Responsive Scrollable Menu

आशा भोसले को याद कर भावुक हुए रजा मुराद, बोले- उनके जैसी गायिका इस दुनिया में दोबारा नहीं होगी

दिग्गज अभिनेता रजा मुराद ने महान गायिका आशा भोसले को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने कहा कि साठ साल तक अपनी आवाज से दिलों पर राज करने वाली आशा जी जैसी गायिका दोबारा नहीं हो सकती.

Continue reading on the app

सलमान की शूटिंग में टूटी थीं पसलियां:हर्निया और गंभीर बीमारियों से भी जूझे; अमेरिका में सर्जरी हुई थी, जानिए कब-कब लगी चोटें और बीमारियां हुईं

सलमान खान ने बुधवार को शो ‘कॉफी विद करण 9’ में बताया कि फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग के दौरान उनकी पसलियां टूट गई थीं। एक्टर ने बताया कि उन्हें हर्निया की तकलीफ हुई और उनका एक कंधा भी खराब हो गया था। इसके अलावा, उनके घुटने और पीठ में भी चोटें आई थीं। एक्टर ने ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया और ब्रेन एन्यूरिज्म का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन परेशानियों के बावजूद वह अपनी हालत को फिट न रहने का बहाना नहीं मानते। इससे पहले जून 2025 में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में सलमान ने अपनी सेहत को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, ब्रेन एन्यूरिज्म और AV मालफॉर्मेशन जैसी समस्याएं हैं। 2011 में सलमान की अमेरिका में सर्जरी हुई थी सलमान खान काफी समय तक ‘ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया’ नाम की एक बेहद गंभीर और दर्दनाक न्यूरोलॉजिकल बीमारी से जूझ चुके हैं। ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया चेहरे की नस से जुड़ी एक ऐसी समस्या है, जिसमें अचानक बहुत तेज दर्द हो सकता है। यह दर्द चेहरे के एक तरफ, गाल, जबड़े या आंख के आसपास महसूस हो सकता है। कई बार चेहरे को छूने, दांत साफ करने, खाना चबाने या बोलने से भी दर्द शुरू हो जाता है। कुछ लोगों को ऐसा लगता है, जैसे चेहरे पर बिजली का झटका लगा हो। दर्द कुछ सेकंड से लेकर कुछ मिनट तक रह सकता है। हालांकि, हर मरीज में इसके लक्षण एक जैसे नहीं होते। सलमान को 2007 में चेहरे के एक तरफ दर्द महसूस हुआ था। बाद में यह परेशानी फिर सामने आई। साल 2011 में उन्होंने अमेरिका में इस बीमारी के इलाज के लिए सर्जरी कराई थी। सलमान ने सितंबर 2025 में टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल शो में बताया था कि वे ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के दर्द से लगभग साढ़े सात साल तक जूझते रहे। उन्होंने कहा कि उस दौरान दर्द से उनकी हालत बहुत खराब हो जाती थी। उन्होंने बताया था कि हर 4-5 मिनट में दर्द का दौरा पड़ता था। नाश्ता करने में उन्हें करीब डेढ़ घंटा लग जाता था और फिर वे सीधे रात का खाना खाते थे। एक साधारण ऑमलेट खाने में भी बहुत समय लगता था, क्योंकि दर्द के कारण खाना मुश्किल हो जाता था। दर्द निवारक दवाइयां भी कोई खास राहत नहीं देती थीं। शुरुआत में डॉक्टरों को लगा कि समस्या उनके दांतों में है, लेकिन बाद में पता चला कि यह नसों से जुड़ी बीमारी है। सलमान ने बताया कि उन्हें पहली बार यह दर्द 2007 में फिल्म 'पार्टनर' की शूटिंग के दौरान महसूस हुआ था। उस समय लारा दत्ता ने उनके चेहरे से बालों की एक लट हटाई थी। सलमान ने मजाक में कहा था, “मैंने कहा, 'वाह लारा, कितना इलेक्ट्रिफाइंग!' और वहीं से यह सब शुरू हुआ।” सलमान ने कहा था कि अब उनका वह दर्द पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी को 'सुसाइडल डिजीज' भी कहा जाता है, क्योंकि इसका दर्द इतना असहनीय होता है कि इसे सहना बहुत मुश्किल हो जाता है। सलमान ने बताया था कि आजकल इस बीमारी का इलाज किया जा सकता है। गामा नाइफ सर्जरी नाम की प्रक्रिया से इसका उपचार किया जाता है। इसमें इलाज के दौरान मरीज के सिर और चेहरे को कई घंटों तक स्थिर रखा जाता है। सलमान ने बताया था कि उनकी सर्जरी करीब आठ घंटे चली थी। डॉक्टरों ने कहा था कि सर्जरी के बाद दर्द शायद 20-30 प्रतिशत कम होगा, लेकिन उनकी किस्मत अच्छी रही और दर्द पूरी तरह खत्म हो गया। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया था कि उन्हें अब एन्यूरिज्म और आर्टिरियोवेनस मालफॉर्मेशन (AVM) जैसी दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं भी हैं। सलमान कई बार शूटिंग के दौरान चोटिल हुए हैं सलमान को फिल्मों की शूटिंग के दौरान पसलियों, कंधे, पैर और हाथ में चोटें आईं। ‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान ने फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग के दौरान लगी चोटों का जिक्र किया। फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग के दौरान सलमान की दो पसलियां टूटने की खबर सामने आई थी। इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की शूटिंग जारी रखी। हालांकि, उन्हें कई बार चोट लग चुकी है। साल 2025 में फिल्म मातृभूमि (बैटल ऑफ गलवान) की लद्दाख में शूटिंग के दौरान सलमान को चोटें आई थीं। कठिन मौसम और मुश्किल हालात में शूटिंग के दौरान उन्हें चोटें लगीं। इसके बाद उन्होंने मुंबई में अगले शूटिंग शेड्यूल से पहले कुछ दिन आराम करने का फैसला किया था। इससे पहले मई 2023 में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर कंधे पर पट्टी लगी अपनी तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि 5 किलो का डंबल उठाने के दौरान उन्हें चोट लगी थी। साल 2013 में फिल्म ‘जय हो’ की शूटिंग के दौरान भी सलमान के पैर में गंभीर चोट लगने की खबर आई थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके हाथ में भी चोट लगी थी। 1992 में फिल्म ‘जागृति’ की शूटिंग के दौरान सह-अभिनेता अशोक सराफ के गले पर असली चाकू रखने का दृश्य था। हाल ही में अशोक सराफ ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि दबाव ज्यादा होने के कारण उनके गले पर कट लग गया था और खून बहने लगा था। इससे एक बड़ा हादसा होते-होते बचा था। .............. यह खबर भी पढ़ें... सलमान खान बोले- मेरे बच्चे जरूर होंगे: शादी के फैसले पर भी बात की, संजय दत्त ने कहा- हमें भी गोद में छोटा सलमान चाहिए शो ‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान खान ने कहा था कि भविष्य में उनके बच्चे जरूर होंगे। बुधवार को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हुए शो के पहले एपिसोड में उन्होंने शादी, अकेलेपन और निजी जिंदगी पर बात की थी। इस दौरान करिश्मा कपूर भी शो में पहुंची थीं। बातचीत के दौरान सलमान ने शादी, पिता बनने की इच्छा और अपनी जिंदगी पर फिल्म बनाए जाने से जुड़े सवालों के जवाब दिए। करण ने सलमान से पिता बनने की इच्छा के बारे में पूछा। इस पर एक्टर ने कहा कि किसी न किसी समय उनके बच्चे जरूर होंगे। उन्होंने करण के बच्चों का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनके लिए खुश हैं और उन्हें पिता बनने का अनुभव मिला है। पूरी खबर यहां पढ़ें… अनु अग्रवाल हादसे के बाद 29 दिन कोमा में थीं, महिमा चौधरी के चेहरे से निकाले गए थे कांच के टुकड़े एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बाली में हुए हादसे में घायल हो गई थीं। उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था। आगे की सर्जरी के लिए उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया। इससे पहले भी अनु अग्रवाल और महिमा चौधरी गंभीर हादसों का सामना कर चुकी थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

आर्यवीर सहवाग ने की छक्कों की बारिश, ठोके 173 रन, मगर इस बल्लेबाज का शतक पड़ा टीम पर भारी

वीरेंद्र सहवाग की तरह ही उनके बेटे आर्यवीर को भी दिल्ली की टीम की कमान सौंपी गई है और पिता के नक्शे कदमों पर चलते हुए आर्यवीर ने भी ओपनिंग में उतरकर विस्फोटक पारी खेली. Fri, 16 Oct 2026 16:26:31 +0530

  Videos
See all

Bageshwar Baba Angry: 'विदेशी ताकतों का हाथ है..', बागेश्वर बाबा का बड़ा खुलासा! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T11:15:53+00:00

क्या राजकुमार राव स्टारर Prahaar Movie प्रभावित करती है? देखिए फिल्म प्रहार का रिव्यू | Movie Review #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T11:11:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers