Responsive Scrollable Menu

Lalita Saptami: राधा रानी की प्रधान ललिता सखी का पूजन आज, इस विधि से लगाएं भोग व आरती

आज यानी की 18 सितंबर 2026 को ललिता सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व राधा अष्टमी के एक दिन पहले आता है। यह पर्व श्री ललिता सखी को समर्पित है, जिनको ब्रज भक्ति परंपराओं में राधा रानी के अष्टसखियों में सबसे खास माना गया है। ललिता सखी को श्रीकृष्ण और देवी राधा के प्रति सच्ची निष्ठा, बुद्धिमत्ता, समर्पण और साहस के लिए याद किया जाता है। वृंदावन, बरसाना और ब्रज से जुड़े क्षेत्रों में इस पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। तो आइए जानते हैं ललिता सप्तमी की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व आदि के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक 17 सितंबर सुबह 10:48 मिनट पर सप्तमी तिथि की शुरूआत हुई है। वहीं आज यानी की 18 सितंबर 2026 की दोपहर 01:01 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर ललिता सप्तमी का पर्व 18 सितंबर 2026 को मनाया जा रहा है।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें और सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसके बाद मंदिर की साफ-सफाई कर उसको गंगाजल से पवित्र करें। अब एक चौकी पर राधा-कृष्ण की प्रतिमा को स्थापित करें और साथ ही ललिता सखी की प्रतिमा को स्थापित करें। फिर चंदन, अक्षत, कुमकुम, पुष्प आदि अर्पित करें। दीपक जलाकर विधि-विधान से राधा-कृष्ण और ललिता सखी की पूजा-आराधना करें। मिठाइयों और फलों का भोग लगाएं और आरती करें।

जानें कौन हैं ललिता सखी

ललिता सखी को ब्रज भक्ति परंपरा में श्री राधा रानी की 8 प्रमुख सहेलियों में प्रमुख माना गया है। भगवान कृष्ण और राधा की प्रेममयी सेवा के रूप में इस अष्टसखियों को आज भी याद किया जाता है।

Continue reading on the app

HCL टेक का मुनाफा 21% बढ़कर ₹5,132 करोड़ रहा:दूसरी तिमाही में रेवेन्यू 11.5% बढ़ा, निवेशकों को हर शेयर पर ₹12 डिविडेंड देगी कंपनी

IT कंपनी HCL टेक का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट यानी शुद्ध-मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 21% बढ़कर 5,132 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल इसी तिमाही (Q2FY26) में कंपनी का मुनाफा 4,235 करोड़ रुपए था। वहीं पिछली तिमाही (Q2FY6) में यह 4,624 करोड़ रुपए रहा था। यानी तिमाही आधार (QoQ) पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 11% बढ़ा है। डिजिटल, इंजीनियरिंग, क्लाउड और सॉफ्टवेयर वर्टिकल में बेहतर कामकाज और ऑर्डर्स मिलने की वजह से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। HCL ने सोमवार (12 अक्टूबर) को Q2FY27 यानी वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। HCL टेक का रेवेन्यू 11.5% बढ़कर ₹35,620 करोड़ रहा दूसरी तिमाही में HCL टेक का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.5% बढ़कर 35,620 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 31,942 करोड़ रुपए था। वहीं पिछली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 34,579 करोड़ रुपए था। यानी Q2FY27 की तुलना में Q1FY27 में कंपनी का रेवेन्यू 8% बढ़ा है। वस्तुओं और सेवाओं के बेचने से मिलने वाला पैसा रेवेन्यू या राजस्व होता है। HCL टेक ने 12 रुपए का डिविडेंड देने का किया ऐलान HCL टेक के बोर्ड ने शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 12 रुपए के डिविडेंड (लाभांश) देने को भी मंजूरी दी है। कंपनियां अपने शेयरहोल्डर्स को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे डिविडेंड कहते हैं। कंपनी लगातार डिजिटल, क्लाउड और एआई (AI) सॉल्यूशंस के सेक्टर में अपनी पहुंच बढ़ाने और नए ग्लोबल ऑर्डर्स हासिल करने पर फोकस कर रही है। मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ और डिविडेंड के ऐलान को देखते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी के फंडामेंटल्स मजबूत हैं, हालांकि शेयर बाजार में हालिया गिरावट के बाद अब आगे मार्जिन और नए सौदों पर नजर रहेगी। HCL टेक का शेयर एक साल में 18% गिरा नतीजों से पहले HCL टेक का शेयर 0.5% की तेजी के साथ 1,223 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर पिछले 1 महीने में 3%, 6 महीने में 15% और एक साल में 18% गिरा है। सिर्फ इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक की बात करें तो कंपनी का शेयर 25% गिरा है। कंपनी की मार्केट वैल्यू 3.31 लाख करोड़ रुपए है। HCL टेक के फाउंडर हैं शि‌व नाडर HCL टेक के फाउंडर शि‌व नाडर हैं। उन्होंने HCL को 1976 में स्थापित किया था। इसके CEO और MD सी विजयकुमार हैं। कंपनी डिजिटल, इंजीनियरिंग, क्लाउड और सॉफ्टवेयर का काम करती है। HCL में 2,30,339 कर्मचारी काम करते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

अन्वय द्रविड़ के 151 रन और आर्यवीर सहवाग का शानदार शतक, वीनू मांकड़ ट्रॉफी में चमके दिग्गजों के लाडले

Anvay Dravid Aaryavir Sehwag slams hundred : राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक की कप्तानी करते हुए गुजरात के खिलाफ 100 गेंदों पर 151 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी इस शतकीय पारी की बदौलत कर्नाटक ने 358 रनों के विशाल लक्ष्य को पांच विकेट शेष रहते हासिल कर लिया. वहीं, दूसरे मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने दिल्ली के लिए 143 गेंदों पर 173 रन बनाए, लेकिन उनकी यह शानदार पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी. Fri, 16 Oct 2026 23:01:42 +0530

  Videos
See all

Amit Shah News: गुजरात के बहुचर माता मंदिर में परिवार के साथ अमित शाह ने की पूजा #shorts #amitshah #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T18:08:44+00:00

News Ki Pathshala: बिना टमाटर टोमेटो सॉस!, आपकी थाली कितनी सेफ? | food Quality | Episode 125 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T18:17:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers