Responsive Scrollable Menu

ट्रिपल 'T' के मॉडल पर आगे बढ़ रहा यूपी, बजट सत्र के दौरान सदन में बोले सीएम योगी


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र के दौरान सदन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सुशासन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हम लोगों ने सामूहिक रूप से प्रयास किया. उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं है. 3 टी यानी टेक्नोलॉजी, ट्रस्ट और ट्रांसफॉर्मेशन के मॉडल पर आगे बढ़ रहा है. उत्तर प्रदेश में पहले से ही त्रिवेणी है जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने आते हैं. लेकिन ये एक और त्रिवेणी पूरे प्रदेश में विकसित हुई है. जो ट्रिपल टी की त्रिवेणी है. 

अब UP उत्सव प्रदेश है

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के बीमारू राज्य कहा जाता था. यहां अराजकता और अस्थिरता बढ़ चुकी है. लेकिन अब प्रदेश इन चीजों को पीछे छोड़ चुका है. 9 वर्ष में प्रदेश में न सिर्फ अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस बना है बल्कि उत्तर प्रदेश अब उत्सव प्रदेश के रूप में पहचाने जाने लगा है. 

अब लोगों के मन में भय नहीं बल्कि आस्था की उमंग है

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब प्रदेश में दंगों की जगह टेंपल इकोनॉमी ग्रो कर रही है. अब लोगों के मन में डर या भय नहीं बल्कि आस्था की उमंग है. लोग उत्सव मना रहे हैं. माघ मेले में 21 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे. ये बदलाव है. माघ मेला कल्पवासियों का होता था, लेकिन इस मेले में भी लोगों का विश्वास देखने को मिला है. 2017 से अब तक कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ है. 

अब यूपी में न कर्फ्यू है न असुरक्षा

अपने संबोधन में योगी ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में न तो कर्फ्यू है और न ही असुरक्षा. बल्कि लोग उत्साह के साथ जी रहे हैं. विकास की ओर आगे बढ़ रहे हैं. पुलिस की ट्रेनिंग क्षमता को भी कई गुना बढ़ाया गया है. 

पहली बार आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया गया

सीएम योगी ने कहा कि पहली बार सदन में प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण पेश हुआ. डंके की चोट पर सरकार ने कहा हां, हमने क्या किया है उसका सर्वेक्षण प्रस्तुत किया. ये विचार से विवशता और विवशता से विकास की यात्रा का प्रतीक है. इसे यूपी की जनता जी रही है. 

नए युग का उद्घोष है जो वर्षों से तमन्ना थी हर यूपीवासी के सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य अपनी पहचान के लिए मोहताज हो गया था, उसे शक की निगाहों से देखा जा रहा था लेकिन अब हालात बदले हैं.

Continue reading on the app

Viral Video: भैंस की ‘कातिलाना’ स्माइल; जब बंदे ने ब्रश से रगड़-रगड़कर चमकाए दांत, वीडियो देख लोटपोट हुए लोग

आपने इंसानों को डेंटिस्ट के पास जाकर अपने दांत चमकाते हुए तो देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी भैंस को टूथपेस्ट से दांत साफ करवाते देखा है? सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने नेटिजन्स को हंसने पर मजबूर कर दिया है.

Continue reading on the app

  Sports

इंतजार खत्म... 14 टीमों के साथ आईएसएल की वापसी, 3 महीने की लीग में 13 मैच खेलेगी एक टीम

ISL 2026: इंडियन सुपर लीग का नया सीजन शनिवार से शुरू होगा. इस बार 14 टीमें 3 महीने में 13-13 मैच खेलेंगी. फुटबॉल कैलेंडर में कम समय बचा होने की वजह से अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने दूसरे चरण और पारंपरिक प्लेऑफ की जगह राउंड-रॉबिन फॉर्मेट चुना है. Fri, 13 Feb 2026 23:26:12 +0530

  Videos
See all

CM Yogi On Avimukteshwaranand : शंकराचार्य पर सीएम योगी को सुन सब हैरान ! #shankaracharya #cmyogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T20:54:31+00:00

Iran America War Update: ईरान के 400 चौराहे बन गए लॉन्च पैड? | Khamenei | Donald Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T21:00:59+00:00

America Iran Conflict: 2 बजते ही Tehran की तबाही शुरू ? | Iran-Israel War Breaking Update | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T20:30:08+00:00

Yogi Adityanath On Shankaracharya: शंकराचार्य पर योगी ने ये कह चौंकाया ! #cmyogi #shankaracharya #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T20:47:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers