Mahashivratri 2026 Upay: सुयोग्य वर पाने के लिए कुंवारी कन्याएं इस विधि से करें महादेव की पूजा, जल्द बजेगी शहनाई
Mahashivratri 2026 Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि पर महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए माना जाता है कि कुंवारी कन्याएं अब विधि विधान से इस दिन भगवान शिव मां पार्वती की पूजा करती हैं, तो उनके आशीर्वाद से जल्द विवाह के योग बनते हैं
Breaking News Today Live Updates: आज असम के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, उत्तर-पूर्व की पहली हवाई पट्टी का करेंगे उद्घाटन
Breaking News Today Live Updates: आज 14 फरवरी 2026 और दिन शनिवार है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है. ठंड के जाने के साथ गर्मी की शुरुआत हो रही है. दिन और रात का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. जबकि सुबह और शाम के वक्त अभी भी हल्की ठंड पड़ रही है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कुछ इलाकों में आज के बाद हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है. जबकि पहाड़ों पर भारी बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है.
आज का दिन प्रेमी जोड़ों के लिए बेहद खास है क्योंकि दुनियाभर में आज वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वोत्तर के राज्य असम के दौरे पर जा रहे हैं. जहां वे नेशनल हाईवे पर उत्तर-पूर्व की पहली हवाई पट्टी का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी ब्रह्मपुत्र नदी पर बने 'कुमार भास्कर वर्मा' सेतु का दौरा भी करेंगे.
उधर केंद्रीय मंत्री जेडी नड्डा आज उत्तराखंड बीजेपी की कोर समिति की बैठक को संबोधित करेंगे. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कराईकल और पुदुचेरी के दौरे पर जाएंगे. वहीं पड़ोसी देश बांग्लादेश में आज मोहम्मद यूनुस की प्रेस टीम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. ये प्रेस कॉन्फ्रेंस 11 बजे होगी. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation























