Responsive Scrollable Menu

नाथन थॉमस 18 साल में सबसे युवा प्रोफेसर बने:10 की उम्र में कॉलेज की डिग्री ली, 306 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

नॉथन थॉमस दुनिया के सबसे कम उम्र के पुरुष प्रोफेसर हैं। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इन्हें हाल ही में मान्यता दी है। नाथन ने 18 साल 346 दिन की उम्र में मियामी डेड कॉलेज में इंजीनियरिंग पढ़ाना शुरू किया था। इसी के साथ उन्होंने 306 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिस कॉलेज से पढ़ाई की, उसी में प्रोफेसर बनें 9 सितंबर 2004 को जन्मे नाथन ने अगस्त 2023 में मियामी डेड कॉलेज के फैकल्टी में शामिल होकर इतिहास रच दिया। वे पहली बार क्लास में पहुंचे तो क्लास के कई छात्र लगभग उन्हीं की उम्र के थे। उनकी पढ़ाई की शुरुआत भी काफी कम उम्र में हो गई थी। उन्होंने 10 साल की उम्र में एक विशेष कार्यक्रम के तहत मियामी डेड कॉलेज में एडमिशन लिया था। बाद में 14 साल की उम्र में वह आगे की पढ़ाई के लिए फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी चले गए। आज इसी कॉलेज में वे प्रोफेसर हैं। मां ने की कॉन्सेप्ट समझने में मदद थॉमस के अनुसार, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स में रूचि स्वाभाविक रूप से हुई क्योंकि माता-पिता दोनों इंजीनियर हैं। खासतौर पर मां ने जटिल कॉन्सेप्ट समझने में बहुत मदद की। मां हर मुश्किल बात आसान तरीके से समझा देती थी। अब लगता है कि उनकी बहुत सारी बातें अनजाने में ही मेरे साथ रह गईं जिसका मुझे उस समय अहसास नहीं था। आज यही उपलब्धि बन गई। अब कर रहे हैं कानून की पढ़ाई नाथन 18 साल की उम्र तक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर और मास्टर दोनों डिग्री ऑनर्स के साथ पूरी कर चुके थे। जबकि इस उम्र में बाकी साथी कॉलेज शुरू करने जा रहे थे। नाथन 21 साल के हो चुके हैं और छात्रों को (कॉप 2270 : सी फॉर इंजीनियर्स:) पढ़ाते हैं। यह कोर्स इंजीनियरिंग छात्रों के लिए कंप्यूटिंग व प्रोग्रामिंग के कॉन्सेप्ट कवर करता है। वे फिलहाल कानून की पढ़ाई शुरू कर रहे हैं और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी कानून में विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं। खासकर स्टेम से जुड़े मामलों में। नाथन के मुताबिक इंजीनियरिंग ने उन्हें जटिल समस्याओं को स्ट्रक्चर्ड तरीके से तोड़कर समझना सिखाया। वही तरीका वे अब लॉ स्कूल में भी अपनाते हैं। वे मानते हैं कि पढ़ाई से खुद की समझ भी और गहरी होती है। उनके 2028 में डिग्री पूरी करने की उम्मीद है। उन्हें बास्केटबॉल, टेनिस और गोल्फ पसंद है। वे पियानो भी बजाते हैं। महिला प्रोफेसर का रिकॉर्ड भी तोड़ा नाथन से पहले यह रिकॉर्ड 1968 में जन्मे मैकनॉरेन के नाम था। वे 1717 में प्रोफेसर बने थे। यह रिकॉर्ड अब तक कायम माना जाता रहा है। नाथन मौजूदा सबसे युवा महिला प्रोफेसर आलिया सबूर से 6 दिन छोटे हैं। आलिया 2008 में 18 साल और 362 दिन की उम्र में प्रोफेसर बनी थीं। नाथन का रिकॉर्ड पुरुष कैटेगरी में है। ये खबर भी पढ़ें UPSC भर्ती 13 महीने, SSC भर्ती 6 महीने में होगी:नकल रोकने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन, आंसर की फीस कम करने पर केंद्रीय मंत्री की घोषणा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कई बदलाव किए जा रहे हैं। इस बारे में कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने संसद में जानकारी दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

झाड़ू-पोछे की छुट्टी! कामवाली की आधी सैलरी से भी सस्ते में घर लाएं Robot Vacuum Cleaner, Amazon पर मची लूट

अमेजन पर स्मार्ट रोबोट वैक्यूम क्लीनर्स पर भारी डिस्काउंट और बंपर डील्स मिल रही हैं। ये ऑटोमैटिक वैक्यूम क्लीनर झाड़ू और पोछा दोनों काम खुद करते हैं, जिससे आपका समय और हर महीने का घरेलू खर्च दोनों बचते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

आखिरकार फट पड़े सरफराज खान! श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया में जगह न मिलने की निकाली भड़ास?

Sarfaraz Khan: कहते हैं ना... मैदान से बाहर बैठा खिलाड़ी भी अंदर से मैच खेल रहा होता है. कुछ ऐसा ही हाल इन दिनों भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान का है. श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने जा रही दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए उनका भारतीय टीम में सिलेक्शन नहीं हुआ. मुंबई के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ने शायद सोशल मीडिया पर उसी को लेकर अपने मन की बात कही है. Fri, 7 Aug 2026 15:20:18 +0530

  Videos
See all

JPSC Protest Today: Ranchi में छात्र आंदोलन में पहुँची छात्र नेता Neha Bora पर स्याही फेंकी गई #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T10:01:22+00:00

Atiq Ahmed Son Abaan Ahmed Death: अतीक के बेटे की कार 100+ की रफ्तार से हादसे का शिकार, बड़ा खुलासा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T10:15:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers