Responsive Scrollable Menu

वाहन चोरी के खिलाफ इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 मोटरसाइकिल जब्त

वाहन चोरी के खिलाफ इंदौर पुलिस एक्शन में है। गुरुवार को शहर के हीरानगर और तुकोगंज दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4  मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। इस मामले की एडीशनल डीसीपी ओम प्रकाश ने दी है।

एडीशनल डीसीपी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली मिलने पर पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और अलग-अलग स्थानों तलाशी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि  पुलिस को सूचना मिली थी कि हीरारानगर थाना क्षेत्र के एमआर 10 चौराहे पर एक व्यक्ति मोटरबाइक बेचने की कोशिश कर रहा है। जिसके बाद चौराहे की निगरानी शुरू कर दी गई।

हीरायनगर थाना क्षेत्र में 3 वाहन जब्त

जांच के दौरान चौराहे पर इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। जिससे पूछताछ करने पर मौके एक वाहन बरामद किया है, जो चोरी का था। आगे पूछताछ करने पर 2 और चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसका नाम कालू निवासी धार बताया जा रहा है। 3 दो पहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं।

तुकोगंज क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान चोरी का वाहन जब्त

एडीशनल डीसीपी ओम प्रकाश ने बताया कि दूसरा मामला तुकोगंज क्षेत्र का है। भंडारी मार्ग पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पाया गया, जिसे पुलिस ने रोककर वाहन से जुड़े दस्तावेज दिखाने को कहा। लेकिन वाहन चालक गाड़ी के दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जांच के दौरान पता चला वाहन चोरी का था। जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई है। युवक शिवम को गिरफ्तार करते हुए मोटरसाइकिल जब्त कर लिया गया।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

 

Continue reading on the app

पिता की मृत्यु के बाद बीमा राशि देने के बदले मांगी रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने जल संसाधन विभाग के क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

लोकायुक्त पुलिस रीवा ने सिंगरौली जिले के जल संसाधन विभाग में पदस्थ क्लर्क (सहायक ग्रेड – 2)को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है, आरोपी क्लर्क एक ग्रामीण से उसके सेवानिवृत पिता की मृत्यु के बाद मिलने वाली बीमे की राशि जारी करने के बदले  परेशान कर रहा था और रिश्वत की मांग कर रहा था

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रीवा संभाग योगेश्वर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुर्तला कोठार वार्ड नंबर 2 रामपुर नैकिन जिला सीधी निवासी ग्रामीण रज्जन साकेत ने एक शिकायती आवेदन उनके कार्यालय में पिछले दिनों दिया था उन्होंने अपने आवेदन में कार्यालय कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग क्रमांक 2 सिंगरौली में पदस्थ सहायक वर्ग -2 दिनेश कुमार श्रीवास्तव पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाये थे।

बीमे की राशि जारी करने के बदले मांग रहा था रिश्वत  

शिकायती आवेदन में रज्जन साकेत ने बताया कि उसके पिता राम कृपाल साकेत कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग संभाग क्रमांक 2 सिंगरौली में सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ थे। वे 01 जून 2025 को सेवानिवृत हुए थे। पिताजी को सेवा निवृत उपरांत बीमा की राशि मिलना शेष थी इसी बीच मेरे पिताजी का 22 अक्टूबर 2025 को देहांत हो गया। पिताजी की लंबित बीमा राशि के भुगतान के लिए वो क्लर्क दिनेश कुमार श्रीवास्तव से जाकर मिला तो उन्होंने बीमा राशि मेरी मां के खाते में डालने के एवज में 4000/- रुपये की रिश्वत की मांग की, जो वो देना नहीं चाहता।

लोकायुक्त पुलिस रीवा ने सिंगरौली में की कार्रवाई 

शिकायती आवेदन मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने इसका सत्यापन किया और सत्यापन में रिश्वत मांगने की बात सही साबित हुई । पुष्टि होने के बाद लोकायुत पुलिस ने ट्रैप प्लान किया, टीम गठित कर सिंगरौली भेजी गई जहाँ क्लर्क दिनेश कुमार श्रीवास्तव के बताये स्थान स्टेट बैंक मेन ब्रांच बैढ़न के पास शिकायतकर्ता रज्जन साकेत को रिश्वत की राशि 4000/- रुपये लेकर भेजा।

रिश्वत हाथ में आते ही बाबू को लोकायुक्त पुलिस ने धरा  

रज्जन साकेत ने क्लर्क दिनेश कुमार श्रीवास्तव को 4,000/–रुपए की रिश्वत दी उसके हाथ में आते ही पास में ही छिपी लोकायुक्त की टीम ने घेरकर उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और रिश्वत की राशि बरामद कर ली।आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।

राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट 

Continue reading on the app

  Sports

Poonam Raut: वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी पारी, साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब रिटायर हुईं भारतीय स्टार

2009 में भारतीय महिला टीम के लिए डेब्यू करने वाली पूनम राउत पिछले 5 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर थीं. साथ ही घरेलू क्रिकेट में भी वो ज्यादा सक्रिय नहीं थीं. Thu, 15 Oct 2026 22:35:32 +0530

  Videos
See all

Anjana Om Kashyap: CJP के पीछे BJP की साजिश क्यों देखता है विपक्ष? | #CJP #BJP #PoliticalNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T18:39:07+00:00

Bollywood: डैशिंग लुक में स्पॉट हुईं अदा शर्मा # #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T18:38:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers