गुजरात: अस्पतालों में मोतियाबिंद सर्जरी की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18 नई मशीनों को मंजूरी
गांधीनगर, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। मोतियाबिंद सर्जरी की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया ने 18 अत्याधुनिक फैकोइमल्सीफिकेशन मशीनों की मंजूरी दी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री की ओर से मंजूरी मिलने के बाद सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को लगभग 8.85 करोड़ रुपये से अधिक की मशीनें मिलेंगी।
ये मशीनें अहमदाबाद, सूरत, भावनगर, वडोदरा, जामनगर, मोरबी, गांधीनगर, वडनगर और हिम्मतनगर के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में बांटी जाएंगी। राज्य सरकार ने कहा कि इन उपकरणों की मदद से मरीजों को आंखों का आधुनिक इलाज मुफ्त में मिल सकेगा।
अहमदाबाद के एमएंडजे इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी को सात मशीनें मिलेंगी जबकि भावनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और मोरबी के जीएमआआरएस अस्पताल को दो-दो मशीनें दी जाएंगी। सूरत के न्यू सिविल अस्पताल और ओल्ड सिविल अस्पताल, जामनगर के जीजी जनरल अस्पताल, वडोदरा के ईएसआईसी जनरल अस्पताल और गांधीनगर, वडनगर तथा हिम्मतनगर के जीएमईआरएस संस्थानों में से प्रत्येक को एक-एक मशीन दी गई हैं।
इन मशीनों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि मोतियाबिंद की सर्जरी के दौरान सर्जन अल्ट्रासाउंड एनर्जी, वैक्यूम और फ्लूइड फ्लो (तरल के बहाव) को नियंत्रित कर सकें, जिससे सर्जरी अधिक सटीक हो सके। इनकी तकनीक मोतियाबिंद के टुकड़ों को तोड़ने और उन्हें बाहर निकालने में मदद करती है। इससे सर्जरी के दौरान सर्जन का नियंत्रण बेहतर होता है और मरीज जल्दी ठीक हो पाता है।
इन उपकरणों के हैंडपीस में एलिप्टिकल मूवमेंट (अंडाकार गति) तकनीक और फ्लूइड फ्लो तथा वैक्यूम को नियंत्रित करने के लिए पेरिस्टाल्टिक पंप सिस्टम लगा है। इससे मोतियाबिंद के कणों को एक सक्शन टिप के जरिए बाहर निकाला जा सकता है। इसमें एक फुट-पेडल कंट्रोल सिस्टम भी है, जिसकी मदद से सर्जन हर ऑपरेशन की जरूरत के हिसाब से अल्ट्रासाउंड एनर्जी, वैक्यूम और फ्लूइड फ्लो को एडजस्ट कर सकते हैं।
इन मशीनों में सीएएसई (चैंबर स्टेबिलाइजेशन एनवायरनमेंट) तकनीक भी शामिल है। यह तकनीक सर्जरी के दौरान आंख के अंदर वैक्यूम और फ्लूइड फ्लो में होने वाले बदलावों को नियंत्रित करती है, जिससे आंख के भीतर दबाव स्थिर रहता है। इससे अचानक दबाव कम होने का खतरा (जिसे पोस्ट-ऑक्लूजन सर्ज कहा जाता है) भी कम हो जाता है।
इसके हैंडपीस को इस तरह डिजाइन किया गया है कि सर्जरी के दौरान जहां छोटा चीरा लगाया जाता है, वहां बहुत अधिक गर्मी पैदा न हो। इससे कॉर्निया में सूजन (कॉर्नियल एडिमा) और सर्जरी के बाद होने वाली अन्य जटिलताओं को कम करने में मदद मिलती है, जिससे मरीज जल्दी ठीक हो सकता है।
राज्य सरकार सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में आंखों की देखभाल की सुविधाओं को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। इसके तहत, पानशेरिया की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में इन मशीनों को मंजूरी दी गई।
--आईएएनएस
एसडी/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'खराब पारी खेली और जाल में फंस गए...' टीम इंडिया की हार पर फूटा गावस्कर का गुस्सा, बैटर्स और बॉलर्स को लेकर ये क्या बोल गए?
Sunil Gavaskar on Team India : भारतीय क्रिकेट टीम को हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी है. टीम इंडिया की इस हार के बाद चारों ओर आलोचना हो रही है. भारतीय क्रिकेट के पूर्व क्रिकेटर भी टीम की हार पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी कड़ी में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों की अलोचना की है और टीम के गेंदबाजों का बचाव किया है. उन्होंने आखिरकार क्या कहा है, आइए जानते हैं.
सुनील गावस्कर की मानें तो टीम इंडिया की बल्लेबाजी यूनिट ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया गया. अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले में उन्होंने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को ज्यादा जिम्मेदारी लेनी अपील की है. गावस्कर ने जियोस्टार पर बात करते हुए कहा कि, भारत बार-बार गलती करने का जोखिम नहीं उठा सकता है.
???? STOP BLAMING THE PITCH, FIX YOUR BOWLING - GAVASKAR ????
— Sam (@cricsam02) October 14, 2026
????️: Sunil Gavaskar pointed out that Indian bowlers can't blame the pitch for everything. They bowled too many full tosses and poor-length deliveries, allowing batters to score freely.
When they finally bowled the right… pic.twitter.com/mT16TaKr2F
सुनील गावस्कर ने बल्लेबाजों की लगाई क्लास
सुनील गावस्कर ने कहा कि, 'इस भारतीय टीम को सबसे पहले यह सुधारना होगा कि वे लक्ष्य का पीछा कैसे करते हैं. इस तरह की पिच पर, जब ओस पड़ रही हो, तो आपको बल्ले से वैसा ही दबदबा दिखाना होगा जैसा लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को दिखाना चाहिए. इस मैच में वो बिल्कुल नहीं दिखा. संजू ने भारत को शानदार शुरुआत दी, लेकिन बाकी बल्लेबाजों ने इसका बिल्कुल भी फायदा नहीं उठाया. अभिषेक शर्मा ने खराब पारी खेली, जो उनके स्टैंडर्ड के हिसाब से ठीक नहीं है. ईशान किशन सीधे कीमो पॉल के जाल में फंस गए और श्रेयस अय्यर अपने शतक के बाद से चल नहीं पाए हैं'.
Sunil Gavaskar said: “Even the West Indies bowlers made quite a few errors while the partnership between Tilak Varma and Nitish was developing; they bowled too many full tosses. We often talk about pitches and blame them, claiming they offer no assistance to the bowlers. But if… pic.twitter.com/J7YA0eTDva
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) October 15, 2026
गावस्कर ने पांचवें मैच के लिए दी बड़ी सलाह
गावस्कर ने आगे कहा कि, 'बैटिंग यूनिट को और जिम्मेदारी दिखाने की जरूरत है. हां, मुझे पता है कि गेंदबाजी खराब रही है, लेकिन ये गेंदबाज अनुभवी नहीं हैं. वे इंटरनेशनल क्रिकेट में नए हैं और उन्हें बाउंड्री लगवानी होंगी, नहीं तो वे सीख नहीं पाएंगे. भारत को निर्णायक मैच जीतने के लिए पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए और 240 से 250 रन बनाने चाहिए. इसके बाद वेस्टइंडीज को कम टोटल पर रोकना चाहिए. अगर बल्लेबाज जिम्मेदारी नहीं लेंगे, तो यह भारतीय टीम सफल नहीं होगी'.
West Indies level the series 2-2.
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
An important decider awaits in Bengaluru on Saturday.
Scorecard ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/i7juMPuEe9
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज 2-2 की बराबरी पर
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 में बुधवार को 248 रनों का लक्ष्य भारतीय क्रिकेट टीम को दिया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 223 रन ही बना सकी. इसके साथ ही इंडियन क्रिकेट टीम को चौथे टी20 मुकाबले में 24 रनों से हार का सामना करना पड़ गया. इस हार के साथ सीरीज 2-2 की बराबरी पर आ गई है. अब इस सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 17 अक्टूबर को चन्नेई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां इस सीरीज का फैसला होगा कि, कौन इसे जीतेगा.
ये भी पढ़ें : तिलक-नीतीश ने मारी विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के खास क्लब में एंट्री, जानिए कौन सा रिकॉर्ड किया अपने नाम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation









.jpg)

