरे को सफल बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं. Fri, 16 Oct 2026 23:20:09 +0530

  Videos
See all

Delhi Protest | CJP Tiranga March: CJP प्रदर्शन पर एडिशनल CP का बड़ा बयान वायरल! #cjpprotest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T23:56:36+00:00

Hindi News: Asian Games Gold Winners का CM Mohan Majhi ने बढ़ाया हौसला | Sports News | Odisha News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T00:02:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers