राजपाल यादव ने चुकाए 2.5 करोड़: ₹9 करोड़ के कर्ज मामले में अब भी जेल में बंद; कई सेलेब्स ने की मदद
Rajpal Yadav: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने अपने 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस और कर्ज मामले में अब तक 2.5 करोड़ रुपये चुका दिए हैं। यह जानकारी अभिनेता के वकील भास्कर उपाध्याय ने दी है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को राजपाल यादव को कम से कम सोमवार तक जेल में रहने का आदेश दिया और उनके अंतरिम जमानत याचिका की सुनवाई को तब तक के लिए स्थगित कर दिया।
वकील भास्कर उपाध्याय ने ANI को बताया कि उन्होंने गुरुवार को सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध इसलिए किया क्योंकि दायर की गई जमानत याचिका प्रतिवादी पक्ष के जवाब पर आधारित है। उन्होंने कहा कि वह जेल में अपने मुवक्किल से मिलकर आगे की कार्रवाई और भुगतान के निर्देश लेंगे।
#WATCH | Delhi: On hearing of Actor Rajpal Yadav’s Case, Counsel, Actor Rajpal Yadav, Bhaskar Upadhyay says, "... Opposite party did not reply to our bail plea. We requested the Court to meet Rajpal Yadav in jail and sought instructions from him. The court was adamant about his… pic.twitter.com/1NkNmxwDZp
— ANI (@ANI) February 12, 2026
मामले में मूल कर्ज की राशि 5 करोड़ रुपये थी, जिसमें ब्याज, जुर्माना और अन्य शुल्क जोड़कर कुल देय राशि लगभग 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। वकील ने बताया कि अब तक 2.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है और बाकी राशि के भुगतान के लिए अदालत सोमवार को फैसला करेगी।
फिल्म निर्देशन के लिए राजपाल यादव ने लिया था कर्ज
राजपाल यादव पर यह मामला 2012 में बनी उनकी निर्देशक भूमिका वाली फिल्म आता-पता लापता के असफल होने के बाद उभरा, जिसके कारण उनके बकाया कर्ज में वृद्धि हुई। इससे पहले 2 फरवरी को अदालत ने आदेश दिया था कि अभिनेता को सात अलग-अलग मामलों में प्रत्येक में 1.35 करोड़ रुपये का भुगतान करना आवश्यक है और जो राशि पहले से रजिस्ट्रार जनरल के पास जमा की गई थी, उसे शिकायतकर्ता के पक्ष में जारी किया जाए।
राजपाल यादव के मैनेजर ने यह भी बताया कि बॉलीवुड के कई बड़े सितारे, जैसे सलमान खान, अजय देवगन, मीका सिंह, गुरु रंधावा और सोनू सूद ने अभिनेता को वित्तीय मदद दी है।
तिहाड़ जेल में किया सरेंडर
अभिनेता ने 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया था, जब दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके अंतिम समय के अनुरोध को खारिज कर दिया था। अब अदालत के अगले आदेश का इंतजार है, जो इस लंबित विवाद और बकाया राशि के भुगतान को लेकर निर्णय करेगा।
रणवीर और रोहित शेट्टी को बिश्नोई गैंग ने फिर दी धमकी: कहा -'लाइन में नहीं आए तो पूरे स्टाफ को खत्म कर देंगे'
Ranveer Singh Threat: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को फिर एक बार बिश्नोई गैंग ने टारगेट कर धमकी दी हैं। मीडिया रिपोर्यस के मुताबिक, धमकी वॉइस नोट के जरिए दी गई। जिसमें कहा गया कि अगर रोहित और रणवीर ने समय पर उनकी बात नहीं मानी तो उनके पूरे स्टाफ को नुकसान पहुंचाया जाएगा।
वॉइस नोट में क्या कहा?
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार वॉइस नोट में धमकाने वाले ने रणवीर से कहा, “अगर टाइम रहते तुम लाइन में नहीं आए, तो तुम्हारा और तुम्हारे स्टाफ का हाल ऐसा होगा कि सात पीढ़िया याद रखेंगी।” धमकाने वाले ने बताया कि उनके स्टाफ, मैनेजर और परिवार की सारी जानकारी उनके पास हैं और समय रहते बात नहीं मानने पर उन्हें भी टारगेट किया जाएगा।
धमकी देने वाले ने आगे कहा कि,“रणवीर सिंह तू कोई बात बोलकर उससे मुकर गया ना, ठीक हैं। उसके लिए वॉयस नोट छोड़ रहे हैं, या तो तू तेरी बात पे वापस आजा, नहीं तो बात से मुकरने की सजा क्या होती है तुझे बताएंगे। आराम से बैठ कर सुनना, तू, रोहित शेट्टी और पूरे बॉलीवुड को बोल रहा हूं। टाइम रहते लाइन पे आ जान, अगर नहीं आए तो बाद में देखना हम क्या हाल करते हैं आप लोगों का”
रणवीर और दीपिका की सुरक्षा बढ़ी
इस धमकी के बाद रणवीर और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने मुंबई स्थित अपने घर की सुरक्षा कड़ी कर दी। हाउसिंग सोसाइटी में 6 सुरक्षा गार्ड तैनात किए। इसके साथ एक पुलिसकर्मी भी घर पर मौजूद है।
रणवीर को पहले भी मिल चुकी हैं धमकी
इससे पहले भी रणवीर को व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसमें कथित तौर पर करोड़ों की मांग की गई थी। अब वॉइस नोट में स्टाफ को टारगेट करने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा इंतजाम और सख्त कर दिए गए हैं।
रोहित शेट्टी की घर हुई थी फायरिंग
मुंबई के जुहू में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर 31 जनवरी की देर रात फायरिंग की घटना हुई। हमलावरों ने पहली मंजिल पर कम से कम पांच राउंड गोलियां चलाई, जिसमें से एक गोली जिम के शीशे से टकराई। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
रणवीर ने धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और धमकी भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















