Responsive Scrollable Menu

'मैंने 10 महीने में रुकवाए आठ युद्ध', अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस-यूक्रेन जंग को लेकर कही ये बात

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार ये दावा कर चुके हैं कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष समेत दुनियाभर में आठ युद्ध रुकवाए. ट्रंप के इस दावे को भारत खारिज कर चुका है. बावजूद इसके ट्रंप अक्सर इसे लेकर बयानबाजी करते रहते हैं. ट्रंप ने एक बार फिर से कहा है कि उन्होंने 10 महीनों के भीतर आठ युद्ध रुकवाएं हैं. हालांकि उन्होंने रूस-यूक्रेन के युद्ध को एक भयानक समस्या बताया. ट्रंप ने कहा कि वे वह दुनियाभर में शांति ला रहे हैं. ट्रंप का दावा है कि उन्होंने सिर्फ 10 महीनों के भीतर 8 युद्ध खत्म कराए हैं.

क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, "हम पूरी दुनिया में शांति ला रहे हैं. मैंने महज 10 महीनों में आठ युद्ध समाप्त किए... अभी कुछ और युद्ध समाप्त करने बाकी हैं, लेकिन विशेष रूप से रूस-यूक्रेन का युद्ध. यह एक जटिल समस्या है. यह एक भयानक स्थिति है. मुझे लगता है कि हम इसे सुलझा लेंगे. इसके लिए दोनों पक्षों के सहयोग की आवश्यकता होती है. आपको यह याद रखना होगा और हमें इसे हासिल करना ही होगा..."

Continue reading on the app

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में होगी इस खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री, कोलंबो में छुड़ाएगा विरोधियों के पसीने

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी (रविवार) को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 कैसी होगी. इसको लेकर फैंस के मन में काफी सवाल बने हुए हैं. भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में पाकिस्तान के खिलाफ बदलाव हो सकते हैं. क्योंकि कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम की पिच धीमी नजर आ रही है. इस पिच पर स्पिनरों को खूब मदद मिल रही है. यहां हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैचों में अब तक स्पिनर्स को ज्यादा विकेट मिले हैं. 

ऐसे में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस महत्वपूर्ण मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में एक स्पिनर की एंट्री हो सकती है. कप्तान सूर्या और गंभीर मिलकर कोलंबो में भारत के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को मौका दे सकते हैं. 

कुलदीप यादव का शानदार टी20 करियर

कुलदीप यादव का टी20 रिकॉर्ड बेहतरीन है. वो किसी भी पिच पर गेंद को स्पिन कराने की क्षमता रखते हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 53 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 51 पारियों में 13.74 की औसत और 6.99 की इकोनॉमी के साथ 94 विकेट हासिल किए हैं. कुलदीप यादव भारत के लिए 2 बार फाइव विकेट हॉल ले चुके हैं, जबकि 3 बार उन्होंने चार-चार विकेट झटके हैं. 

पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप का प्रदर्शन 

पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप के आंकड़े जबरदस्त हैं. उन्होंने साल 2025 में एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. वो पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों में 9.87 की औसत और 6.58 की इकोनॉमी के साथ कुल 8 विकेट चटका चुके हैं. 

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11

संजू सैमसन/अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह. 

ये भी पढ़ें : IND vs PAK: भारत का ये खिलाड़ी पाकिस्तान पर पडे़गा भारी, पाक के खिलाफ हैं धमाकेदार आंकड़े

Continue reading on the app

  Sports

यूट्यूब पर छाया सलमान खान और चित्रांगदा सिंह का रोमांस, Battle Of Galwan के नए गाने ने मचाई धूम

वैलेंटाइन डे के मौके पर सलमान खान ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। पिछले कुछ दिनों से वह अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने मातृभूमि गाना रिलीज किया था। देशभक्ति से भरा गाना दर्शकों को बहुत पसंद आया था। … Sat, 14 Feb 2026 13:25:15 GMT

  Videos
See all

जोधपुर में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल | #jodhpur | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T08:14:16+00:00

जनसुनवाई में घुस गए सांड़, अधिकारी कुर्सी छोड़कर भागे| Uttarakhand News | Rishikesh News |Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T08:16:11+00:00

Mumbai के मुलुंड में चलती कार पर गिरा मेट्रो के पिलर का हिस्सा | Mulund Metro Accident | Fadnavis #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T08:11:41+00:00

SP नेता के कार चलाने से सड़क को पहुंचा नुकसान | #samajwadiparty | #road | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T08:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers