Responsive Scrollable Menu

Breaking News Today Live Updates: आज असम के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, उत्तर-पूर्व की पहली हवाई पट्टी का करेंगे उद्घाटन

Breaking News Today Live Updates: आज 14 फरवरी 2026 और दिन शनिवार है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है. ठंड के जाने के साथ गर्मी की शुरुआत हो रही है. दिन और रात का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. जबकि सुबह और शाम के वक्त अभी भी हल्की ठंड पड़ रही है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कुछ इलाकों में आज के बाद हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है. जबकि पहाड़ों पर भारी बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है.

आज का दिन प्रेमी जोड़ों के लिए बेहद खास है क्योंकि दुनियाभर में आज वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वोत्तर के राज्य असम के दौरे पर जा रहे हैं. जहां वे नेशनल हाईवे पर उत्तर-पूर्व की पहली हवाई पट्टी का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी ब्रह्मपुत्र नदी पर बने 'कुमार भास्कर वर्मा' सेतु का दौरा भी करेंगे.

उधर केंद्रीय मंत्री जेडी नड्डा आज उत्तराखंड बीजेपी की कोर समिति की बैठक को संबोधित करेंगे. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कराईकल और पुदुचेरी के दौरे पर जाएंगे. वहीं पड़ोसी देश बांग्लादेश में आज मोहम्मद यूनुस की प्रेस टीम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. ये प्रेस कॉन्फ्रेंस 11 बजे होगी. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…


हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV 

Continue reading on the app

T20 World Cup 2026: आज न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के अलावा इन 4 टीमों के होंगे मुकाबले, जानें कब और कहां देखें मैच

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आठवें दिन 3 मुकाबले होने वाले हैं. आज के दिन का सबसे बड़ा मुकाबला ग्रुप बी में होने वाला है, जहां पर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टक्कर होने वाली है. इन दोनों टीमों के अलावा 4 अन्य टीमें भी आज यानी 14 फरवरी (शनिवार) को अपने मैच खेलने वाली हैं. तो आइए हम आपको बताएंगे कि किस टीम का मैच किसके साथ कहां और कब होने वाला है. 

ओमान की आयरलैंड से होगी टक्कर

आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहला मुकाबला आयरलैंड और ओमान के बीच खेला जाएगा. ग्रुप बी का ये 22वां मैच श्रीलंका के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में दोपहर 11 बजे से खेला जाने वाला है. इस मैच में ओमान की कप्तानी जितेंदर सिंह और आयरलैंड की कप्तानी लोरकन टकर करते हुए नजर आएंगे. 

ओमान का स्क्वाड: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्ज़ा, मोहम्मद नदीम, वसीम अली, विनायक शुक्ला (w), जितेन रामानंदी, नदीम खान, सुफ़यान महमूद, शाह फैसल, जय ओडेदरा, शकील अहमद, करण सोनावाले, आशीष ओडेदरा, शफीक जान.

आयरलैंड का स्क्वाड: रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), कर्टिस कैंफ़र, बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, टिम टेक्टर, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट, क्रेग यंग, सैम टॉपिंग.

इंग्लैंड के साथ खेलेगा स्कॉटलैंड 

आज के दिन का दूसरा मैच इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा. ग्रुप सी का ये 23वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. इस मैच में इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रुक और स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन के हाथों में होगी. 

स्कॉटलैंड का स्क्वाड: जॉर्ज मुनसे, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेट कीपर), मार्क वॉट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी, सफ्यान शरीफ, फिनले मैक्रीथ, क्रिस ग्रीव्स, ज़ैनुल्लाह इहसान.

इंग्लैंड का स्क्वाड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद, बेन डकेट.

न्यूजीलैंड और अफ्रीका में होगा सबसे बड़ा मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज के दिन का सबसे बड़ा मुकाबला न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाले हैं. ग्रुप बी का ये 24वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. न्यूजीलैंड की कप्तानी इस मैच में मिचेल सेंटनर करेंगे तो वहीं एडन मार्कराम साउथ अफ्रीका कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.

साउथ अफ्रीका का स्क्वाड: एडेन मार्कराम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को जेनसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स.

न्यूजीलैंड का स्क्वाड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी.

ये भी पढ़ें : UAE vs CAN: यूएई ने कनाडा को 5 विकेट से चटाई धूल, आर्यांश और सोहैब ने मचाया धमाल, जुनैद ने बिखेरा जलवा

Continue reading on the app

  Sports

एमपी बोर्ड परीक्षाएं साइबर ठगों के निशाने पर, पुलिस ने विद्यार्थियों के लिए एडवाइजरी जारी की

मध्यप्रदेश में जारी बोर्ड परीक्षाओं के बीच साइबर ठग नए तरीकों से बच्चों को निशाना बना रहे हैं। इंदौर पुलिस ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी बोर्ड पेपर बनाकर छात्रों को ठगा जाने की जानकारी सामने आने के बाद एडवाइजरी जारी की है। मध्य प्रदेश में कक्षा दसवीं और 12वीं … Sat, 14 Feb 2026 18:31:50 GMT

  Videos
See all

Reception में ₹4 लाख और ज्वेलरी उड़ा ले गया चोर | #jaipur #viralnews #viralvideo #viralincident #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T13:14:14+00:00

Jammu Kashmir News Udhampur के पंचारी में लगी भयानक आग | #jammukashmir #viralnews #viralvideo #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T13:12:19+00:00

Jodhpur में 'टॉफी वाला प्रपोजल' फेल! महिला का दिखा रौद्र रूप | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T13:16:05+00:00

Aar Paar with Amish Devgan LIVE: Naravane Book Controversy | Rahul Gandhi | PM Modi | Parliament #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T13:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers