UP Panchayat Election: 3 महीने में पंचायत चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण, क्या इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी योगी सरकार?
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के 3 महीने में चुनाव कराने के आदेश के बाद अटकलें तेज हैं. जनगणना और विधानसभा चुनाव की व्यस्तता के चलते योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है. जानें क्या है पूरा मामला.
The post UP Panchayat Election: 3 महीने में पंचायत चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण, क्या इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी योगी सरकार? appeared first on Prabhat Khabar.
RBI के कदमों से संभला Rupee, शुरुआती कारोबार में 31 पैसे मजबूत होकर 94.86 पर आया
रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 31 पैसे मजबूत होकर 94.86 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के विदेशी मुद्रा बाजार में किए जा रहे संरचनात्मक हस्तक्षेप और नकदी सख्त करने के उपायों से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.95 प्रति डॉलर पर खुला।
इसके बाद यह और मजबूत होकर 94.86 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 31 पैसे की बढ़त है। रुपया बुधवार को 19 पैसे मजबूत होकर 95.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.99 पर आ गया।
घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 354 अंक चढ़कर 73,157.43 अंक पर जबकि निफ्टी 96.15 अंक की बढ़त के साथ 22,726.05 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.66 प्रतिशत घटकर 104.30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,857.44 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










