रेवंत रेड्डी के बयान पर BJP का पलटवार, सुधांशु त्रिवेदी बोले- “कांग्रेस हिंदू समाज को दक्षिण और उत्तर में बांटना चाहती है”
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के भगवान शिव और भगवान राम को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा भड़क गई है, BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता , राज्यसभा सदस्य डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा- कांग्रेस हिंदू समाज को दक्षिण और उत्तर में विभाजित करना चाहती है, वहीं तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी प्रांत और महिला-पुरुष के आधार पर विभाजित करना चाहते हैं।
कांग्रेस शासित राज्य तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भगवान शिव और भगवान राम के विषय में दिए गए एक विवादित बयान पर भाजपा ने आपत्ति जताई है, डॉ त्रिवेदी ने कहा राहुल गांधी को नास्तिक कहते हुए अपने वक्तव्य की शुरुआत की , उन्होंने दावा किया- 2014 के चुनाव में ईश्वर के नाम की शपथ लेने वाले राहुल गांधी ने 2024 में ईश्वर के नाम की शपथ नहीं ली, बल्कि अंग्रेजी में शपथ ली, जिसमें ईश्वर का जिक्र नहीं था।
रेवंत रेड्डी के बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार
उन्होंने कहा राहुल गांधी की पार्टी के नेता तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद के जुबली हिल उप चुनाव में कांग्रेस के दिल का उद्घोष करते हुए कहा कि कांग्रेस मतलब मुसलमान, मुसलमान मतलब कांग्रेस, कांग्रेस की ताकत मुसलमान , मुसलमान की ताकत कांग्रेस, वो पूरी ताकत से हिन्दू समाज को विभाजित करने के हर षड्यंत्र में है और ये कांग्रेस हिन्दू समाज को दक्षिण और उत्तर में विभाजित करना चाहती है जबकि तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी प्रांत और महिला-पुरुष के आधार पर विभाजित करना चाहते हैं।
‘Smash the Patriarchy’ पर BJP का तंज
सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के ‘Smash the Patriarchy’ पर भी तंज कसते हुए कहा कि ‘Smash the Patriarchy’ सिर्फ हिंदू समाज के लिए है और जैसे ही केरल का ग्रैंड मुफ्ती बोल देता है कि महिलाओं को तो तिजोरी में रखना चाहिए, ‘Smash the Patriarchy’ पर दहाड़ने-चिंघाड़ने वाले कांग्रेस के नेताओं के मुंह में दही जम जाती है।
भगवान को विभजित करना राजनीति का सबसे निकृष्टतम उदाहरण
डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा भाषा , प्रान्त, जाति, महिला, पुरुष में विभाजन का प्रयास करने वाले लोग अब भगवानों को विभाजित करने की सीमा में तक आ गए हैं मुझे लगता है कि भारत में राजनीति करने के सबसे निकृष्टतम उदाहरणों में से एक है इसलिए मैं कांग्रेस के लिए कहना चाहूँगा – “अंग्रेजों ने हमको बांटा फिर भी अपने देश की खातिर इन्होने हर परिवेश को बांटा कुर्सी के उद्देश्य की खातिर”
2014 के चुनाव में ईश्वर के नाम की शपथ लेने वाले राहुल गांधी ने 2024 में ईश्वर के नाम की शपथ नहीं ली, बल्कि अंग्रेजी में शपथ ली।
अब उनकी पार्टी के नेता, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, पूरी ताकत से हिंदू समाज को विभाजित करने के षड्यंत्र में संलिप्त हैं। कांग्रेस हिंदू समाज… pic.twitter.com/0w8UEIsUvP
— BJP (@BJP4India) September 30, 2026
They (Congress) now have stooped to the point of even dividing the gods.
This is one of the most disgraceful examples of political discourse in India. Revanth Reddy either does not know this, or perhaps he is being made to say it.
PM Modi is the MP from the land of Baba… pic.twitter.com/uz3CNj0eAZ
— BJP (@BJP4India) September 30, 2026
Koffee With Karan 9 की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन से ओटीटी पर मचेगी धूम
कॉफी विद करण दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। फिल्म मेकर करण जौहर का यह चैट शो दर्शकों को इसलिए पसंद आता है क्योंकि उन्हें बड़े-बड़े सितारों की पर्सनल जिंदगी और सीक्रेट के बारे में जानने का मौका मिलता है। करण भी इसमें आए सितारों की जमकर पोल खोलते हैं।
पिछले कुछ दिनों से लगातार कॉफी विद करण सीजन 9 की जमकर चर्चा चल रही है। दर्शक यह जानना चाह रहे थे कि आखिरकार शो कब से शुरू हो रहा है। दर्शकों का ये इंतजार अब खत्म हो चुका है क्योंकि मेकर्स ने सीजन 9 को लेकर आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह भी बता दिया गया है कि ओटीटी पर इसे कब रिलीज किया जाएगा।
कॉफी विद करण सीजन 9 पर अपडेट
आपको बता दें कि करण जौहर के इस चैट शो का ये आखिरी सीजन है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर सीजन 9 का शानदार प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इसमें करण काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। वो इस शो के शुरू होने का किस्सा शेयर कर रहे हैं।
करण ने सुनाया शो का किस्सा
करण ने बताया कि 22 साल पहले 2004 में पहले कप के साथ शुरू हुए इस शो ने भारत के बड़े-बड़े स्टार्स को एक साथ लाया है। 8 सीजन के 161 एपिसोड के दौरान सेलिब्रिटी की बदलती दुनिया, रिश्ते, शोहरत, महत्वाकांक्षा हर चीज की झलक दिखाई दी है। कोई परिवार का हिस्सा बन गया तो कोई मेहमान दोस्त। किसी को अपना प्यार मिला तो कोई एक्स बनकर रह गया या किसी ने शादी कर ली।
करण ने आगे कहा कि शो में हुई अनगिनत बातचीत के बीच कभी बहस, मीम्स, सुर्खियां और कभी ना भूलने वाली यादें बन गई। कुछ सफर ऐसे होते हैं जिन्हें खत्म करने की योजना नहीं बनाई जाती लेकिन मन की गहराई में यह जरूर होता है कि उन्हें कब छोड़ना है। कॉफी विद करण मेरी जिंदगी का बहुत खास हिस्सा रहा है। इसने मुझे यादें, दोस्त, ढेर सारा प्यार, मस्ती भरे पल और कुछ विवाद भी दिए हैं।
When Karan has a message for us, consider us seated on the kouch ????
Hotstar Specials: Koffee with Karan Season 9, streaming 14th October onwards on JioHotstar.#KWKS9OnJioHotstar #KaranJohar @AdarPoonawalla @apoorvamehta18 @aneeshabaig #NishantNayak @Dharmatic_ pic.twitter.com/dRLMzQsCcR
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 30, 2026
इन सबके बीच जो चीज हमेशा रही वह है, दर्शक। उन्होंने हमें प्यार दिया, ट्रोल किया, बहस की तरह लेकिन बार-बार वह एक कप के लिए वापस आते रहे। अलविदा कहना बहुत इमोशनल करने वाला है लेकिन यह सही भी लगता है। आखरी सीजन उन सभी लोगों के प्रति आभार और प्यार के साथ एक आखिरी बार मग उठाने का मेरा तरीका है। जिन्होंने कॉफी विद करण को वह बनाया जो आज यह है। आइए मेरे साथ कॉफी का एक कप कीजिए आखिरी बार।
ओटीटी पर कब होगा रिलीज
अगर आप भी करण जौहर का यह शो देखना चाहते हैं, तो ये ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। यह चैट शो 14 अक्टूबर 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर शुरू होने वाला है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










