Responsive Scrollable Menu

Jio IPO Date 2026: Jio IPO देगा छप्परफाड़ रिटर्न? | पूरा गणित समझिए | Jio IPO 2026 | Reliance IPO

Jio IPO Date 2026: Jio IPO देगा छप्परफाड़ रिटर्न? | पूरा गणित समझिए | Jio IPO 2026 | Reliance IPO #JioIPO #JioIPO2026 #RelianceJio #RelianceIPO #IPOUpdate #IPO2026 #ShareMarket #StockMarket #BusinessNews #HindiNews #BreakingNews #MarketNews #JioNews Jio IPO को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दी गई जानकारी के मुताबिक, Jio का IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और आम निवेशक 23 अक्टूबर तक इसमें आवेदन कर सकेंगे। Reliance Jio के इस संभावित बड़े IPO पर निवेशकों की नजरें टिकी हुई हैं। इस वीडियो में जानिए Jio IPO की तारीख, आवेदन की समय-सीमा और निवेशकों के लिए इससे जुड़ी अहम बातें। IPO में निवेश करने से पहले कंपनी की ओर से जारी आधिकारिक दस्तावेज, प्राइस बैंड, लॉट साइज और अन्य शर्तों की जानकारी जरूर जांचें। news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

योगी सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली से पहले चमकेंगी इस शहर की 500 सड़कें

UP News: योगी सरकार मानसून के मौसम के बाद राज्य के सभी शहरों की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की कोशिश कर रही है. इस बीच योगी सरकार ने कानपुर को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है.  दरअसल, मानसून के दौरान हुई भारी बारिश ने कानपुर की सड़कों की हालत बिगाड़ दी थी. शहर के कई इलाकों में जलभराव के साथ सड़कें उखड़ गईं और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए. खराब सड़कों को लेकर आम लोगों की नाराजगी सोशल मीडिया पर भी दिखाई दी. मामला सुर्खियों में आने और नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठने के बाद अब शहर की सड़कों की मरम्मत और नए निर्माण का काम तेज कर दिया गया है.

नगर निगम के अलग-अलग जोन से मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 500 सड़कों को दुरुस्त करने की जरूरत सामने आई है. इनमें कुछ सड़कों का नए सिरे से निर्माण कराया जा रहा है, जबकि कई जगहों पर पैचवर्क के जरिए मरम्मत की जाएगी. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि काम में तेजी लाते हुए गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए.

'सड़क पर गड्ढे या गड्ढों में सड़क', सोशल मीडिया पर उठा था मुद्दा

बारिश के दिनों में कानपुर की बदहाल सड़कों का मुद्दा राजनीतिक और सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा बन गया था. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान प्रतापगढ़ी सहित कई वीआईपी लोगों ने शहर का दौरा करने के दौरान सड़क की स्थिति पर सवाल उठाए थे. सोशल मीडिया पर यह टिप्पणी भी चर्चा में रही कि यहां सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों के बीच सड़क तलाशनी पड़ रही है.

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम ने विभिन्न क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति का आकलन कराया. जोनल अधिकारियों की ओर से सौंपी गई सूची में लगभग 500 सड़कें शामिल की गईं. अब इन सड़कों पर मरम्मत और निर्माण का काम अलग-अलग चरणों में किया जा रहा है.

रात में औचक निरीक्षण, निर्माण की गुणवत्ता पर नजर

सड़क निर्माण में लापरवाही रोकने के लिए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय देर रात तक निरीक्षण कर रहे हैं. पिछले एक सप्ताह से दोनों अधिकारी अलग-अलग जोन में पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा ले रहे हैं.

नगर निगम प्रशासन के मुताबिक, मुख्यमंत्री ग्रिड (सीएम ग्रिड) योजना के तहत चिह्नित सड़कों पर भी काम में तेजी लाई गई है. लक्ष्य है कि अक्टूबर के अंत तक कई प्रमुख सड़कों का निर्माण पूरा कर लिया जाए. वहीं, भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने भी खराब सड़कों को लेकर अधिकारियों के सामने नाराजगी जताई थी. इसके बाद उन्होंने रात में मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की स्थिति देखी.

सांसद का कहना है कि दीपावली तक शहर की ज्यादातर सड़कों को बेहतर स्थिति में लाने का प्रयास किया जा रहा है.

बारिश से इन इलाकों की सड़कें हुई थीं खराब

मानसून के दौरान शहर के कई प्रमुख आवासीय और व्यावसायिक इलाकों में सड़कों को नुकसान पहुंचा था. इनमें शास्त्री नगर, पांडु नगर, रायपुरवा, गोविंद नगर, कल्याणपुर, काकादेव, सिविल लाइंस, नवाबगंज, परेड, किदवई नगर, नौबस्ता, बर्रा, जूही, दबौली, श्याम नगर और स्वरूप नगर जैसे क्षेत्र शामिल हैं.

इसके अलावा सेंट्रल पार्क चौराहा और अफीमकोठी चौराहे सहित कई अन्य स्थानों पर भी सड़कें खराब हुई थीं. नगर निगम के सभी छह जोन में अब मरम्मत और निर्माण से जुड़े काम चल रहे हैं.

सीएम ग्रिड योजना के तहत इन प्रमुख मार्गों पर काम

कानपुर में सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण मार्गों को विकसित किया जा रहा है. इनमें प्रमुख रूप से ये सड़कें शामिल हैं:

बगिया क्रॉसिंग से केसा कार्यालय तक: जोन-6 में निर्माण कार्य.

घंटाघर से ग्रीन पार्क तक: जोन-1 में घंटाघर चौराहे से परेड होते हुए ग्रीन पार्क तक सड़क का विकास.

बर्रा बाईपास से हमीरपुर मार्ग तक: कर्रही रोड और रामबाग तिराहे के रास्ते मुख्य मार्ग तक काम.

एनएच-19 से हमीरपुर रोड तक: जोन-2 में राजाराम चौराहे और नमक फैक्ट्री चौराहे के सामने से गुजरने वाला मार्ग.

बाबा कुटी से अलंकार गेस्ट हाउस तक: सोटे वाला बाबा के रास्ते सड़क विकास.

लाल बंगला रोड से जेके फर्स्ट चौराहे तक: वीआईपी रोड और पैसिफिक लॉन के रास्ते निर्माण कार्य.

स्वरूप नगर में मटका तिराहे से कंपनी बाग चौराहे तक: कमिश्नर आवास चौराहे के रास्ते समेकित विकास.

दीप सिनेमा तिराहे से एच ब्लॉक तक: सोटे वाला बाबा मंदिर के रास्ते विकास कार्य.

नौबस्ता बंबा से कर्रही रोड तक: सड़क निर्माण.

गुरुदेव सिनेमा चौराहे से चिड़ियाघर चौराहे तक: मार्ग के विकास का काम.

इन क्षेत्रों में भी बनाई जा रही हैं सड़कें

सीएम ग्रिड योजना के अलावा शहर के कई अन्य इलाकों में भी सड़क निर्माण और मरम्मत का काम कराया जा रहा है. इनमें रावतपुर, विजय नगर, आवास विकास, गुमटी नंबर-5, कोकाकोला चौराहा, मरियमपुर चौराहा, लाजपत नगर, लाल बंगला, पी रोड, मूलगंज चौराहा, फजलगंज, पनकी, अर्मापुर, गुजैनी और बर्रा सहित कई क्षेत्र शामिल हैं.

दीपावली तक कितनी बदल पाएगी शहर की तस्वीर?

नगर निगम प्रशासन का जोर फिलहाल निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने और सड़कों की गुणवत्ता बनाए रखने पर है. अधिकारियों के निरीक्षण और लगातार मिल रही शिकायतों के बीच यह देखना अहम होगा कि तय समयसीमा तक कितनी सड़कें तैयार हो पाती हैं.

शहरवासियों को उम्मीद है कि नई सड़कों और बेहतर मरम्मत से बारिश के बाद पैदा हुई परेशानियों से राहत मिलेगी. हालांकि, निर्माण कार्य पूरा होने के साथ यह भी जरूरी होगा कि सड़कों की गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहे और अगली बारिश में फिर वही स्थिति पैदा न हो.

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड दौरे पर अपने खर्चे पर 5 नेट गेंदबाज ले जाएंगे शुभमन गिल, भारतीय टेस्ट कप्तान का मास्टरस्ट्रोक

Shubman Gill pay out of pocket for 5 net bowlers: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की तैयारी को पूरी गंभीरता से लेते हुए अपने खर्चे पर चार से पांच नेट गेंदबाजों को साथ ले जाने का अनूठा फैसला किया है. बीसीसीआई के अनुसार, गिल 23 या 24 अक्टूबर को न्यूजीलैंड रवाना होंगे और इन गेंदबाजों के यात्रा व अन्य खर्चों का भुगतान वह खुद करेंगे. व्यस्त कार्यक्रम के चलते वह भारत ए के मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, इसलिए वह अतिरिक्त समय और अभ्यास के लिए पहले रवाना हो रहे हैं. छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी मुकाबले से वापसी कर रहे गिल अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों मोर्चों पर इस दौरे को सफल बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं. Fri, 16 Oct 2026 23:20:09 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News Today: 12 बजते ही उत्तराखंड से आई बड़ी खबर! | CM Dhami | BJP | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T18:30:22+00:00

News Ki Pathshala: तिरंगा यात्रा पर निकले Abhijeet Dipke, नेहा को पुलिस ने उठाया ! | Episode 125 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T18:27:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers