Responsive Scrollable Menu

केरल CM VD Satheesan आपदा प्रबंधन प्रणाली और नदियों से गाद निकालेंगे

पत्तनमथिट्टा (केरल), चार अगस्त केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने मंगलवार को पत्तनमथिट्टा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और कहा कि सरकार आपदा प्रबंधन और अचानक होने वाले जलवायु परिवर्तनों का पूर्वानुमान लगाने एवं आपदा से निपटने के लिए एक प्रभावी प्रणाली लाने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री ने पत्तनमथिट्टा में पत्रकारों से कहा कि प्रभावी जलवायु पूर्वानुमान और पूर्व चेतावनी तंत्र विकसित करने के लिए विशेषज्ञों तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली को पत्तनमथिट्टा जिले में प्रायोगिक परियोजना के तौर पर लागू किया जाएगा।

सतीशन ने यह भी दावा किया कि 2019 से पम्बा नदी समेत राज्य की कई नदियों से गाद निकालने का काम नहीं हुआ है और इसी वजह से हाल में हुई भारी बारिश के दौरान उनका जलस्तर तेजी से बढ़ गया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरे राज्य में नदियों से गाद निकालने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएंगे और पत्तनमथिट्टा को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हाल के दिनों में राज्य के कई हिस्सों में कम समय में 300 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हुई जिसके कारण विशेष रूप से वन क्षेत्रों में भूस्खलन और भूधंसाव की घटनाएं हुईं।

उन्होंने कहा, ‘‘सौभाग्य से इस आपदा में बहुत अधिक लोगों की जान नहीं गई।

Continue reading on the app

Nitish Kumar ने Delhi में प्रधानमंत्री Narendra Modi से की मुलाकात

नयी दिल्ली, चार अगस्त जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के एक दिन बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले। प्रधानमंत्री के साथ नीतीश की मुलाकात के दौरान जदयू नेता एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार जी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।” नीतीश ने कहा कि उन्होंने यहां संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री के कार्यालय में उनसे शिष्टाचार भेंट की।

भाजपा का गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव इसलिए कराना पड़ा, क्योंकि नितिन नवीन के पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने और फिर राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 19,324 मतों के अंतर से हराया। दस बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश ने इस साल अप्रैल में इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद राज्य में पहली बार एक भाजपा नेता (सम्राट चौधरी) ने सरकार की कमान संभाली।

बिहार में भाजपा और जदयू सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: विराट से लेकर जयसूर्या-सहवाग तक... भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के 5 सबसे बड़े रन दानव

IND vs SL Highest individual scores: भारत-श्रीलंका के बीच अबतक कुल 24 टेस्ट खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 9 मैच जीते हैं, सात में श्रीलंका जीता है तो आठ मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. विराट कोहली से लेकर सनत जयसूर्या और वीरेंद्र सहवाग सरीखे दिग्गजों ने दोनों टीम के बीच टेस्ट सीरीज में रनों का अंबार लगाया है. देखतें हैं भारत-श्रीलंका के पांच सबसे बड़े रनदानव. Wed, 5 Aug 2026 19:14:06 +0530

  Videos
See all

Viral Video: छेड़छाड़ पड़ी भारी! महिलाओं ने बीच सड़क चप्पलों से सिखाया सबक | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T14:45:31+00:00

Nitish Kumar: मीडिया के सवालों पर मौन रहे नीतीश कुमार | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T14:46:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers