बहराइच में एक जिला एक व्यंजन योजना से चमचम मिठाई को मिलेगी नई पहचान, 50 लाख रुपये तक के प्रोजेक्ट पर मिलेगा अनुदान, ऐसे करे आवेदन
बहराइच जिले में चमचम उद्योग से जुड़े कारीगरों, व्यवसायियों और नए उद्यमियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सरकार विशेष अनुदान दे रही है. 25 लाख रुपये तक के प्रोजेक्ट पर, उद्योग या सेवा क्षेत्र की इकाई स्थापित करने पर 25 प्रतिशत अनुदान सब्सिडी का प्रावधान है.25 से 50 लाख रुपये तक के प्रोजेक्ट पर, बैंक से फाइनेंस होने के बाद 20 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा. और 50 लाख रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट पर अधिकतम 50 लाख रुपये तक 10 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा.
चित्रकूट प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में यूपी में बना नंबर वन, देश में 7वां स्थान, राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान
चित्रकूट जिले ने कृषि विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत कृषि उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए चित्रकूट को देशभर में सातवां और यूपी में पहला स्थान मिला है.इस उपलब्धि पर 12 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को श्रेष्ठता प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया है. यह उपलब्धि जिले में कृषि विकास, फसल उत्पादन बढ़ाने और किसानों के हितों को प्राथमिकता देने के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










