उठते-बैठते ही पूंछ की हड्डी में दर्द क्यों होता है? हड्डियों के डॉक्टर ने बताया क्या करें और क्या नहीं
Poonch Ki Haddi Me Dard: अगर आप भी अक्सर ही उठते-बैठते हुए पूंछ की हड्डी में दर्द महसूस करते हैं तो यहां जानिए इसकी क्या वजह हो सकती है. कुछ स्थितियों में यह दर्द गंभीर भी हो सकता है. ऐसे में समय रहते इसके लक्षण पहचानने जरूरी होते हैं.
The post उठते-बैठते ही पूंछ की हड्डी में दर्द क्यों होता है? हड्डियों के डॉक्टर ने बताया क्या करें और क्या नहीं appeared first on News24 Hindi.
पहले बच्चा और फिर शादी करना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, सुनकर दंग रह गए निरहुआ, एक्ट्रेस को दी ये सलाह
Amrapali Dubey wants Kids: इन दिनों कई रियलिटी शोज धमाल मचा रहे हैं और इसमें अब भोजपुरी सिनेमा की भी एंट्री हो गई है. भोजपुरी इंडस्ट्री का नया रियलिटी शो भोजपुरी बवाल (Bhojpuri Bawaal) इन दिनों काफी चर्चा में है. खास बात ये है कि ये कोई गेम शो नहीं, बल्कि इसमें भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से, विवाद और स्ट्रग्ल के बारे में बताते हैं. हाल ही में आम्रपाली दुबे ने खुलासा किया कि वो बिना शादी के मां बनना चाहती हैं.
मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे
रियलिटी शो भोजपुरी बवाल के दूसरे एपिसोड में आम्रपाली दुबे ने मां बनने का खुलासा किया. एक्ट्रेस दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ से अपने दिल की बात करते हुए कहती हैं- 'मैंने बहुत सोचने के बाद फैसला किया है कि मैं एक बेटी गोद लेना चाहती हूं.' आम्रपाली की बात सुन निरहुआ उनसे पूछते हैं- 'ये विचार आया कहां से?' इसपर आम्रपाली बोलीं- 'ये एक दिन की बात नहीं है. मैं बहुत पहले से चाहती हूं. मेरी फैमिली में कजिन्स के जितने भी बच्चे हैं उन्हें देखकर मुझे मां बनने की फीलिंग आती है. मैं डायपर चेंज कर सकती हूं. मैं सबकुछ कर सकती हूं.'
आम्रपाली को सलाह देते हैं निरहुआ
बातचीत में आगे आम्रपाली की बात सुनकर निरहुआ उन्हें सलाह देते हुए कहते हैं- 'एक बात सोच लेना ये आसान नहीं होगा. हम लोगों के भी बच्चे हैं. हम लोग काम पर इसलिए फोकस कर पाते हैं, क्योंकि हमारे बच्चों को संभालने के लिए घर में कोई है. आप भोजपुरी की नंबर वन हीरोइन हो. अपने करियर के पीक पर हो. इस समय लगातार आप काम कर रही हो. ऐसे में बच्चे की जिम्मेदारी कैसे मैनेज करोगी.'
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा बिग बॉस, सलमान खान बोले- 'जो करण अर्जुन में हुआ था, वही होगा'
परिवार को बताने से डर रहीं आम्रपाली
आम्रपाली बोलीं- बच्चा लाइफ में आएगा, बहुत चीजें होंगी. मैं सोच रही हूं कि मैं सिलेक्टिव काम करूंगी. बच्चे को समय दूंगी. मुझे इसके लिए परिवार की ममद भी चाहिए होगी.वहीं, आम्रपाली ये भी कहती है कि उन्होंने इस बारे में अभी तक परिवार वालों को नहीं बताया है, क्योंकि उन्हें जर लगता है. एक्ट्रेस ने कहा- 'सभी की सहमति से मैं चीजें करूंगी, क्योंकि बच्चे के लिए मां के साथ दूसरे रिश्ते भी जरूरी होते हैं.'
शादी से पहले चाहती हैं बच्चा
वहीं, आम्रपाली ने ये भी कहा कि उनका परिवार चाहता है कि वो शादी कर लें. लेकिन वो ऐसा नहीं चाहती हैं. एक्ट्रेस ने कहा- 'उन्हें यही रहता है कि शादी कर लो, शादी कर लो.' फिर निरहुआ जब एक्ट्रेस से शादी करने को कहते हैं तो वो जवाब में कहती हैं कि उनके पास कोई अच्छा लड़का शादी के लिए नहीं है. इतना ही नहीं आम्रपाली ये भी कहती है कि वे अरैंज मैरीज नहीं करना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने कहा- 'पहली प्रायोरिटी बच्चा है. शादी बाद में होती रहेगी.' एक्ट्रेस ने कहा उन्हें किसी भी कीमत पर बच्चा चाहिए.
आम्रपाली और निरहुआ का अफेयर
मालूम हो कि आम्रपाली और निरहुआ के अफेयर की चर्चा भी भोजपुरी इंडस्ट्री में होती रहती हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और साथ में की गई कई हिट भोजपुरी फिल्में हैं. हालांकि, दोनों कई बार साफ कर चुके हैं कि वो सिर्ऱ अच्छे दोस्त हैं. आम्रपाली ने कहा था वो और निरहुआ सिर्फ अच्छे दोस्त और प्रोफेशनल को-स्टार हैं, जबकि निरहुआ ने भी अफेयर और गुपचुप शादी जैसी खबरों को अफवाह बताया था. बता दें कि निरहुआ पहले से शादीशुदा हैं.
ये भी पढ़ें- Lock Upp 2 Winner Leak: शिवांगी जोशी नहीं इस कंटेस्टेंट ने जीती ट्रॉफी, एक ट्विस्ट ने बदल दिया पूरा गेम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
news24
News Nation
















