Responsive Scrollable Menu

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त मांगी माफी, जंतर मंतर प्रदर्शन से जुड़ा है मामला, जानें क्या हुआ?

Supreme Court: हाल ही में जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर सरकार बैकफुट पर दिख रही है. केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने नई दिल्ली में प्रतिबंध लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी है. उन्होंने अदालत को बताया कि 9 अक्टूबर के आदेश की जानबूझकर अवहेलना नहीं की गई थी. मोहन ने अपने खिलाफ जारी अवमानना नोटिस को रद्द करने और अदालत के 11 अक्टूबर के आदेश में बदलाव करने की मांग भी की है.

अपने जवाब में गृह सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार ने 9 अक्टूबर को दिल्ली में प्रतिबंध शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था बिगड़ने से रोकने के लिए लगाए थे. उन्होंने प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा कि इसके लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी. साथ ही, 20 जुलाई को नीट पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के अनुभव को भी ध्यान में रखा गया था.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 9 अक्टूबर को केंद्र सरकार को कुछ सेवाओं पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध हटाने का निर्देश दिया था. अदालत ने कहा था कि इन सेवाओं को केवल इस तरह नियंत्रित किया जाए, जिससे दिल्ली के आम लोगों को परेशानी न हो.

इंटरनेट बंद करने के मामले में गोविंद मोहन ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने मोबाइल इंटरनेट सेवाएं एक दिन के लिए बंद करने का अनुरोध किया था. इस अनुरोध पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की गई और मौजूदा हालात को देखते हुए इसे उचित माना गया.

4 किमी के दायरे में बंद करने का दिया था आदेश

गृहसचिव ने बताया कि रायसीना हिल के चार किलोमीटर के दायरे में 9 अक्टूबर की रात 10 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रखने का फैसला लिया गया था. हालांकि, यह प्रतिबंध केवल मोबाइल नेटवर्क के जरिए मिलने वाले इंटरनेट पर लागू था. वाई-फाई और ब्रॉडबैंड सेवाओं को इससे बाहर रखा गया था.

अवमानना नोटिस रद्द की हुई मांग

गृह सचिव ने सुप्रीम कोर्ट से उनके खिलाफ जारी अवमानना नोटिस रद्द करने की मांग की है. साथ ही, उन्होंने 11 अक्टूबर के आदेश में बदलाव करने का अनुरोध किया है, ताकि कानून में तय सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए जरूरी परिस्थितियों में इंटरनेट सेवाएं बंद की जा सकें.

Continue reading on the app

Aaj Ka Mausam: देश के 22 राज्यों में आज तबाही मचाएगी आंधी-तूफान और बारिश! IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक धीरे-धीरे तापमान गिरने लगा है. हालांकि देश के कई राज्यों में अभी भी दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर देखने को मिल रहा है. जिसके चलते कुछ इलाकों में बारिश का दौर भी जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार (15 अक्टूबर) को देश  के 22 राज्यों में बारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

आईएमडी के मुताबिक इस दौरान कुछ स्थानों पर 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. ऐसे में पहाड़ी राज्यों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. भारी बारिश के चलते उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की भी संभावना है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ जम्मू के ऊपर, उत्तरी हरियाणा के आसपास और बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम में ऊपरी तरफ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है. ऐसे में मौसम विभाग ने आंधी और बारिश के समय लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

इन राज्यों में आज हो सकती है भारी बारिश

आईएमडी के मुताबिक, देश के 22 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कुछ स्थानों पर 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है. मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश,  राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, असम और उरुणाचल प्रदेश में बारिश होने का अनुमान है.

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में आज के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. ऐसे में दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

यूपी-बिहार में भी आज भारी बारिश का अनुमान

वहीं उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में आज भारी बारिश की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को यूपी के गाजियाबाद, मेरठ, बिजनौर, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, बाराबंकी, अयोध्या, वाराणसी, जौनपुर, मथुरा और आगरा में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान है. इस दौरान 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं दूसरी ओर बिहार के कटिहार, खगड़िया, सुपौल, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, शेखपुरा, नालंदा, औरंगाबाद, रोहतास और गया में भारी बारिश का अनुमान है. इस दौरान आंधी-तूफान आने का भी अनुमान है.

राजस्थान और मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

उधर राजस्थान के भी कई जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान उदयपुर, पाली, टोंक, बारां, कोटा, हनुमानगढ़, झुंझुनू, बीकानेर, अलवर, सीकर, जयपुर और श्रीगंगानगर में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. जबकि मध्य प्रदेश के पन्ना, सीधी, उमरिया, सतना, इंदौर, भोपाल, देवास, अलीराजपुर, झाबुआ, श्योपुर और मुरैना में भी आज भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है. इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है.

पहाड़ी राज्यों में भी आज भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, वहीं पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के भी कई जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान है. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, सोलन, ऊना, किन्नौर, बिलासपुर, चंबा, कुल्लू और मंडी में भारी बारिश और आंधी आने का अनुमान है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: मन्नार की खाड़ी में बना डिप्रेशन बढ़ाएगा मुश्किलें? इन 21 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

इस दौरान मनाली में अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर और ऋषिकेश में भी आज भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi Rain: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तूफानी हवाओं के साथ हुई भारी बारिश; कई इलाकों में भरा पानी

Continue reading on the app

  Sports

BCCI में पर्दे के पीछे बड़ा खेल! कोई नहीं बनना चाहता चीफ सेलेक्टर? पार्थिव पटेल क्यों पीछे हटे

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चीफ सेलेक्टर पद पर एक भी आवेदन नहीं आया. आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर थी, लेकिन इस पद के लिए किसी ने आवेदन नहीं किया. चीफ सेलेक्टर पद पर पार्थिव पटेल की दावेदारी की खूब चर्चा थी, लेकिन अंतिम समय पर वह पीछे हट गए. ऐसे में आइए समझते हैं कि बीसीसीआई में पर्दे के पीछे क्या खेल चल रहा है. Thu, 15 Oct 2026 12:18:58 +0530

  Videos
See all

Divya Mittal Election News: चुनाव को लेकर दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान! क्या कहा? |Election News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T08:16:19+00:00

Narendra Modi On Leh Airport: Ladakh को मिली नई सुविधा, 35 लाख यात्रियों को मिलेगा फायदा | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T08:10:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers