Responsive Scrollable Menu

ग्वालियर में सजेगा कला और संस्कृति का अंतर्राष्ट्रीय महाकुंभ

ग्वालियर में सजेगा कला और संस्कृति का अंतर्राष्ट्रीय महाकुंभ

Continue reading on the app

अंकिता भंडारी केस में SIT ने 88 दिनों में दाखिल किया था आरोपपत्र, Uttarakhand Police ने दी पूरी जानकारी

चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड में फिर तेज हुई सियासी हलचल के बीच पुलिस ने बृहस्पतिवार को साफ किया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना सामने आने के 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी मुरुगेशन ने यहां उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में प्रेसवार्ता में 2022 के इस हत्याकांड की जांच और न्यायिक कार्यवाही की सिलसिलेवार जानकारी दी। मुरुगेशन के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था और पुलिस उप महानिरीक्षक रैंक की महिला आईपीएस अधिकारी को इसकी कमान सौंपी गई थी।

उन्होंने कहा कि एसआईटी ने डिजिटल, तकनीकी, फॉरेंसिक और भौतिक साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपियों से पूछताछ की तथा गवाहों के बयान और फॉरेंसिक रिपोर्ट का विश्लेषण किया। उन्होंने बताया कि एसआईटी ने 88 दिनों में जांच पूरी कर लगभग 500 पन्नों का आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया। अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने 30 मई 2025 को वनंत्रा रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य और उसके दो कर्मचारियों--सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी ठहराते हुए उन्हें आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई तथा तीनों दोषी फिलहाल जेल में हैं।

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जा रही जांच के बीच भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस हत्याकांड में तीनों दोषियों को अदालत से उम्रकैद की सजा मिल चुकी है लेकिन इसके बावजूद इसमें कथित वीआईपी की भूमिका जांच के घेरे में है। अंकिता के माता-पिता की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

लेकिन मौजूदा विवाद के केंद्र में सवाल यह है कि क्या कथित वीआईपी की भूमिका की पूरी तरह जांच हुई। ऋषिकेश के निकट वनंत्रा रिजॉर्ट में ‘रिसेप्शनिस्ट’ के रूप में काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता की 18 सिंतबर 2022 को हत्या कर दी गयी थी। हत्या के चार दिन बाद उसका शव चीला नहर से बरामद हुआ था।

Continue reading on the app

  Sports

IND W vs ZIM W: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया को क्या मिलेगा? शेफाली वर्मा ने बताया प्लान

India vs Zimbabwe Women 1st T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच 16 अक्टूबर को खेला जाएगा. रायपुर में खेला जाएगा मैच. Thu, 15 Oct 2026 19:20:41 +0530

  Videos
See all

Panchayat AajTak Rajasthan: महिलाओं की सुरक्षा के लिए कालिका यूनिट, गृह मंत्री ने गिनाईं पहल #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T15:38:57+00:00

कोलकाता फ्लाईओवर पर 'रेनबो पेंट' बना आफत, सड़क पर बढ़ा खतरा | #Kolkata #Flyover #RoadSafety #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T15:40:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers