Responsive Scrollable Menu

Everything you need to know about GLP-1 'skinny jabs' (and the new pill) | BBC News

Can you drink alcohol on weight loss jabs? Do they cause hair loss? And are the new pills just as effective as injections? In June 2026, the UK's medicines regulator approved the first GLP-1 weight-loss pill, adding to a fast-growing range of treatments that are changing how obesity is managed. But alongside all the hype, there's also a lot of confusion. BBC Health Correspondent Dominic Hughes answers the biggest questions people are asking about GLP-1 medicines. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #SkinnyJabs #SkinnyPills #GLP1 #BBCNews

Continue reading on the app

बिग बॉस में क्या सलमान के साथ नजर आएंगे शाहरुख:सलमान बोले- जो करण-अर्जुन में हुआ था वही दोबारा होगा; 6 सितंबर से शुरू होगा शो

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का पहला प्रोमो मेकर्स ने जारी कर दिया है। इसमें सलमान खान बतौर होस्ट वापसी करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में सलमान ने 'करण-अर्जुन' का जिक्र कर एक नया सस्पेंस खड़ा कर दिया है। यह नया सीजन 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इसका प्रसारण हर दिन रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर किया जाएगा। इस बार फेस्टिव सीजन में बिग बॉस के सभी 6 भाषाओं वाले वर्जन एक साथ रिलीज किए जा रहे हैं। 'करण-अर्जुन' का जिक्र, शाहरुख के आने की अटकलें जारी किए गए प्रोमो में सलमान खान एक घोड़े के साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के अंत में वे कहते हैं, "जो करण-अर्जुन में हुआ था, वह अब बिग बॉस में दोबारा होगा... तथास्टू!" सलमान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ग्रैंड प्रीमियर पर शाहरुख खान भी सलमान के साथ नजर आ सकते हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि इस सीजन में प्रतिभागी जोड़ियों में खेलेंगे या फिर शो में दो विजेता हो सकते हैं। 6 सितंबर से शुरू, सलमान बोले- प्रोमो में ही छिपा है हिंट शो के रिलीज शेड्यूल की पुष्टि करते हुए मेकर्स ने बताया कि यह 6 सितंबर से ऑन-एयर होगा। एक आधिकारिक बयान में सलमान खान ने कहा, "बिग बॉस का हर सीजन एक नया गेम और अप्रत्याशित ट्विस्ट लेकर आता है। लेकिन इस सीजन के केंद्र में एक ऐसा रहस्य है, जो इसे पहले के सभी सीजनों से अलग बनाता है। इसका पहला हिंट प्रोमो में ही मौजूद है, जिसे आपको ध्यान से देखना होगा।" सलमान की फीस घटने की चर्चा इस सीजन को लेकर यह खबरें भी सामने आ रही हैं कि सलमान खान शायद पूरा सीजन होस्ट न करें। बीते हफ्ते आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अभिनेता ने इस सीजन के लिए अपनी फीस 120 करोड़ रुपए से घटाकर 70 करोड़ रुपए कर दी है। हालांकि, मेकर्स या सलमान खान की टीम की तरफ से फीस में कटौती या होस्टिंग शेड्यूल को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इन बड़े चेहरों को किया गया अप्रोच 'बिग बॉस 20' के लिए कई चर्चित सेलिब्रिटीज के नामों की चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस माही विज, गीता बसरा, जन्नत जुबैर, कॉमेडियन सुनील पाल, शोविक चक्रवर्ती, अर्जुन बिजलानी, राम कपूर, श्रेया कालरा और मिस्टर फैजू जैसे सितारों को अप्रोच किया गया है। फाइनल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट शो के प्रीमियर से ठीक पहले जारी की जाएगी। इस बार मेकर्स ने हिंदी के साथ-साथ अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के सभी 6 सीजनों को एक साथ लाने की योजना बनाई है।

Continue reading on the app

  Sports

T Dilip का कार्यकाल खत्म, Subhadeep Ghosh बने Team India के नए Fielding Coach; Sri Lanka दौरे से होगी शुरुआत

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सहयोगी स्टाफ में एक अहम बदलाव किया गया है। पूर्व असम और रेलवेज खिलाड़ी शुभदीप घोष को टीम का नया क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया गया है। वह टी. दिलीप की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। मौजूद जानकारी के अनुसार, जिम्बाब्वे दौरे के बाद टी. दिलीप का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया गया था, जिसके बाद यह पद खाली हो गया था।

बता दें कि शुभदीप घोष की पहली जिम्मेदारी अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला होगी। भारतीय टीम इस दौरे के साथ नए सहयोगी स्टाफ के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि उनके अनुभव का फायदा खिलाड़ियों के क्षेत्ररक्षण प्रदर्शन को और बेहतर बनाने में मिलेगा।

57 वर्षीय शुभदीप घोष ने वर्ष 1994 से 2004 के बीच 17 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले थे। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने असम और रेलवेज का प्रतिनिधित्व किया। सक्रिय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और कई स्तरों पर सफलतापूर्वक काम किया।

गौरतलब है कि शुभदीप घोष असम की वरिष्ठ पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह भारत ए टीम, भारतीय महिला क्रिकेट टीम और अलग-अलग आयु वर्ग की राष्ट्रीय टीमों के साथ भी काम कर चुके हैं। उनके पास खिलाड़ियों के कौशल विकास और क्षेत्ररक्षण प्रशिक्षण का लंबा अनुभव है।

उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपनी सेवाएं दी हैं। शुभदीप घोष दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों के साथ काम किया और आधुनिक क्षेत्ररक्षण तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, शुभदीप घोष की नियुक्ति के साथ मुख्य कोच गौतम गंभीर के सहयोगी स्टाफ का स्वरूप भी लगभग पूरा हो गया है। बल्लेबाजी कोच के रूप में सितांशु कोटक और गेंदबाजी कोच के रूप में मोर्ने मॉर्कल पहले से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वहीं रयान टेन डोशेटे और टी. दिलीप के जाने के बाद शुभदीप घोष टीम से जुड़ने वाले नए सदस्य बने।

असम क्रिकेट संघ ने भी उनकी नियुक्ति पर खुशी जताई है। संघ ने अपने बयान में कहा कि शुभदीप घोष ने विभिन्न भारतीय टीमों के साथ काम करते हुए अपनी मेहनत और विशेषज्ञता से मजबूत पहचान बनाई है। संघ के अनुसार, यह उपलब्धि पूरे असम के क्रिकेट जगत के लिए गर्व का विषय है और इससे राज्य के युवा खिलाड़ियों तथा उभरते कोचों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

जानकारों का मानना है कि भारतीय टीम में क्षेत्ररक्षण का स्तर लगातार बेहतर हुआ है और शुभदीप घोष के अनुभव से इस विभाग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। ऐसे में श्रीलंका दौरे से शुरू होने वाला उनका कार्यकाल भारतीय क्रिकेट के लिए एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा हैं।
Tue, 04 Aug 2026 21:48:44 +0530

  Videos
See all

Ranchi Students Protest: JSSC प्रोटेस्ट पर सवाल पूछते ही भड़के संजय सिंह! | Sanjay Singh | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T17:42:15+00:00

Breaking News Madhya Pradesh के दतिया उपचुनाव में बड़ा फेरबदल | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T17:32:32+00:00

Lakh Take ki Baat: चढ़ावा चोरी पर विधानसभा में हंगामा | CM Yogi | Satish Mahana | Ayodhya Ram Mandir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T17:46:46+00:00

Breaking News | लाल सागर में भारतीय जहाज पर Drone Boat Attack! 14 Crew Members सुरक्षित | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T17:36:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers