Responsive Scrollable Menu

Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग में गड्ढामुक्त सड़कों की मुहिम तेज, CM धामी के निर्देश पर जुटा प्रशासन

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में CM पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गड्ढामुक्त सड़क अभियान तेज है। जानें सड़क मरम्मत, प्रशासन की तैयारी और लोगों को मिलने वाली राहत।

Continue reading on the app

सोना 5 दिन में ₹3,866 और चांदी ₹14,011 सस्ती:10 ग्राम गोल्ड ₹1.46 लाख पर आया, चांदी ₹2.07 लाख पहुंची; देखें आज के दाम

सोने-चांदी की कीमतों में आज 15 अक्टूबर को लगातार 5वें दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 500 रुपए गिरकर 1,45,564 रुपए आ गया है। इससे पहले 14 अक्टूबर को यह 1,46,064 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 6,724 रुपए घटकर 2.07 लाख रुपए पर आ गई है, जो बुधवार को 2.14 लाख रुपए पर थी। 5 दिन से लगातार गिरावट के कारण सोना 3,866 रुपए सस्ता हो गया है, वहीं चांदी 14,011 गिर गई है। 9 अक्तूबर को सोने की कीमत 1.49 लाख रुपए और चांदी 2.21 लाख रुपए पर थी। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने वाले 5 कप्तान, दिग्गज के नाम 12 साल पुराना विश्व कीर्तिमान

5 captain hits most hundred in Test: टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी का दबाव अक्सर बड़े खिलाड़ियों के खेल को प्रभावित करता है, लेकिन कुछ दिग्गज ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलने के बाद अपने प्रदर्शन को एक नए स्तर पर पहुंचाया. ग्रीम स्मिथ से लेकर विराट कोहली और रिकी पोंटिंग जैसे महान कप्तानों ने यह साबित कर दिया है कि वे कप्तानी के साथ मैदान पर शतकों का अंबार लगा सकते हैं. टेस्ट इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दुनिया के इन शीर्ष पांच कप्तानों के आंकड़े खेल जगत में एक मिसाल हैं. Thu, 15 Oct 2026 21:22:09 +0530

  Videos
See all

CJP Tiranga Yatra: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP करेगी प्रदर्शन, Abhijeet Dipke की बड़ी अपील #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T16:43:38+00:00

Black and White with Anjana Om Kashyap: Mumbai से Patna, Diwali पर किराया करीब 25 हजार रुपये! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T16:39:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers