Bank Holidays in October-November 2026: अक्टूबर में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! कब कहां रहेगी छुट्टी? पढ़ें पूरी लिस्ट
Bank Holidays in October-November 2026: अक्टूबर का आधा महीना बीत चुका है और अब दूसरे पखवाड़े में 15 से लेकर 31 अक्टूबर तक बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम निपटाना हो, तो आपको बैंक जाने से पहले छुट्टियां भी जरूर चेक कर लें. इस अवधि में 15 से 31 अक्टूबर 2026 के अंदर दुर्गा पूजा, दशहरा, करवा चौथ और लक्ष्मी पूजा जैसे त्योहारों के चलते अलग-अलग राज्यों के बैंक बंद रहने वाले हैं. इसके अलावा, रविवार और महीने के फोर्थ सैटरडे को भी बैंक जाने से पहले डेट चेक कर लें. इन दिनों पर ब्रांच में कामकाज नहीं होगा. हालांकि, इन सभी तारीखों पर देशभर में बैंक बंद नहीं होंगे. इनमें से कुछ राज्यों के बैंक बंद रहेंगे. इसलिए, बैंक जाने से पहले यह देखना जरूरी होगा कि आपके शहर में किस दिन बैंक हॉलिडे है. आइए जानते हैं अक्टूबर में होने वाली बैंक हॉलिडे की लिस्ट.
17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक यहां बंद होंगे बैंक
17 अक्टूबर, शनिवार- इस दिन अगरतला में बैंक बंद रहने वाले हैं. वहीं, देश के बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे क्योंकि ये महीने का तीसरा शनिवार है.
ये भी पढ़ें -त्योहारों पर नहीं होगी कन्फर्म टिकट की टेंशन, जबलपुर और भोपाल से चलेंगी 100 स्पेशल ट्रेन; देखें पूरी लिस्ट
18 अक्टूबर, रविवार- इस दिन देश के सभी बैंक बंद रहेंगे.
19 अक्टूबर, सोमवार- इस दिन महानवमी और आयुध पूजा के लिए अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, पटना, रांची और शिलांग में बैंक बंद रहने वाले हैं. अन्य शहरों में इस सूची के आधार पर छुट्टी नहीं रहेगी.
20 अक्टूबर, मंगलवार- इस दिन देश के सभी राज्यों के बैंक का हॉलिडे होने वाला है. इस दिन दशहरा और विजयदशमी की छुट्टी है.
21 अक्टूबर, बुधवार- अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे. इन शहरों में दुर्गा पूजा और उससे जुड़ी स्थानीय छुट्टियों के कारण बैंक क्लोज रहेंगे.
22 और 23 अक्टूबर- गुरुवार-शुक्रवार को गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे. सिक्किम में दुर्गा पूजा और दसैन के अवसर पर ये छुट्टियां होंगी.
24 अक्टूबर, शनिवार- इस दिन महीने का चौथा शनिवार है. देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
25 अक्टूबर, रविवार- रविवार को साप्ताहिक ऑफ के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
26 अक्टूबर, सोमवार- लक्ष्मी पूजा और संबंधित स्थानीय अवकाश के चलते अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद रहने वाले हैं.
29 अक्टूबर, गुरुवार- करवा चौथ के चलते सिर्फ शिमला में बैंक बंद रहेंगे. इस दिन पर करवा चौथ की छुट्टी सभी शहरों में नहीं मिल रही है.
नवंबर 2026 हॉलिडे लिस्ट
- 8 नवंबर 2026- दिवाली
- 11 नवंबर 2026- भाई दूज
- 13 नवंबर 2026- वांगाला उत्सव
- 16 नवंबर 2026- छठ पूजा
- 23 नवंबर 2026- सेन्ग कुट स्ने म
- 24 नवंबर 2026- गुरु नानक जयंती
- 27 नवंबर 2026- कनकदास जयंती
ये भी पढ़ें- Indian Railway: यात्रियों को अब मिलेगा कम्फर्टर, रेलवे ने इस ट्रेन में कंबल की जगह शुरू की नई सुविधा
तिलक-नीतीश ने मारी विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के खास क्लब में एंट्री, जानिए कौन सा रिकॉर्ड किया अपने नाम
IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने बल्ले के साथ शानदार पारियां खेलीं, हालांकि ये दोनों बल्लेबाज अपनी टीमों को जीत नहीं दिला पाए. लेकिन हार के बावजूद तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक खास क्लब में एंट्री मार ली है. उन्होंने सूर्यकुमार यादव-अक्षर पटेल और विराट कोहली-हार्दिक पांड्या जैसे स्टार खिलाड़ियों के क्लब में एंट्री कर ली है. तिलक और नीतीश ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया और किन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा है, आइए जानते हैं.
हैदराबाद में खेले गए चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 247 रन बनाए. टीम इंडिया 9 विकेट गंवाकर 19.3 ओवर में सिर्फ 223 रन बना पाई और 24 रनों से मैच हार गई. इस मैच में टीम इंडिया के लिए तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने टीम इंडिया के लिए अंतिम ओवर्स में शानदार बल्लेबाजी की लेकर ये दोनों मिलकर भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.
तिलक-नीतीश के बीच हुए 70 रनों की साझेदारी
तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने मिलकर छठवें विकेट के लिए 32 बॉल में 70 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी में तिलक ने 16 बॉल में 25 रन बनाए. वहीं नीतीश ने 16 बॉल में 33 रन जड़ दिए. इस साझेदारी के साथ ही इन दोनों बल्लेबाजों ने एक खास क्लब में एंट्री मार ली है. ये दोनों भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6वें विकेट और उससे नीचे सबसे बड़ी यानी की सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.
Fighting it out in the middle ????
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
Vice-captain @TilakV9 at it ????
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/1XOO24YxkR
तिलक-नीतीश ने दीपक-अक्षर को छोड़ा पीछे
तिलक और नीतीश की जोड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए लिए छठे विकेट या उससे नीच खेले हुए सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली जोड़ियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गई है. इन्होंने दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने इंडिया के लिए 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 68 रनों की साझेदारी की थी.
The local boys keeping the chase on ????@TilakV9 ???? @NKReddy07
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/DyiJLR6Biu
इसके साथ ही तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या जैसे स्टार खिलाड़ियों के क्लब में एंट्री कर ली है. जो भारत के लिए टी20 क्रिकेट में छठवें विकेट या उससे नीचे सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले भारतीय जोड़ी में सबसे ऊपर हैं. सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ने टीम इंडिया के लिए टी20 में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की है, जो साल 2027 में श्रीलंका के खिलाफ आई थी.
T20I में भारत के लिए 6वें विकेट या उससे कम के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
- 91 - सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल बनाम SL, पुणे, 2023
- 87 - शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या बनाम ENG, पुणे, 2025
- 70 - विराट कोहली, हार्दिक पांड्या बनाम ENG, अहमदाबाद, 2021
- 70 - नीतीश कुमार रेड्डी, तिलक वर्मा बनाम WI, हैदराबाद, 2026
- 68* - दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल बनाम SL, मुंबई WS, 2023
2️⃣0️⃣-ball FIFTY ????@IamSanjuSamson is lighting up Hyderabad tonight ????
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/mcJm76yRnF
इस मुकाबले में भारत के लिए तिलक वर्मा ने 25 बॉल में 2 चौके और 3 छक्कों के साथ 43 रनों की पारी खेली. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने 20 बॉल में 1 चौके और 4 छक्कों के साथ 41 रनों का योगदान दिया. टीम लिए सबसे ज्यादा रन संजू सैमसन ने बनाए. उन्होंने 23 बॉल में 6 चौके और 4 छक्कों के साथ 52 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें : श्रेयस अय्यर ने 3 गेंद शेष रहते हुए डिक्लेयर कर क्यों मान ली हार? कारण जानकर आप भी करेंगे कप्तान को सलाम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









