उत्तराखंड: पति के खिलाफ एफआईआर के बाद बिगड़ी मंत्री रेखा आर्या की तबीयत, अस्पताल में भर्ती
देहरादून, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें देहरादून के केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उस दिन की है जब उन्होंने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ कैंट थाने में गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज कराई थी।
अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद मंत्री रेखा आर्या को इंदर रोड स्थित केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। इससे पहले उनका रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अपनी आपबीती साझा की थी।
मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि पति ने अपनी पहली शादी की बात छिपाई थी। बाद में पता चला कि वह पहले से विवाहित हैं और उनके बच्चे भी हैं।
एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि पति के अन्य महिलाओं से अवैध संबंध हैं। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि सरकारी आवास में स्टाफ के सामने उन्हें अपमानित करने के लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया।
इसके अलावा मंत्री ने आरोप लगाया है कि उनके कूटरचित हस्ताक्षर कर और फर्जी दस्तावेजों के जरिए उन्हें कंपनी के निदेशक पद से निवृत्त दर्शाया गया, जबकि उन्होंने कभी इस्तीफा नहीं दिया था।
सबसे गंभीर आरोप ऑडियो रिकॉर्डिंग को लेकर है। रेखा आर्या के मुताबिक, हाल ही में उन्हें एक ऑडियो हाथ लगी है, जिसमें उनके पति किसी महिला से बात करते हुए उन्हें जान से मारने की साजिश रच रहे हैं। इस ऑडियो के सामने आने के बाद उन्हें अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।
कैंट थाना पुलिस ने मंत्री की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मंत्री रेखा आर्या ने महिलाओं से अपील की कि घरेलू अत्याचार को चुपचाप न सहें, बल्कि उसके खिलाफ आवाज उठाएं।
--आईएएनएस
एससीएच/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
US Hindu Temple में गोलीबारी की साजिश पर Vinay Mohan Kwatra बोले, नस्ली हिंसा बर्दाश्त नहीं
(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 15 अक्टूबर अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने बृहस्पतिवार को शिकागो के पास एक हिंदू मंदिर में हुई गोलीबारी की कोशिश को “बेहद परेशान करने वाली” घटना बताते हुए कहा कि सभ्य समाज में नस्लवादी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। क्वात्रा की यह टिप्पणी एक किशोर की गिरफ्तारी के एक दिन बाद आई है, जिस पर अमेरिका के इलिनॉय राज्य में एक हिंदू मंदिर में “बड़े पैमाने पर गोलीबारी” की साजिश रचने का आरोप है। क्वात्रा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ऑरोरा स्थित हिंदू मंदिर में सामूहिक गोलीबारी का प्रयास बेहद चिंताजनक है।
हिंदू विरोधी और भारत विरोधी नफरत सहित नस्लवादी हिंसा का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है।” अमेरिका के असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल हरमीत ढिल्लों ने कहा कि न्याय विभाग का नागरिक अधिकार प्रभाग इस घटना की जांच करेगा। ढिल्लों ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यह चिंताजनक है। नागरिक अधिकार प्रभाग इसकी समीक्षा/जांच करेगा।” इलिनॉय के अरोरा में एक हिंदू मंदिर में हुई सामूहिक गोलीबारी की कोशिश की, कई भारतीय प्रवासी समूहों ने निंदा की है।
‘फाउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज’ (एफआईआईडीएस) ने कहा, “यह घटना इस बात की सख्ती से याद दिलाती है कि भारत-विरोधी और हिंदू-विरोधी नफरत केवल ऑनलाइन या राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं है - यह हमारे समुदाय और पूजा स्थलों के खिलाफ वास्तविक दुनिया में खतरों का रूप ले सकती है।” ‘कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ (सीओएचएनए) ने अधिकारियों से मंदिरों की सुरक्षा करने की अपील की। संगठन ने कहा, “हम निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और कानून लागू करने वाली एजेंसियों से आग्रह करते हैं कि वे हिंदू पूजा स्थलों के खिलाफ बढ़ते खतरों को गंभीरता से लें, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करें और ‘हिंदूफोबिया’ (हिंदुओं के प्रति नफरत) की स्पष्ट शब्दों में निंदा करें।” ‘हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन’ की कार्यकारी निदेशक सुहाग शुक्ला ने कहा, “इसमें कोई शक नहीं है कि यह नफरत अब एक स्पष्ट हिंदू-विरोधी भावना का रूप ले चुकी है, जो ऑनलाइन ‘श्वेत वर्चस्ववादियों’ को कट्टर बना रही है। ऑनलाइन नफरत के असल दुनिया में हिंसा का रूप धारण कर लेने का खतरा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है।”
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
prabhasakshi









