तिलक-नीतीश ने मारी विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के खास क्लब में एंट्री, जानिए कौन सा रिकॉर्ड किया अपने नाम
IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने बल्ले के साथ शानदार पारियां खेलीं, हालांकि ये दोनों बल्लेबाज अपनी टीमों को जीत नहीं दिला पाए. लेकिन हार के बावजूद तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक खास क्लब में एंट्री मार ली है. उन्होंने सूर्यकुमार यादव-अक्षर पटेल और विराट कोहली-हार्दिक पांड्या जैसे स्टार खिलाड़ियों के क्लब में एंट्री कर ली है. तिलक और नीतीश ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया और किन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा है, आइए जानते हैं.
हैदराबाद में खेले गए चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 247 रन बनाए. टीम इंडिया 9 विकेट गंवाकर 19.3 ओवर में सिर्फ 223 रन बना पाई और 24 रनों से मैच हार गई. इस मैच में टीम इंडिया के लिए तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने टीम इंडिया के लिए अंतिम ओवर्स में शानदार बल्लेबाजी की लेकर ये दोनों मिलकर भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.
तिलक-नीतीश के बीच हुए 70 रनों की साझेदारी
तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने मिलकर छठवें विकेट के लिए 32 बॉल में 70 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी में तिलक ने 16 बॉल में 25 रन बनाए. वहीं नीतीश ने 16 बॉल में 33 रन जड़ दिए. इस साझेदारी के साथ ही इन दोनों बल्लेबाजों ने एक खास क्लब में एंट्री मार ली है. ये दोनों भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6वें विकेट और उससे नीचे सबसे बड़ी यानी की सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.
Fighting it out in the middle ????
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
Vice-captain @TilakV9 at it ????
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/1XOO24YxkR
तिलक-नीतीश ने दीपक-अक्षर को छोड़ा पीछे
तिलक और नीतीश की जोड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए लिए छठे विकेट या उससे नीच खेले हुए सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली जोड़ियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गई है. इन्होंने दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने इंडिया के लिए 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 68 रनों की साझेदारी की थी.
The local boys keeping the chase on ????@TilakV9 ???? @NKReddy07
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/DyiJLR6Biu
इसके साथ ही तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या जैसे स्टार खिलाड़ियों के क्लब में एंट्री कर ली है. जो भारत के लिए टी20 क्रिकेट में छठवें विकेट या उससे नीचे सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले भारतीय जोड़ी में सबसे ऊपर हैं. सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ने टीम इंडिया के लिए टी20 में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की है, जो साल 2027 में श्रीलंका के खिलाफ आई थी.
T20I में भारत के लिए 6वें विकेट या उससे कम के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
- 91 - सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल बनाम SL, पुणे, 2023
- 87 - शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या बनाम ENG, पुणे, 2025
- 70 - विराट कोहली, हार्दिक पांड्या बनाम ENG, अहमदाबाद, 2021
- 70 - नीतीश कुमार रेड्डी, तिलक वर्मा बनाम WI, हैदराबाद, 2026
- 68* - दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल बनाम SL, मुंबई WS, 2023
2️⃣0️⃣-ball FIFTY ????@IamSanjuSamson is lighting up Hyderabad tonight ????
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/mcJm76yRnF
इस मुकाबले में भारत के लिए तिलक वर्मा ने 25 बॉल में 2 चौके और 3 छक्कों के साथ 43 रनों की पारी खेली. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने 20 बॉल में 1 चौके और 4 छक्कों के साथ 41 रनों का योगदान दिया. टीम लिए सबसे ज्यादा रन संजू सैमसन ने बनाए. उन्होंने 23 बॉल में 6 चौके और 4 छक्कों के साथ 52 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें : श्रेयस अय्यर ने 3 गेंद शेष रहते हुए डिक्लेयर कर क्यों मान ली हार? कारण जानकर आप भी करेंगे कप्तान को सलाम
Hyundai का रिकॉर्ड टूटने की तैयारी, Jio IPO का प्राइस बैंड आते ही Reliance Industries के शेयर 3% तक चढ़े
Reliance Industries Shares: तेल से लेकर टेलीकॉम तक अपना कारोबार फैलाने वाली बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर में गुरुवार 15 अक्टूबर को 2% से ज्यादा की तेजी दिखी. ऐसा रिलायंस जियो के मोस्ट अवेटेड IPO की डिटेल्स जारी करने की वजह से हुआ. NSE पर स्टॉक 2.97% बढ़कर ₹1,209.50 पर पहुंच गया.
जियो प्लेटफॉर्म्स का प्राइस बैंड तय
बुधवार देर शाम जानकारी सामने आई कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने अपने IPO के लिए ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. ऊपरी प्राइस बैंड पर यह इश्यू लगभग ₹30,213 करोड़ जुटा सकता है, जिससे यह देश का सबसे बड़ा IPO बन जाएगा. एक फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के बोर्ड की IPO कमिटी ने बुधवार को अपनी मीटिंग में इस प्राइस बैंड को मंजूरी दे दी.
यह भी पढ़ें- Stock Market Today: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 570 अंकों का उछला
IPO कब खुलेगा और कब बंद होगा?
रिलायंस की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक IPO सब्सक्रिप्शन के लिए बुधवार, 21 अक्टूबर को खुलेगा और शुक्रवार 23 अक्टूबर को बंद होगा. एंकर इन्वेस्टर्स के लिए बिडिंग सोमवार, 19 अक्टूबर से शुरू होगी. एंकर इन्वेस्टर्स बड़े इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स होते हैं जो IPO खुलने से एक दिन पहले बिड करते हैं.
कर्मचारियों के लिए लॉट प्राइस और डिस्काउंट
इन्वेस्टर्स को कम से कम 12 शेयरों के लिए बिड करनी होगी और उसके बाद 12 के मल्टीपल में. अपर प्राइस बैंड पर एक लॉट की कीमत ₹13,428 होगी. एम्प्लॉई रिजर्वेशन कोटा के तहत बिड करने वाले एलिजिबल कर्मचारियों को हर शेयर पर ₹54 का डिस्काउंट मिलेगा.
इश्यू साइज और रिकॉर्ड
ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक, कंपनी ₹10 फेस वैल्यू वाले 27 करोड़ इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू लॉन्च करेगी. अपर प्राइस बैंड पर कैलकुलेट करने पर यह ₹30,213 करोड़ होता है. यह हुंडई मोटर इंडिया के 2024 के ₹27,858.75 करोड़ के IPO से लगभग 8% ज्यादा है जो अब तक का सबसे बड़ा IPO था.
रिलायंस के इन्वेस्टर्स के लिए इसका क्या मतलब है?
जियो का IPO इन्वेस्टर्स को यह बताकर रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए वैल्यू अनलॉक करने में मदद कर सकता है कि एक स्टैंडअलोन कंपनी के तौर पर टेलीकॉम बिजनेस कितना वैल्यूएबल है. अभी जियो की वैल्यू रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओवरऑल वैल्यूएशन में शामिल है, जिसमें रिटेल, ऑयल-टू-केमिकल्स और न्यू एनर्जी जैसे बिजनेस भी शामिल हैं. लिस्टिंग के बाद, जियो के शेयर की कीमत टेलीकॉम बिजनेस की मार्केट-बेस्ड वैल्यू को दिखाएगी. इससे इन्वेस्टर्स यह अंदाजा लगा पाएंगे कि रिलायंस के शेयर उसके सभी बिजनेस की कुल वैल्यू के मुकाबले सस्ते हैं या नहीं.
इसके अलावा, रिलायंस को इन्वेस्टर्स की बढ़ी हुई दिलचस्पी और जियो की कमाई और ग्रोथ की साफ तस्वीर से फायदा हो सकता है. लेकिन ध्यान रखें कि IPO अपने आप रिलायंस के शेयरहोल्डर्स के लिए एक्स्ट्रा वैल्यू नहीं बनाता है. असली फ़ायदा जियो को मिलने वाले वैल्यूएशन, रिलायंस के पास बची हुई हिस्सेदारी और लिस्टिंग के बाद पेरेंट कंपनी के लिए मार्केट की बढ़त पर निर्भर करेगा.
RCPL ने 'जॉयलैंड' फ्लेवर्ड मिल्क लॉन्च किया
एक और खबर में रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड RCPL ने डेयरी मार्केट में अपने विस्तार के तहत 'जॉयलैंड' ब्रांड के साथ रेडी-टू-ड्रिंक डेयरी सेगमेंट में एंट्री की है. रिलायंस इंडस्ट्रीज की इस FMCG कंपनी के एक बयान के मुताबिक, जॉयलैंड फ्लेवर्ड मिल्क को तमिलनाडु में स्ट्रॉबेरी और वनीला जैसे फ्लेवर में लॉन्च किया गया है. ठीक एक महीने पहले, RCPL ने बॉम्बे क्रीमरी के साथ आइसक्रीम मार्केट में एंट्री की घोषणा की थी.
कंपनी का कहना है कि यह लॉन्च उसके बेवरेज पोर्टफोलियो को बढ़ाता है और कंज्यूमर्स को किफायती कीमतों पर वर्ल्ड-क्लास प्रोडक्ट्स देने के उसके कमिटमेंट को दिखाता है. RCPL के डायरेक्टर टी. कृष्णकुमार ने कहा कि रेडी-टू-ड्रिंक डेयरी मार्केट में एंट्री करना उसके पोर्टफोलियो को बढ़ाने और चॉइस बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है. RCPL, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) की एक सब्सिडियरी और एक FMCG कंपनी है, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के तहत काम करती है.
यह भी पढ़ें- Gold-Silver Price: अमेरिकी महंगाई आंकड़ों के बाद सोने-चांदी की कीमतों में दमदार वापसी, गिरावट पर लगा ब्रेक
Disclaimer: यह जानकारी अलग-अलग एनालिस्ट और ब्रोकरेज फर्मों की राय पर आधारित है. इसे निवेश की सलाह न माना जाए. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है, इसलिए निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










