Responsive Scrollable Menu

'नाना पाटेकर ने अमिताभ से ₹1 ज्यादा फीस मांगी थी':'दृश्यम' एक्टर बोले- अमिताभ बच्चन को 1 करोड़ दिए, नाना ने 1 करोड़ 1 रुपया लिया

फिल्म 'दृश्यम' में इंस्पेक्टर गायतोंडे का किरदार निभाने वाले अभिनेता कमलेश सावंत ने दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कमलेश ने बताया कि उन्होंने सुना था कि नाना पाटेकर अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के लिए उनसे 1 रुपया ज्यादा फीस मांगते थे। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि यह सुनी-सुनाई बात है और वे इसकी पुष्टि नहीं करते। इसके अलावा कमलेश ने नाना की संवाद शैली के दौर और उनके समाज सेवा के कामों को याद किया है। 8 अक्टूबर को 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन हो गया था। 'बच्चन साहब से 1 रुपया ज्यादा लूंगा' कमलेश सावंत ने कहा कि उन्होंने नाना पाटेकर के साथ एक फिल्म में काम किया था, लेकिन उनके साथ कोई सीन नहीं था। उन्होंने बताया, "मैंने एक किस्सा सुना था कि नाना पाटेकर ने कहा था कि अगर मैं बच्चन साहब के साथ काम करूंगा तो 1 रुपया ज्यादा लूंगा। जब अमिताभ बच्चन को 1 करोड़ रुपए दिए गए, तो नाना ने 1 करोड़ 1 रुपया लिया।" 'कोहराम' फिल्म में साथ आए थे दोनों दिग्गज फिल्म रिकॉर्ड्स के मुताबिक, नाना पाटेकर और अमिताभ बच्चन ने साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'कोहराम' में एक साथ काम किया था। उस दौर में अमिताभ बच्चन करीब 3 करोड़ रुपए फीस लेते थे, जबकि 'क्रांतिवीर' और 'अग्नि साक्षी' की सफलता के बाद नाना पाटेकर को प्रति फिल्म लगभग 1.25 करोड़ रुपए मिलते थे। उस समय नाना पाटेकर अमिताभ बच्चन के बाद इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं की सूची में शामिल थे। 'सिनेमाघरों में डायलॉग्स पर सन्नाटा छा जाता था' कमलेश सावंत ने बताया कि एक दौर में बॉलीवुड सिर्फ गानों और डांस पर चलता था, लेकिन नाना पाटेकर ने डायलॉग डिलीवरी का दौर शुरू किया और लोग उनके डायलॉग्स पर तालियां बजाते थे। उन्होंने मुंबई के गणेश टॉकीज और जय हिंद टॉकीज जैसे सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों का अनुभव शेयर करते हुए कहा कि केवल दो ही ऐसे कलाकार थे जिनके डायलॉग्स आने पर पूरे थिएटर में सन्नाटा छा जाता था- पहले अमिताभ बच्चन और दूसरे नाना पाटेकर। दर्शक उनके डायलॉग्स सुनने के लिए बिल्कुल शांत हो जाते थे। गांव के पानी का संकट दूर किया था कमलेश सावंत ने नाना पाटेकर के सामाजिक योगदान को याद करते हुए बताया कि महाराष्ट्र में उनके गांव 'कोलोशी वरचीवाड़ी' में पानी की गंभीर किल्लत थी। नाना पाटेकर की 'नाम फाउंडेशन' ने इस समस्या को दूर किया था। नाना खुद गांव पहुंचे थे और स्थिति को सुधारने में मदद की थी, जिसके बाद से गांव में पानी का कोई संकट नहीं है। कमलेश ने कहा कि नाना सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार ही नहीं, बल्कि एक सक्रिय समाजसेवक भी थे। 8 अक्टूबर को हुआ था अचानक निधन 8 अक्टूबर 2026 को 75 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से नाना पाटेकर का निधन हो गया था। कमलेश सावंत ने कहा कि उनका अचानक जाना सभी के लिए एक बड़ा झटका था, जिसे स्वीकार करना मुश्किल हो रहा है। वे किसी बीमारी से पीड़ित नहीं थे और उनका दृष्टिकोण काफी व्यापक था। यह खबर भी पढ़ें… रेपिस्ट के रोल पर नाना ने डायरेक्टर को गालियां दीं:'परिंदा' के क्लाईमैक्स में आग से झुलसे, आर्मी जॉइन करने के लिए रक्षामंत्री को फोन किया नाना पाटेकर ने अपने करीब पांच दशक के करियर में कई यादगार किरदार निभाए थे। नाना अपने बेबाक और गुस्सैल अंदाज के लिए भी जाने जाते थे। एक बार डायरेक्टर रवि चोपड़ा ने उन्हें फिल्म में रेपिस्ट का रोल ऑफर किया तो नाना भड़क गए और उन्हें गालियां तक दे दीं। बाद में स्मिता पाटिल के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और नाना को फिल्म में अहम विलेन का किरदार मिला। परिंदा की शूटिंग के दौरान भी उनका डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा से विवाद हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Panic Attack और शराब की लत से जूझ रहे थे Yuzvendra Chahal, 26 दिन Rehab में रहकर की वापसी

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल ने शराब की लत से जूझने के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। एक पॉडकास्ट पर भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा के साथ खुलकर बातचीत करते हुए, चहल ने शराब की लत, तलाक और उसके बाद लोगों की नज़रों में आने (पब्लिक स्क्रूटनी) के बारे में बात की। चोपड़ा ने पूछा कि युज़ी, तुम वो इंसान हो जिसने हमेशा सबको हंसाया है। मैदान पर तुम एकदम ऊर्जा से भरे रहते हो, लेकिन जब तुम अपनी निजी ज़िंदगी में मुश्किलों से गुज़र रहे थे, तो क्या कोई तुम्हारे साथ था? यह ज़िंदगी का सबसे मुश्किल दौर होता है। निजी ज़िंदगी में जब कोई संकट आता है, तो उससे मिलने वाले भावनात्मक घाव बिल्कुल अलग होते हैं—ऐसे घाव जो हमें अपने पेशेवर जीवन में कभी नहीं मिलते।

इसे भी पढ़ें: गेंदबाजी में रणनीतियां लागू नहीं कर पाए, चौथे T20I में हार पर बोले कप्तान Shreyas Iyer

चहल ने जवाब दिया कि मेरे सबसे अच्छे दोस्त और परिवार वहां मौजूद थे। चोपड़ा ने फिर पूछा कि तो आपने शराब छोड़ने का फैसला कब लिया? उन्होंने कहा कि पिछले साल काउंटी क्रिकेट खेलने के बाद। बात हद से बाहर हो गई थी, इसलिए मैं एक रिहैब सेंटर चला गया और वहां 26 दिन रहा। अब मुझे पता है कि इसे कैसे संभालना है। इस फैसले से मेरी निजी जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आया। मेरी समझदारी बढ़ी है। अब मेरी भावनाएं संतुलित हैं। पिछले IPL के दौरान, मुझे ऐसा लगा जैसे मैं फिर से 30 साल का हो गया हूँ - जिम में वर्कआउट करना, फील्डिंग की प्रैक्टिस करना और सही तरीके से ट्रेनिंग करना।

चोपड़ा ने फिर पूछा कि लेकिन इसकी शुरुआत कैसे हुई, और क्यों? चहल ने कहा कि शुरुआत में, मैं काफी युवा था। पार्टियां होती थीं। 2011 में, मैंने अपना पहला IPL खेला। एक बार एबी डिविलियर्स ने मुझसे कहा था, 'जिंदगी में संतुलन बहुत जरूरी है।' यह सुनने में आसान लगता है, लेकिन है नहीं। मेरे तलाक के बाद चीजें हद से ज्यादा बढ़ गई थीं, और मेरी मानसिक स्थिति भी कुछ खास अच्छी नहीं थी। मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं इसी रास्ते पर चलता रहा, तो मैं उस चीज को बर्बाद कर दूंगा जिसे मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूँ - क्रिकेट। इसलिए मैंने इसे पूरी तरह खत्म कर दिया, और अब मैं पहले से कहीं ज्यादा खुश हूँ और एक बेहतर स्थिति में हूँ।

इंटरव्यू के एक और हिस्से में, उनसे उनकी निजी ज़िंदगी के "सार्वजनिक हो जाने" और इस पर उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा कि जब आप एक पब्लिक फिगर होते हैं, तो आपकी ज़िंदगी में जो कुछ भी होता है, उस पर लोगों को टिप्पणी करने का मौका मिल जाता है। मुझे बुरा लगा और मुझे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसका असर मेरे क्रिकेट पर भी पड़ा। उस साल मैंने दो 'व्हाइट-बॉल' मैच खेले, लेकिन फिर T20 नहीं खेले क्योंकि मेरा मानसिक स्तर ठीक नहीं था। मैं पूरी तरह से तैयार नहीं था और नहीं चाहता था कि मेरी वजह से टीम को नुकसान हो। मैंने अनिरुद्ध सर से बात की और ब्रेक की मांग की, और उन्होंने मेरा पूरा साथ दिया। आखिरकार, मैंने सोचा, 'मैं कब तक इस बोझ को ढोता रहूंगा?' मेरी ज़िंदगी में एंग्जायटी (बेचैनी) और पैनिक अटैक आने लगे थे।

उनसे उनके पैनिक अटैक के बारे में भी पूछा गया। उन्होंने कहा कि एंग्जायटी (घबराहट) में ऐसा होता है कि दिल की धड़कन बढ़ जाती है। मेरे मामले में, पैनिक अटैक के दौरान मेरा चेहरा सिकुड़ जाता था। मैं बोल भी नहीं पाता था; मेरे होंठ खिंचकर एक तरफ हो जाते थे, जिससे लोगों को पता चल जाता था कि मेरे साथ कुछ गड़बड़ है। तब मुझे पहली बार एहसास हुआ कि एंग्जायटी कितनी गंभीर हो सकती है। फिर मुझे लगा कि सोशल मीडिया पर तो लोग बहुत कुछ कहेंगे ही। चलिए, IPL पर ध्यान देते हैं।

इसे भी पढ़ें: चौथे T20 में हार के बाद बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेने की Sunil Gavaskar की नसीहत

चहल ने आगे कहा कि जब यह धीरे-धीरे कम हुआ, तो मैंने इसे पीछे छोड़ने का फैसला किया। सोशल मीडिया पर लोग तो बोलते ही रहेंगे; आप हर किसी का मुंह तो बंद नहीं कर सकते। इसलिए मैंने एक नई शुरुआत करने का फैसला किया। पंजाब किंग्स के साथ अपने पहले साल में, जब उन्होंने मुझ पर 18 करोड़ रुपये खर्च किए, तो मुझे लगा, 'उन्होंने मुझ पर इतना भरोसा करके इतनी बड़ी रकम लगाई है; मैं उन्हें निराश नहीं कर सकता।' KKR के खिलाफ मैच में, जब हमें 111 रनों का बचाव करना था, तो मुझे एहसास हुआ कि अब मुझे जिम्मेदारी लेनी होगी।

Fri, 16 Oct 2026 12:55:00 +0530

  Videos
See all

Breaking News: CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस I Abhjit Dipke I CJP News I Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T08:40:53+00:00

Assam CM Himanta Biswa Sarma ने किया Assam Bhawan का उद्घाटन #shorts #ytshorts #trending #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T08:45:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers