Responsive Scrollable Menu

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश, गिरेंगे ओले! IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली है. मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि की आशंका जताई है. इस बदलाव के चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

Continue reading on the app

Shardiya Navratri 2026: 18 या 19 अक्टूबर, इस बार अष्टमी किस दिन मनाई जाएगी? जानें सही डेट

Shardiya Navratri 2026: देश में इस समय शारदीय नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. आज नवरात्रि का पांचवां दिन है. इस दिन देवी स्कंदमाता की पूजा की जाती है. नवरात्रि में अष्टमी तिथि को बेहद खास माना जाता है. इस दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप का पूजन होता है. नवरात्रि के आठवें दिन पर भक्त अपने घर पर कन्या पूजन भी करते हैं. मां महागौरी की सच्चे मन से उपासना करने से, वे हमारे दुखों को हर लेती हैं. इससे जीवन में मंगल ही मंगल होता है. धार्मिक कथाओं के अनुसार, माता महागौरी का स्वरूप अत्यधिक गोरा होता है. इसलिए, उनका नाम महागौरी रखा गया था. 

कब है अष्टमी 2026? (Shardiya Navratri 2026 Ashtami Date)

इस वर्ष नवरात्रि का पर्व पूरे दस दिनों तक मनाया जाने वाला है. 11 अक्टूबर को प्रथम नवरात्र था. वहीं, इस साल अष्टमी 19 अक्टूबर 2026 सोमवार को है. बता दें कि इस नवरात्रि की अवधि में सप्तमी तिथि दो दिन पड़ रही है. 18 अक्टूबर को उदयातिथि के बाद भी सप्तमी तिथि रहेगी. जिस कारण 19 अक्टूबर को महा अष्टमी मनाई जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Delhi Ramleela Places: दिल्ली में कहां-कहां देख सकते हैं रामलीला? देखें मशहूर मेलों की पूरी लिस्ट

कन्या पूजन की सही तारीख क्या होगी? (Kanya Pujan Right Date for Ashtami)

ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी 18 अक्टूबर को मनाई नहीं जाएगी. अष्टमी कन्या पूजन करने के लिए 19 अक्टूबर 2026 की तारीख सबसे उचित मानी जा रही है. जबकि नवरात्रि व्रत का पारण 20 अक्टूबर 2026 को मंगलवार के दिन किया जाने वाला है. हालांकि, 20 अक्टूबर को दशमी तिथि भी है. इसलिए, लोग 19 अक्टूबर को ही नवमी की कन्या पूजा भी कर सकते हैं.

अष्टमी पूजन के दिन जरूर करें हवन

धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि की अष्टमी पर हवन किया जाना चाहिए. जो लोग नवरात्रि की अष्टमी पर कन्या पूजन करके व्रत खोलते हैं, उन्हें अष्टमी के दिन हवन जरूर करना चाहिए. कंजक पूजा करने से पहले माता की विधिवत पूजा करें, हवन करें और फिर कन्याओं को हलवा-पूरी का भोजन करवाएं. इस दिन पर पंडित द्वारा भी घर में हवन करवाया जा सकता है.

मां महागौरी की पूजा का धार्मिक महत्व क्या है?

हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन पर महाष्टमी को मां महागौरी की पूजा का खास महत्व होता है. इन्हें दुर्गा माता का आठवां स्वरूप कहा जाता है. मान्यता है कि मां गौरी की उपासना करने से भक्तों को जन्म-जन्मांतर के पापों और अशुद्धियों से मुक्ति प्राप्त हो जाती है. आपकी आत्मा कांच की तरह निर्मल हो जाती है. इनकी कृपा से जीवन में सुख, शआंतिु और सौभाग्य का आगमन होता है. कुंवारी कन्याएं और भक्त अच्छे जीवनसाथी की कामना करने के लिए भी महागौरी माता की विशेष रूप से पूजा करते हैं.

कन्या पूजन करते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • कन्या पूजन करने के लिए कन्याओं की आयु 2 साल से 10 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • पूजन के लिए कम से कम 9 कन्याएं और 1 लांगुर को बिठाना होता है.
  • कन्याओं को साफ-सुथरे स्थान पर आसन बिछाकर बिठाएं.
  • सबसे पहले कन्याओं के पैर जल या दूध से धुलवाएं.
  • कन्याओं को सात्विक भोजन परोसे जैसे काला चना, पूरी, हलवा और फल.
  • विदाई करते समय उन्हें सामर्थ्युनासर दक्षिणा और तोहफे दें.
  • अंत में पुन: कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद लें.

ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Fasting Rules: नवरात्रि के व्रतों में क्या खाएं और क्या न खाएं? देखें पूरी लिस्ट

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

Chris Gayle: 5 साल बाद फिर वापसी के लिए बेताब क्रिस गेल, इस लीग में मचाएंगे गदर!

Chris Gayle: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर क्रिस गेल एक बार फिर मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश करते हुए नजर आ सकते हैं. उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में दोबारा खेलने की इच्छा जताई है. Fri, 16 Oct 2026 07:33:37 +0530

  Videos
See all

मुझे दिल्ली पुलिस वाले उठा सकते हैं-दिपके #abhijeetdipke #delhipolice #shorts #tirangayatra #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T02:38:41+00:00

AAJTAK 2 LIVE | NEHA BORA CONTRO| नेहा बोरा के बयान के बहाने बीजेपी का राहुल पर आरोप!| AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T02:39:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers