जलवायु नीतियों पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार! [Trump's biggest blow to climate policies!]
राष्ट्रपति ट्रंप ने ओबामा युग के उस ऐतिहासिक नियम को खत्म कर दिया है जिसने ग्रीनहाउस गैसों को खतरनाक माना था. US President Trump has repealed a landmark Obama-era rule that classified greenhouse gases as dangerous. #Hindifeature #Trump #Climatechange
Rubika Liyaquat Show:वंदे मातरम के पूरे 6 अंतरे अनिवार्य! क्या कोर्ट के दहलीज पर पहुंचेगा राष्ट्रगीत
केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को लेकर नए नियम जारी किए हैं. अब सरकारी कार्यक्रमों और स्कूलों में वंदे मातरम गाते समय सभी खड़े होंगे, और पूरे छह अंतरे गाए जाएंगे, जिनकी कुल अवधि 3 मिनट 10 सेकंड होगी. पहले केवल दो अंतरे ही गाए जाते थे. इस आदेश का विरोध शुरू हो गया है. जमीयत उलेमाए हिंद के चेयरमैन अरशद मदनी ने कहा कि यह धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला है. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है. एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी और टीएमसी सांसद डोला सेन ने भी इसका विरोध किया. कांग्रेस ने कहा कि वे शुरुआती दो अंतरों के पक्ष में हैं, लेकिन पूरे गीत को अनिवार्य करना सही नहीं है. बीजेपी ने विपक्ष पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया, जबकि विपक्ष का कहना है कि यह आदेश जबरदस्ती थोपा जा रहा है. देश के युवाओं और विशेषज्ञों में इस मुद्दे पर बहस चल रही है कि क्या मातृभूमि की आराधना किसी की धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ हो सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
DW
News18



















