Responsive Scrollable Menu

तिरंगा मार्च रोकने के लिए अलग से आदेश जारी करने पर हाईकोर्ट की रोक, दिल्ली पुलिस ने कहा- हम रोकेंगे

दिल्ली के कनॉट प्लेस में शुक्रवार को सीजेपी का प्रदर्शन प्रस्तावित है, जिसे लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान, उच्च न्यायालय ने सीजेपी के प्रदर्शन को रोकने का अलग से आदेश देने से इनकार कर दिया. दिल्ली पुलिस ने अदालत को सीजेपी और अभिजीत दीपके के खिलाफ कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया. अब तीन नवंबर को मामले की अलग से सुनवाई होगी. 

अदालत ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब 

स्ट्रीट वेंडर अनिल गुप्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें गुप्ता ने कनॉट प्लेस में प्रस्तावित प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की थी. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सचिन पुरी ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव की अध्यक्षता वाली पीठ को बताया कि सीजेपी ने प्रदर्शन का आह्वान किया लेकिन प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली गई है. पुलिस ने अभिजीत दीपके के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया है.   

सुनवाई के दौरान, अदालत ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा. दिल्ली पुलिस की ओर से कोर्ट में पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने आश्वस्त किया कि सीजेपी और अभिजीत के खिलाफ कदम उठाया जाएगा. पहले भी इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है. 

सीजेपी को रोकने के लिए अलग आदेश की मांग

पुलिस द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद मामले की सुनवाई 3 नवंबर तक के लिए स्थगित हो गई है. सचिन ने पीठ से अनुरोध किया कि वह सीजेपी के प्रदर्शन को रोकने के लिए आदेश दें. सचिन ने कहा कि अगर आदेश का उल्लंघन होता है तो आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया जा सकता है. इस पर कोर्ट ने कहा कि अदालत आदेश पारित कर चुकी है. इस मामले में आगे दबाव न बनाया जाए.

व्यापारियों को त्योहारी सीजन में नुकसान की आशंका 

याचिकाकर्ता अनिल ने कहा कि प्रदर्शन नहीं रोका गया तो व्यापारियों को भारी नुकसान हो सकता है. याचिका में कनॉट प्लेस को दिल्ली का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र बताया और कहा कि त्योहारी सीजन में प्रदर्शन से कारोबार बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है. व्यापारियों को आशंका है कि प्रदर्शन की वजह से ग्राहकों की आवाजाही बाधित हो सकती है. प्रदर्शन की वजह से कानून-व्यवस्था की समस्या भी पैदा हो सकती है.  

16 अक्टूबर को सीपी पार्क में तिरंगा फहराने का आह्वान

बता दें, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक बार फिर प्रशासन को चुनौती दे दी है. एक दिन पहले उन्होंने लोगों से 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस के सीपी पार्क में तिरंगा फहराने का आह्वान किया है. अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से उन्होंने इस राष्ट्रव्यापी आह्वान में शामिल होने की अपील की है. 

 

Continue reading on the app

सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का भाषण रुका, दीपके बोले- 'मोदी तानाशाह बन चुके हैं'

कॉकरोच जनता पार्टी और आइसा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा हुआ. नेहा बोरा और अभिजीत दीपके ने एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन जारी रखने की बात कही.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए शुभमन गिल का बड़ा फैसला, नेट बॉलर्स को अपनी जेब से देंगे पैसा, क्या है वजह

Shubman Gill Personal Net Bowlers: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक बड़ा कदम उठाया है. वो रेड बॉल प्रैक्टिस के लिए अपने साथ 4 से 5 पर्सनल नेट बॉलर्स लेकर जाएंगे. Sat, 17 Oct 2026 06:48:05 +0530

  Videos
See all

Eknath Shinde के साथ आए Anand Dubey, Shivsena में शामिल! | Maharashtra News | Hindi News | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T02:35:01+00:00

Hindi News:CM योगी ने अखिलेश यादव पर किया वार,कहा- PDA का मतलब सिर्फ परिवार|CM Yogi | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T02:42:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers