What Is Rudraksha: रुद्राक्ष क्या है? कैसे हुई इसकी उत्पत्ति, धारण करने से पहले जानें असली और नकली रुद्राक्ष परखने का सरल तरीका
What Is Rudraksha: रुद्राक्ष एक प्राकृतिक बीज है जिसे शिव के आंसुओं का प्रतीक माना जाता है. आस्था, मन की शांति और भावनात्मक सहारे से जुड़ा ये मनका आज भी लोगों की जिंदगी में खास जगह रखता है.
Ranveer Singh से ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला निकला लॉरेंस गैंग का आदमी! वॉइस नोट से मिले सुराग
Ranveer Singh death threat: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को मिली कथित धमकी और रंगदारी मांगने के मामले में जांच एजेंसियों को अहम सुराग मिले हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर पर शक जताया है। अधिकारियों के अनुसार, अभिनेता के मैनेजर को व्हाट्सएप पर एक वॉइस नोट भेजकर एक करोड़ रुपये की मांग की गई थी।
जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक वॉइस नोट में आवाज हैरी बॉक्सर से मिलती-जुलती पाई गई है। हालांकि पुलिस का अभी स्पष्ट नहीं है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग से जुड़ी लिंक
बताया जा रहा है कि यह धमकी फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास के बाहर हुई फायरिंग की घटना के कुछ समय बाद सामने आई। वॉइस नोट में कथित तौर पर डराने-धमकाने की भाषा का इस्तेमाल करते हुए रंगदारी की मांग की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पुलिस ने तीन दिन पहले रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान दर्ज किया था और इसके बाद से जांच तेज कर दी गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि धमकी भरा वॉयस नोट वीपीएन के जरिये भेजा गया, जिससे उसकी लोकेशन विदेश की दिखाई दे रही है। नेटवर्क के सोर्स और संबंधित देश की पहचान के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंटरपोल से सहयोग मांगा है।
सलमान खान के बहनोई को भी धमकी
इसी कड़ी में अभिनेता आयुष शर्मा के मैनेजर का बयान भी बुधवार रात दर्ज किया गया, क्योंकि उन्हें भी इसी तरह की धमकियां मिलने की जानकारी सामने आई है। दोनों मामलों की जांच जारी है। फिलहाल किसी भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi




















