Responsive Scrollable Menu

Iran US War: ईरान के विस्फोटक तेवर, अमेरिका के खिलाफ बनाया बड़ा प्लान

Iran-US War: अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है. ऐसे में दोनों देशों के बीच बातचीत का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है. लेकिन ऐसे हालात में, ईरान ने अपनी रणनीति में कई बदलाव किए हैं. खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका को घेरने के लिए, ईरान ने उसके डिजिटल नेटवर्क और केबल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने की योजना बनाई है. इस कदम ने अमेरिका को सोचने पर मजबूर कर दिया है. इससे अमेरिका की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं.

ईरान समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछा रहा है. इस बार, तेहरान अमेरिका को सबसे करारी चोट देने के लिए विस्फोटकों का एक जाल बुन रहा है. IRGC से जुड़े मीडिया ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका से जुड़े डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, AI सुविधाओं और समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबलों को निशाना बनाने की खुली चेतावनी दी है. ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य और ओमान की खाड़ी से गुजरने वाली सात प्रमुख सबमरीन इंटरनेट केबलों की सटीक लोकेशन का पता लगा लिया है. देखें ये रिपोर्ट...

Continue reading on the app

Bank Holidays: 15 से 30 अक्टूबर तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays: अक्टूबर का महीना खत्म होने में अब करीब 15 दिन बाकी हैं. ऐसे में अगर आप बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें. 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 के बीच देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक कई दिन बंद रहेंगे. इस दौरान दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा और करवा चौथ जैसे त्योहार पड़ रहे हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के मुताबिक, अलग-अलग शहरों में बैंक अवकाश की तारीखें अलग हो सकती हैं. इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी की जानकारी जरूर जांच लें.

15 से 30 अक्टूबर तक कब-कब बंद रहेंगे बैंक?


अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में बैंक छुट्टियों की तारीखें इस प्रकार हैं:

17 अक्टूबर, शनिवार

महा सप्तमी के अवसर पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे. यह महीने का तीसरा शनिवार है, इसलिए इस दिन अन्य शहरों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

18 अक्टूबर, रविवार

रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

19 अक्टूबर, सोमवार

महा नवमी और आयुध पूजा के अवसर पर अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.

20 अक्टूबर, मंगलवार

विजया दशमी और दशहरा के मौके पर गंगटोक और इम्फाल को छोड़कर लगभग पूरे देश में बैंक बंद रहने का उल्लेख छुट्टियों की सूची में है.

21 अक्टूबर, बुधवार

विजया दशमी के अवसर पर अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.

22 और 23 अक्टूबर, गुरुवार और शुक्रवार

दुर्गा पूजा और दसैं के अवसर पर सिक्किम की राजधानी गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.

24 अक्टूबर, शनिवार

महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

25 अक्टूबर, रविवार

रविवार के साप्ताहिक अवकाश के चलते सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा का विशेष अवकाश भी है.

26 अक्टूबर, सोमवार

लक्ष्मी पूजा, एसेशन डे और वाल्मीकि जयंती के अवसर पर अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.

29 अक्टूबर, गुरुवार

करवा चौथ के अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे.

ध्यान दें: बैंक की छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग होती हैं. ऊपर दी गई तारीखों और शहरों की जानकारी को अपने बैंक की आधिकारिक छुट्टी सूची या RBI के कैलेंडर से जरूर मिलान कर लें.

बैंक बंद होने पर भी कर सकेंगे पैसों का लेनदेन

बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को कई डिजिटल बैंकिंग सेवाएं मिलती रहेंगी. आप घर बैठे UPI ऐप्स के जरिए पैसे भेज सकते हैं और प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा मोबाइल रिचार्ज, बिजली-पानी के बिल और अन्य भुगतान भी ऑनलाइन किए जा सकते हैं. जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकते हैं। बैंक के मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए बैलेंस चेक करने, पैसे ट्रांसफर करने और दूसरी उपलब्ध सेवाओं का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

बैंक जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

त्योहारों के दौरान बैंक जाने की योजना बनाने से पहले अपने शहर की छुट्टी की जानकारी जरूर जांच लें. डिजिटल सेवाएं आम तौर पर उपलब्ध रहती हैं, लेकिन तकनीकी खराबी या रखरखाव के कारण कभी-कभी लेनदेन में परेशानी आ सकती है. वहीं, चेक से जुड़े कुछ काम, दस्तावेजों का सत्यापन और अन्य ऐसे कार्य जिनमें बैंक कर्मचारियों की जरूरत होती है, शाखा बंद रहने पर पूरे नहीं हो पाएंगे। इसलिए जरूरी बैंकिंग कामों को छुट्टी से पहले निपटा लेना बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस का सख्त एक्शन, फरार श्रद्धा दुबे के घर जारी करेगी कुर्की का नोटिस

ये भी पढ़ें: भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा: पीयूष गोयल

Continue reading on the app

  Sports

टी20 के बाद क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप से भी कट गया यशस्वी जायसवाल का पत्ता? जानिए चयनकर्ताओं का बड़ा प्लान

Yashasvi Jaiswal not even named as a backup opener: यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिलने से फैंस हैरान हैं. हालांकि, इसके पीछे रणनीतिक कारण हैं, क्योंकि रोहित शर्मा और शुभमन गिल के रहते प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल था. बेंच पर बैठाने के बजाय उन्हें रेड-बॉल क्रिकेट और इंडिया 'ए' की तैयारी के लिए भेजा गया है, ताकि वह आगामी टेस्ट सीरीज में विदेशी परिस्थितियों का फायदा उठा सकें. भविष्य के वर्ल्ड कप को देखते हुए वह टीम की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं. Sat, 17 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Weather Update : 22 राज्यों में बदलेगा मौसम, 17 अक्टूबर के लिए IMD का अलर्ट! | IMDAlert | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T23:00:28+00:00

Riyadh Airport Attack: हूतियों ने फिर किया बड़ा हमला, सऊदी में हाहाकार! | Saudi Arabia houthis war #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T23:30:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers