Responsive Scrollable Menu

Ranveer Singh से ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला निकला लॉरेंस गैंग का आदमी! वॉइस नोट से मिले सुराग

Ranveer Singh death threat: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को मिली कथित धमकी और रंगदारी मांगने के मामले में जांच एजेंसियों को अहम सुराग मिले हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर पर शक जताया है। अधिकारियों के अनुसार, अभिनेता के मैनेजर को व्हाट्सएप पर एक वॉइस नोट भेजकर एक करोड़ रुपये की मांग की गई थी।

जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक वॉइस नोट में आवाज हैरी बॉक्सर से मिलती-जुलती पाई गई है। हालांकि पुलिस का अभी स्पष्ट नहीं है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग से जुड़ी लिंक

बताया जा रहा है कि यह धमकी फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास के बाहर हुई फायरिंग की घटना के कुछ समय बाद सामने आई। वॉइस नोट में कथित तौर पर डराने-धमकाने की भाषा का इस्तेमाल करते हुए रंगदारी की मांग की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

रोहित शेट्टी (Instagarm)

पुलिस ने तीन दिन पहले रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान दर्ज किया था और इसके बाद से जांच तेज कर दी गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि धमकी भरा वॉयस नोट वीपीएन के जरिये भेजा गया, जिससे उसकी लोकेशन विदेश की दिखाई दे रही है। नेटवर्क के सोर्स और संबंधित देश की पहचान के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंटरपोल से सहयोग मांगा है।

सलमान खान के बहनोई को भी धमकी

इसी कड़ी में अभिनेता आयुष शर्मा के मैनेजर का बयान भी बुधवार रात दर्ज किया गया, क्योंकि उन्हें भी इसी तरह की धमकियां मिलने की जानकारी सामने आई है। दोनों मामलों की जांच जारी है। फिलहाल किसी भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

Indore Latest News: कॉलेज में इवेंट की आड़ में हो रहा था अश्लील कार्यक्रम! देखकर भड़के बजरंग दल के कार्यकर्ता, प्रोग्राम के दौरान की तोड़फोड़, मचा बवाल

Indore Latest News: कॉलेज में इवेंट की आड़ में हो रहा था अश्लील कार्यक्रम! देखकर भड़के बजरंग दल के कार्यकर्ता, प्रोग्राम के दौरान की तोड़फोड़, मचा बवाल

Continue reading on the app

  Sports

इंतजार खत्म... 14 टीमों के साथ आईएसएल की वापसी, 3 महीने की लीग में 13 मैच खेलेगी एक टीम

ISL 2026: इंडियन सुपर लीग का नया सीजन शनिवार से शुरू होगा. इस बार 14 टीमें 3 महीने में 13-13 मैच खेलेंगी. फुटबॉल कैलेंडर में कम समय बचा होने की वजह से अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने दूसरे चरण और पारंपरिक प्लेऑफ की जगह राउंड-रॉबिन फॉर्मेट चुना है. Fri, 13 Feb 2026 23:26:12 +0530

  Videos
See all

मकान के मलबे में दबे कई मजदूर | #upnews #viralnews #saubaatkiekbaat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T21:30:10+00:00

साल्ट लेक का कॉर्पोरेट हब धुएं से घिरा! वीडियो वायरल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T21:15:02+00:00

स्पीकर के चेंबर में वीडियो कौन रिकॉर्ड कर रहा है? Parliament Session | Rahul Gandhi | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T21:30:02+00:00

GD Bakshi on China : जीडी बख्शी का चीन पर बड़ा खुलासा ! #gdbakshi #china #indiachina #indiavschina #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T21:36:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers