Responsive Scrollable Menu

Ather Energy Share Price Hike: एक ही दिन में रॉकेट बना ये शेयर! 18% की तूफानी छलांग से निवेशक हुए मालामाल, अब अगला पड़ाव 1700 रुपये या उससे भी आगे?

Ather Energy Share Price Hike: एथर एनर्जी के शेयर ने पिछले एक साल में निवेशकों को 310% का शानदार रिटर्न दिया है। जबकि छह महीनों में निवेश दोगुना कर दिया। अब इस स्टॉक को लेकर नया बड़ा टारगेट सामने आया है। जिससे निवेशकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। (NSE: ATHERENERG, BSE: 544397)

Continue reading on the app

Smart Tips to Maintain Fitness: बिना थके लगातार फिटनेस बनाए रखने के 5 स्मार्ट टिप्स

फिटनेस की शुरुआत करना आसान है लेकिन उसे लम्बे समय तक जारी रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कई लोग कुछ हफ़्तों तक पूरे जोश के साथ वर्कआउट (workout) करते हैं, फिर थकान, व्यस्त दिनचर्या या मोटिवेशन (motivation) की कमी के कारण अपना लक्ष्य पूरा नहीं कर पाते। 

अपने स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के लिए के लिए आपको हर दिन खुद को पूरी तरह थकाने की ज़रूरत नहीं है। कुछ छोटे और स्मार्ट बदलाव आपकी यात्रा को आसान और टिकाऊ बना सकते हैं। ऐसे पांच टिप्स हमने यहाँ सूचीबद्ध किए हैं: 

1. हर दिन 100% देने की बजाय नियमित रहें


क्या आप सोचते हैं कि हर वर्कआउट का लक्ष्य (workout goal) खुद को पूरी तरह थका देना होता है? तो, यह बिलकुल गलत है। कुछ दिन आपकी एनर्जी (energy) कम होगी और यह बिलकुल सामान्य है। ऐसे दिनों में हल्की एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग या छोटी वॉक भी काफी होती है। सबसे ज़रूरी बात यह है कि आपकी आदत बनी रहे। यदि आपको लंबे समय तक अच्छे नतीजे चाहिए तो नियमित रहना आवश्यक है न कि सिर्फ कुछ दिनों तक बहुत ज़यादा मेहनत करना। 

इसे भी पढ़ें: Monsoon के मौसम में तेजी से बढ़ रहा Viral Fever; जानिए Symptoms और बचाव के असरदार तरीके

2. रिकवरी को भी प्राथमिकता दें 


अगर आपके शरीर को आराम नहीं मिलेगा, तो प्रदर्शन भी धीरे-धीरे गिरने लगेगा। अच्छी नींद, पर्याप्त पानी और संतुलित आहार आपकी रिकवरी को बेहतर बनाते हैं। अगर आप नियमित रूप से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (strength training) करते हैं, तो अपने आहार में पर्याप्त प्रोटीन शामिल करने की कोशिश करें। ज़रूरत के अनुसार आप whey protein powder का इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि रोज़ाना की प्रोटीन (protein) ज़रूरत पूरी करने में आसानी हो सके। हालांकि, यह संतुलित भोजन का विकल्प नहीं बल्कि एक सुविधाजनक पूरक है।

3. छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं


अगर आपका लक्ष्य सिर्फ 10 किलो वज़न कम करना या सिक्स पैक बनाना है, तो इसमें समय लग सकता है। इसकी बजाय छोटे लक्ष्य तय करें, जैसे इस हफ्ते चार दिन वर्कआउट करना, रोज़ 8,000 कदम चलना या पहले से थोड़ा ज़्यादा वज़न उठाना। छोटे-छोटे लक्ष्य पूरे होने पर आत्मविश्वास बढ़ता है और फिटनेस का सफर ज़्यादा मज़ेदार लगता है।

4. फिटनेस को आदत बनाएं


अपनी फिटनेस के लिए ऐसी गतिविधियां चुनें जिनमें आपको मज़ा आता हो, चाहे वह जिम (gym) हो, योग (yoga), साइक्लिंग (cycling), डांस (dance) या तेज़ चलना। जब फिटनेस आपकी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन जाती है, तो उसे जारी रखना आपके लिए आसान हो जाता है।

5. अपने शरीर की सुनें


हर दिन एक जैसा नहीं होता। अगर लगातार थकान महसूस हो रही है या मांसपेशियों (muscles) में दर्द बना हुआ है, तो आपका शरीर शायद आराम मांग रहा है। ज़रूरत से ज़्यादा ट्रेनिंग करने की बजाय आप रिकवरी (recovery) पर ध्यान दें। कुछ लोग अपने फिटनेस प्लान के अनुसार liquid carnitine जैसे सप्लीमेंट्स को शामिल करते हैं, लेकिन याद रखें कि किसी भी सप्लीमेंट लेने के साथ नियमित ट्रेनिंग, सही खानपान और पर्याप्त आराम का पूरा ध्यान रखें। 

निष्कर्ष


फिटनेस कोई 30 दिन का चैलेंज नहीं, बल्कि लंबे समय की आदत है। खुद को हर दिन थकाने की बजाय समझदारी से ट्रेनिंग करें, शरीर को पर्याप्त आराम दें और छोटे-छोटे कदमों पर ध्यान रखें। धीरे-धीरे यही छोटी आदतें बड़े बदलाव लेकर आती हैं। याद रखें, सबसे सफल फिटनेस जर्नी वही होती है जो लंबे समय तक बिना रुके चलती है।

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: 31 छक्के, 445 रन… मिचेल मार्श और रायन रिकल्टन ने मचाई तबाही, The Hundred में टूटे ये रिकॉर्ड

The Hundred में खेले सनराइजर्स लीड्स और लंदन स्पिरिट के बीच मुकाबले में रनों का सैलाब देखने को मिला. ऐसा मुमकिल हुआ मार्श और रिकल्टन की बदौलत. कैसे आइए जानते हैं. Wed, 05 Aug 2026 07:52:21 +0530

  Videos
See all

Viral Video | भूसे से भरे ट्रेलर से टकराई तेज़ रफ्तार ट्रेन! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T03:51:50+00:00

Keshav Prasad Maurya | "मदरसे आतंक बनाने की फैक्ट्री" | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T03:50:50+00:00

Iran America War Update : चीन ने बदला ईरान-अमेरिका युद्ध का गेम! | China | Trump | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T04:15:17+00:00

All the Kanwadias fell asleep on the road! | सड़क पर ही सो गए सारे कांवड़िए! | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T03:56:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers