Responsive Scrollable Menu

तरनतारन मर्डर-सुसाइड केस, 3 ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल:लड़की कह रही- मेरे ऊपर सबकी नजर, लोग बातें बनाते हैं; दावा- ये मृतका छात्रा की

तरनतारन के लॉ कॉलेज में छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के बाद छात्र के सुसाइड केस में 3 ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो गई हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये मृतक छात्रा संदीप कौर की हैं। इन वायरल रिकॉर्डिंग में लड़की कहते हुए सुनाई दे रही है कि मेरे ऊपर सबकी नजर रहती है। प्रिंस के नजदीक होती हूं तो लोग ज्यादा बातें बनाते हैं। वह ये भी कहती है कि राजवीर धमकी देता है। अगर तुम और उलझोगे तो मामला बढ़ जाएगा। छोटी-मोटी धमकियों से डरना नहीं चाहिए। 4 दिन पहले कॉलेज के क्लासरूम में प्रिंसराज सिंह बैग में पिस्टल छिपाकर लाया। इसके बाद उसने छात्रा संदीप कौर को बातचीत के बहाने क्लासरूम के पीछे बुलाया। जहां पहले उसे गोली मारी। फिर खुद को भी गोली मार दी। संदीप कौर की वहीं मौके पर मौत हो गई। वहीं प्रिंसराज करीब 3 दिन तक अमृतसर के अस्पताल में भर्ती रहा लेकिन गोली उसके ब्रेन में घुसने की वजह से उसकी भी मौत हो गई। जिसके बाद छात्र और छात्रा के परिजन एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। हालांकि परिवार या पुलिस ने इन कॉल रिकॉर्डिंग के संदीप कौर से जुड़े होने को लेकर कुछ नहीं कहा। दैनिक भास्कर भी रिकॉर्डिंग को लेकर किए दावों की पुष्टि नहीं करता। जानिए, 3 कॉल रिकॉर्डिंग में क्या बातचीत हो रही पहली रिकॉर्डिंग: लड़की कहती है- ये नहीं है कि राजवीर धमकी दिला रहा। उसे कहो कि और दिला लो। कोई चक्कर ही नहीं है। हम बैठे हैं यहां। कोई हमारा क्या कर लेगा। ठीक है ना, छोटी-मोटी धमकियों से नहीं डरते होते। छोटा सा बदमाश है वह, ठीक है ना। कुछ नहीं जानती मैं उनको। बाकी ये है कि थोड़ी लिमिट में रहते हैं हम, ताकि सबको भी ठीक लगे। क्योंकि मुझ पर सारे निगाह रखते हैं कि ये और तो किसी को बुलाती नहीं है। ये प्रिंस के क्लोज रहती है। राजवीर की बात हो गई तो हमने सबकी निगाह में आ जाना है। दूसरी रिकॉर्डिंग: कॉलेज में यही शो कराना है कि अपनी टूट गई है। अपनी कोई बात नहीं है। ठीक है ना। मैंने पहले भी तुझे ये बात कही थी और हमने यही शो करना है कि हमारा कोई रिश्ता नहीं है, ठीक है। तीसरी रिकॉर्डिंग: इसने जब कहना ना कि संदीप भुक्की चाहिए, उसी वक्त इसे भुक्की, जब इसने कहना अफीम चाहिए, उसी समय अफीम, पता नहीं कितनी बार मैंने इसे घर से भुक्की और अफीम लाकर दी है। संदीप से रिश्ते पर प्रिंस की मां ने क्या कहा… प्रिंस से रिश्ते पर संदीप की मां ने क्या कहा प्रिंस ने संदीप का कत्ल कर सुसाइड कैसे किया यह घटना 9 फरवरी की है। प्रिंस नीले रंग के बैग में पिस्टल लेकर क्लासरूम में आया। फिर संदीप को बुलाकर लाया। संदीप के साथ एक छात्रा भी आई। संदीप खड़ी रही लेकिन उसकी सहेली और प्रिंस आमने-सामने बैठ गए। इस दौरान करीब 17 सेकेंड तक उनके बीच बातचीत हुई। माना जा रहा है इस दौरान युवक ने आखिरी बार शादी का प्रपोजल दिया लेकिन संदीप ने इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी अपनी जगह से खड़ा हुआ और बैग के भीतर ही पिस्टल लोड कर बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसने पिस्टल को संदीप कौर के सिर से सटाकर गोली मार दी। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले उसने खुद को भी गोली मार दी। ************** ये खबर भी पढ़ें… पंजाब में एकतरफा प्यार में लॉ स्टूडेंट की हत्या, VIDEO:छात्र ने क्लासरूम में घुसकर छात्रा के सिर में गोली मारी; खुद को भी शूट किया पंजाब के तरनतारन स्थित लॉ कॉलेज में सोमवार को छात्र ने क्लासरूम में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने वहीं पर खुद को भी गोली मार ली। मृतक छात्रा संदीप कौर (20) है, वह लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। वहीं, आरोपी छात्र तरनतारन का प्रिंसराज सिंह है, वह भी छात्रा के साथ पढ़ता था (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

रोते बच्चे वाले सिख दंपती का तलाक नहीं हुआ:मां ग्वालियर से मोहाली आई, थाने में कस्टडी मिली; MP से वायरल हुए वीडियो की पूरी कहानी

पंजाब की सिख फैमिली के नाम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से घूम रहा है। वीडियो में पिता से एक महिला बच्चा ले रही है। बच्चा पिता की गोद से उतरने को तैयार नहीं है। चॉकलेट का लालच भी उसे पिता के पास जाने से नहीं रोक पा रहा है। बच्चा बुरी तरह रो रहा है, छटपटा रहा है। लोग पिता के साथ हमदर्दी जता रहे हैं। वह कह रहे हैं कि इनका तलाक हो गया, इसलिए मां बच्चे को ले जा रही है लेकिन वह पिता के साथ रहना चाहता है। दैनिक भास्कर ने इस पूरे वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह तलाक का मामला नहीं है। बल्कि दंपती का आपसी झगड़ा है। पति गुरलाल सिंह व पत्नी सोमप्रीत कौर ने भी इसकी पुष्टि की। वायरल हुआ यह वीडियो मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। जहां महिला ने पुलिस थाने में अर्जी देकर बच्चे की कस्टडी ली। वायरल वीडियो के पीछे की पूरी कहानी क्या है, दंपती के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, ये जानने के लिए पूरी रिपोर्ट पढ़ें… सबसे पहले जानिए, वायरल वीडियो में क्या दिख रहा 33 सेकेंड के वायरल वीडियो में पिता बच्चे को गोद में लेकर खड़ा है। उसके एक हाथ में कोई कागज है। इतने में बच्चे की मां उसके पास आती है। इसके बाद पिता उसे कागज पकड़ा देता है। यह शायद बच्चे की कस्टडी का लेटर है। इसके बाद मां का परिजन पिता से बच्चे को लेने के लिए कहता है। इसके बाद मां बच्चे के लिए हाथ आगे बढ़ाती है और पिता भी बच्चे को उसको देने के लिए आगे बढ़ा देता है। यह देख बच्चा एक झटके से पिता से चिपक जाता है और रोने लग जाता है। मां उसे फिर पकड़ने की कोशिश करती है तो वह अपने नन्हें हाथों से पिता की बांह पकड़ लेता है। हालांकि मां जोर से खींचकर उसे अपनी गोद में ले लेती है। इस दौरान मां कहती है- मैं मम्मा हूं। मां का परिजन चॉकलेट देने की कोशिश करता है लेकिन बच्चा उस तरफ कोई ध्यान नहीं देता। मां की गोद में आकर भी बच्चा रोते हुए छटपटाता रहता है। मां बच्चे को लेकर खुश हो जाती है लेकिन पिता बहुत बेबस दिखाई देता है। मां बच्चे को लेकर बाहर की तरफ चली जाती है। पिता बेबसी में खड़ा होकर देखता रह जाता है। इस दौरान वहां बैठे पुलिसवाले भी उदास नजर आते हैं। पति से विवाद पर पत्नी की 5 अहम बातें पति ने पत्नी को लेकर क्या कहा पत्नी ने कहा- पति झूठ बोल रहा इन आरोप पर पत्नी ने कहा कि फोन कॉल करने और माफी मांगने वाली सारी बातें कोरा झूठ हैं। मैं अपने बेटे जगप्रीत से प्यार करती हूं। उसके बिना नहीं रह पा रही थी इसलिए थाने में उसकी कस्टडी ली। बच्चे के लिए मुझे घर वापस जाने में कोई बुराई नहीं लगती, मैं तो ससुराल में रहना चाहती हूं। ससुर बोले- दामाद ने मुझसे डायरेक्ट कभी जमीन नहीं मांगी पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी को जमीन के लिए पीटा जाता था। बेटी ने कई बार ये बात उसे बताई, लेकिन दामाद ने उससे कभी डायरेक्ट जमीन नहीं मांगी। पिता ने कहा कि लड़के वालों के पास भी 17 बीघा जमीन है। बड़ी बेटी की 2023 में शादी की तो स्विफ्ट गाड़ी दहेज में दी। 2026 में दूसरी बेटी की शादी की तो उसे दहेज में स्कॉर्पियो दी। इससे बड़ा दामाद दहेज का कंपीटिशन करने लगा। उसके साले ने ये रिश्ता करवाया था इसलिए मैंने साले को भी समस्या सुलझाने भेजा। वहां पर दामाद ने जमीन लेने की बात कही। मैंने हर बार अपनी बेटी को यह कहकर ससुराल भेज दिया कि तेरे पति का घर ही तेरा घर है। हमने पिटाई के बावजूद बेटी को कई बार गलत ठहराया। बेटी को समझाया कि 8 साल बेटा है, इसे लेकर कहां जाओगी। पिता ने कहा कि कुछ लोगों ने बिना सोचे समझे थाने की वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी। मैं बताना चाहता हूं कि अभी तक तलाक नहीं हुआ है और मामला कोर्ट में भी नहीं है, थाने में है।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World cup Live Score: ओमान ने टॉस जीता, आयरलैंड के खिलाफ करेगा गेंदबाजी

ICC T20 World cup Live Score: श्रीलंका के कोलंबो में आयरलैंड और ओमान की टीमों के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का मैच खेला जा रहा है. ग्रुप बी की दोनों ही टीमों ने अब तक 2-2 मुकाबले खेले हैं और पहली जीत की तलाश है. आयरलैंड के खिलाफ इस अहम मुकाबले में ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है. टीम ने लक्ष्य का पीछा करने का फैसला लिया है. आयरलैंड की टीम को इस मुकाबले में बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा. Sat, 14 Feb 2026 10:43:40 +0530

  Videos
See all

Bhaderwah: सैलानियों के लिए खुला गुलदांडा का द्वार #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T05:27:33+00:00

'मेरा ऑर्डर सारे हरियाणा में चलता है' SP से बहस के दौरान बोले Anil Vij | #shortsvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T05:29:17+00:00

Breaking News: बेटिंग ऐप से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नेपाली नागरिक समेत 6 गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T05:33:39+00:00

Breaking News: America में फिर लापता हुआ भारतीय छात्र, जांच में जुटी पुलिस, चिंता में परिवार #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T05:42:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers