Responsive Scrollable Menu

Monsoon Health Tips: बरसात के साथ बीमारियों का विस्फोट, डेंगू-मलेरिया से बचने के लिए डॉक्टर ने दी सलाह

Monsoon Health Tips: दिल्ली-एनसीआर में डेंगु-मलेरिया के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. हालांकि, बरसात शायद उम्मीद से कम हुई हो लेकिन प्रदेश में मानसून फीवर का कहर बढ़ गया है. न्यूज नेशन की टीम दिल्ली के आरएमएल अस्पताल पहुंची थी. यहां बरसाती बीमारियां जैसे की डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं.  हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि यदि किसी को 48 घंटों तक बुखार बना रहता है या फिर पैरासिटामोल खाने के बाद भी बुखार लगातार रहता है तो उन्हें तुरंत डेंगू का टेस्ट करवाना चाहिए. शुरुआती दिनों में डेंगू के लिए NS1 एंटीजन टेस्ट करवाना चाहिए. वहीं, मलेरिया के लिए रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट करना चाहिए. इसके अलावा, CBC टेस्ट भी करवा सकते हैं. 

डॉक्टर ने क्या सलाह दी?

डॉक्टर सलाह देते हैं कि यदि किसी को लगातार तेज बुखार के साथ बार-बाल उल्टी, नाक से खून, मसूड़ों से खून, सांस लेने में दिक्कत या फिर पेशाब में कमी आने जैसी चीजें डेंगू के आफ्टर इफेक्ट्स होते हैं. इन सभी से बचने के लिए आपको तुरंत सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. बुखार होने पर पैरासिटामोल लेनी चाहिए. इसे 6 से 7 घंटों में रिपीट कर सकते हैं. अगर फिर भी बुखार नहीं उतरे तो मरीज को सभी से अलग किसी शांत और आरामदायक वातावरण में रखें. मरीज का tepid water sponging मेथड से बुखार कम करने की कोशिश करें. उन्हें पानी की पर्याप्त मात्रा दें और सुपाच्य भोजन दें.

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: पुरानी से पुरानी कब्ज को तोड़ पेट की गंदगी को साफ करेगा ये चूर्ण, बाबा रामदेव ने बताया खाने का सही नियम

Continue reading on the app

विराट कोहली या रोहित शर्मा किसने साउथ अफ्रीका में लगाए सबसे ज्यादा शतक, जहां खेला जाएगा 2027 वनडे वर्ल्ड कप

Virat Kohli vs Rohit Sharma : विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों भारत के महान क्रिकेटर्स में से एक हैं. इन दोनों ने टीम इंडिया के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया और अपने दम पर तमाम मैच और खिताब दिलाए हैं. रोहित शर्मा साल 2007 से भारत के लिए बल्ले से धमाल मचा रहे हैं. वहीं विराट कोहली भी साल 2008 से टीम इंडिया के लिए लगातार रन बना रहे हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी भारत की तीनों फॉर्मेट में कप्तानी भी कर चुके हैं. 

विराट कोहली ने भारत को 2011 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी, जबकि रोहित शर्मा ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था. ये दोनों खिलाड़ी भारत को 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंचा चुके हैं. लेकिन फाइनल में भारत को उन्हें की घर में ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया और अहमदाबाद में उनके चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया. 

अब विराट कोहली और रोहित शर्मा अपना वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना साल 2027 में पूरा करना चाहते हैं. भारतीय क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप 2027 में साउथ अफ्रीका में खेलने वाली है. इस बार वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन जिम्बाब्वे और नामीबिया के साथ मिलकर साउथ अफ्रीका 4 अक्टूबर से लेकर 21 नवंबर तक करने वाली है लेकिन ज्यादातर मुकाबले साउथ अफ्रीका की तेज और उछाल वाली पिचों पर होने वाले हैं, जहां पर बल्लेबाजों की असली परीक्षा होती है.

साउथ अफ्रीका की इन पिचों पर विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन कैसा रहा है. साउथ अफ्रीका में विराट कोहली या रोहित शर्मा किसने सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं. आज हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं. इसके साथ ही इन दोनों ने इस टीम के खिलाफ कैसा प्रदर्शन किया है, इस पर भी नजर डालेंगे. विराट और रोहित वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया के लिए साउथ अफ्रीका की तेज और उछाल भरी पिचों पर असरदार साबित हो सकते हैं. 

विराट या रोहित किसने साउथ अफ्रीका में लगाए सबसे ज्यादा शतक?

विराट कोहली साउथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा के आगे हैं. इस देश की गति और उछाल भरी पिचों पर रोहित शर्मा विराट कोहली से काफी ज्यादा पीछे हैं लेकिन, दोनों ही बल्लेबाजों ने अपने आपको समय-समय पर साबित किया है. साउथ अफ्रीका में विराट कोहली के बल्ले से वनडे फॉर्मेट में तीन शतक आए हैं. वहीं रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका में वनडे में सिर्फ एक शतक लगाया है.  

  • विराट कोहली - 3 शतक
  • रोहित शर्मा - 1 शतक

साउथ अफ्रीका में विराट और रोहित का प्रदर्शन 

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका में 2009 से लेकर 2022 तक कुल 20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 18 पारियों में 3 शतक और 6 अर्धशतकों के साथ 993 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 160 रन नाबाद रहा है. 

रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका में 2011 से लेकर 2018 तक कुल 14 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 13 पारियों में 1 शतक की मदद से 256 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 115 रन रहा है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट और रोहित के आंकड़े

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक कुल 34 मैचों की 32 पारियों में 1806 रन बनाए हैं. उनके नाम 7 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभी तक 29 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 28 पारियों में 3 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ 952 रन बनाए हैं. 

ये भी पढ़ें : हो गया ऐलान! रोहित शर्मा वर्ल्ड कप स्क्वाड से बाहर, दिग्गज ने यशस्वी और हर्षित को दिया मौका, देखें पूरी टीम

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: साई सुदर्शन के बिना ही श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, क्या सीरीज से हो गए बाहर?

IND vs SL Test Series: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन भारतीय टीम के साथ श्रीलंका नहीं पहुंचे हैं. वह फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपनी चोट से उबरने के लिए रिहैब कर रहे हैं. ऐसे में यह सवाल खड़ा होता है कि क्या वह सीरीज से बाहर हो गए हैं? Tue, 4 Aug 2026 23:03:03 +0530

  Videos
See all

Anjana Om Kashyap | झारखंड में छात्रों किस मांग पर पेंच फंसा है ? | #ranchiprotest #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:16:05+00:00

Anjana Om Kashyap | फरीदाबाद में हत्या की खौफनाक वारदात | #Faridabad #Crime #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:09:53+00:00

Did Iran hack water systems in the US? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:09:49+00:00

Anjana Om Kashyap | मेरठ में कांवड़ियों के मारपीट का वीडियो वायरल | Kawad Yatra 2026 #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:12:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers