Responsive Scrollable Menu

Explained : इमरान खान को देश छोड़ने के लिए क्यों कहा गया? प्रवासी भारतीयों के लिए क्या है भारत में नियम

अभिनेता इमरान खान को राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद भारत छोड़ने का नोटिस मिला है. उन पर OCI कार्ड से जुड़े नियमों के उल्लंघन का आरोप है. OCI कार्डधारकों के लिए भारत में क्या नियम हैं और इमरान खान से जुड़ा पूरा विवाद क्या है?

The post Explained : इमरान खान को देश छोड़ने के लिए क्यों कहा गया? प्रवासी भारतीयों के लिए क्या है भारत में नियम appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

AIDA: देश में Ethanol की कुल आपूर्ति 987 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज स्रोतों की 71% हिस्सेदारी

। चालू आपूर्ति वर्ष में सितंबर के अंत तक भारत में एथनॉल की कुल आपूर्ति 987 करोड़ लीटर के स्तर पर पहुंच गई। इसमें अनाज आधारित कच्चे माल की हिस्सेदारी 71 प्रतिशत से अधिक रही।

ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (एआईडीए) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एआईडीए के बयान के अनुसार, एथनॉल आपूर्ति वर्ष 2025-26 (नवंबर-अक्टूबर) में पेट्रोलियम विपणन कंपनियों (ओएमसी) को कुल 1,197 करोड़ लीटर एथनॉल की आपूर्ति का आवंटन किया गया था। इसके मुकाबले सितंबर के अंत तक 987 करोड़ लीटर की आपूर्ति हुई, जो कुल आवंटन का 82.5 प्रतिशत हिस्सा है।

अनाज आधारित कच्चे माल से 705 करोड़ लीटर एथनॉल की आपूर्ति हुई। यह कुल आपूर्ति का 71.4 प्रतिशत भाग है। इस श्रेणी के लिए 908 करोड़ लीटर का आवंटन किया गया था, जिसके मुकाबले आपूर्ति 77.6 प्रतिशत रही।

अनाज आधारित स्रोतों में मक्का का योगदान सबसे ज्यादा रहा। इससे 413 करोड़ लीटर एथनॉल की आपूर्ति हुई, जो कुल आपूर्ति का 41 प्रतिशत से अधिक है। मक्के से एथनॉल आपूर्ति के लिए 614 करोड़ लीटर का आवंटन किया गया था।

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अधिशेष चावल से 233 करोड़ लीटर के आवंटन के मुकाबले 222 करोड़ लीटर एथनॉल की आपूर्ति हुई। वहीं, खराब खाद्यान्नों से 60 करोड़ लीटर के निर्धारित आवंटन के मुकाबले 70 करोड़ लीटर एथनॉल की आपूर्ति की गई। चीनी आधारित कच्चे माल से 282 करोड़ लीटर एथनॉल की आपूर्ति हुई।

इस श्रेणी के लिए 289 करोड़ लीटर का आवंटन किया गया था। इस तरह आपूर्ति का लक्ष्य 97.6 प्रतिशत पूरा हो गया। गन्ने के शीरे से 166 करोड़ लीटर के आवंटन के मुकाबले 151 करोड़ लीटर एथनॉल की आपूर्ति हुई।

बी-हेवी शीरे से 111 करोड़ लीटर के आवंटन के मुकाबले 115 करोड़ लीटर और सी-हेवी शीरे से 12 करोड़ लीटर के आवंटन के मुकाबले 16 करोड़ लीटर एथनॉल की आपूर्ति की गई। एआईडीए की उपमहानिदेशक भारती बालाजी ने कहा कि दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा के लिए विभिन्न प्रकार के कच्चे माल पर आधारित एक मजबूत आपूर्ति नेटवर्क तैयार करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि निवेश को बनाए रखने और कृषि मूल्य श्रृंखला को समर्थन देने के लिए नीतिगत निरंतरता तथा एथनॉल के इस्तेमाल के व्यापक अवसर जरूरी हैं।

Continue reading on the app

  Sports

कभी 24.75 करोड़ में बिके ऑस्ट्रेलियाई स्टार आईपीएल 2027 से हो सकता है बाहर, ये है वजह

Mitchell Starc Likely to skip IPL 2027: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का आगामी आईपीएल 2027 सीजन में खेलना मुश्किल है. इंग्लैंड के खिलाफ 150वें एनिवर्सरी टेस्ट और आगामी एशेज सीरीज के चलते स्टार्क नेशनल ड्यूटी को प्राथमिकता देते हुए लीग से हट सकते हैं. दिल्ली कैपिटल्स द्वारा 11.75 करोड़ रुपये में खरीदे गए स्टार्क ने कहा कि उपलब्धता पर अभी कुछ तय नहीं है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बड़े टूर्नामेंट्स से पहले गेंदबाजों के वर्कलोड मैनेजमेंट और संतुलन बनाने पर जोर दिया है. Fri, 16 Oct 2026 20:32:13 +0530

  Videos
See all

Anant Kumar Singh News : बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कैमरे पर किया विस्फोटक दावा ! | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T15:44:12+00:00

Sudhanshu Trivedi On Delhi Protest | कनॉट प्लेस के प्रदर्शन पर BJP का वार, ‘रिजीम चेंज’ के पीछे कौन? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T15:45:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers