सलमान खान के कमरे में भूत का साया, खुद खुलती थी अलमारी, बोलें- 'हमेशा कोई महसूस होता था...'
Salman Khan: सलमान खान किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. अब हाल ही में सलमान करण जोहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 9' (Koffee with Karan 9) में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्से शेयर किए. इतना ही नहीं, उन्होंने एक हैरान कर देने वाली बात का खुलासा किया. एक्टर ने बताया कि गैलेक्सी अपार्टमेंट में उनके कमरे में उन्हें हमेशा किसी की मौजदूगी महसूस होती थी. चलिए जानते हैं, भाईजान ने क्या-क्या बताया.
सलमान का कमरा देख हैरान थे करण
'कॉफी विद करण 9' में सलमान खान से बात करते हुए करण जौहर ने याद किया कि वो 'कुछ कुछ होता है' की कहानी सुनाने सलमान खान के घर गए थे. उन्होंने कहा- 'पूरा परिवार एक साथ रहता था. वहां अरबाज, सोहेल, सलमान, सलमा आंटी, सलीम अंकल सब थे. आपका कमरा बहुत ही छोटा था. वहां बस एक क्लोजेट, एक अलमारी और एक बिस्तर था. मैं हैरान रह गया और सोचने लगा, 'क्या यह सलमान खान का कमरा है?'
सलमान खान के कमरे में भूत का साया!
इसके बाद सलमान खान ने करण को जवाब देते हुए कहा- ' 'तुम्हें पता है मैं कभी उस कमरे में अकेले नहीं था? उस कमरे में हमेशा मेरे साथ कोई रहता था, वो जिसे मैंने कभी देखा नहीं है, सिर्फ सुना और अपने पीछे महसूस किया है. जब भी मैं बाहर आता, तो लाइटें अपने आप जलने-बुझने लगतीं. अलमारी खुल जाती. मुझे लगता कि कोई वहां है.' सलमान ने आगे कहा, 'बाथरूम में मुझे लगा कि बाहर कोई अलमारी के साथ कुछ कर रहा है और उसे खोल रहा है. तब मुझे समझ आया कि वहां कोई है, वहां कुछ तो है.'
Alone, Salman Khan feels someone’s presence #SalmanKhan : I never stayed alone. I stayed with somebody, who I’ve never seen. Only heard that person, only felt presence. Every time i came out the lights used to go on and off. The cupboard used to open. I would feel somebody https://t.co/U11zcLmSOO
— Devil V!SHAL (@VishalRC007) October 15, 2026
ये भी पढ़ें- 'क्या आप अभी भी वर्जिन हैं?', सलमान खान से करण जौहर ने पूछा भद्दा सवाल, भाईजान बोलें- 'कंट्रोल करो...'
भाईजान को कभी नहीं लगा डर
बातचीत में आगे करण जौहर ने सलमान खान से सवाल किया- 'क्या आपको लगा कि वहां कोई भूत-प्रेत है?' इसका सलमान ने जवाब देते हुए कहा- 'नहीं, भूत-प्रेत नहीं, मेरा मतलब है कि मुझे वहां किसी की मौजूदगी महसूस हुई. लेकिन मुझे कभी भी इससे डर नहीं लगा क्योंकि उसने उन्हें कभी हर्ट नहीं किया.' वहीं, सलमान ने बाद में मजाक में कहा कि उन्होंने उस भूस से कहा कि अगर लड़की हो तो ही मुझे दिखना.
वर्जिनिटी पर पूछा सवाल
वहीं, शो में करण जौहर ने सलमान खान से वर्जिनिटी पर भी सवाल किया. उन्होंने कहा- 'क्या आप अभी भी वर्जिन हैं?' इसपर भाईजान ने जवाब दिया कि उन्हें इस मुद्दे पर बात नहीं करनी है और उन्होंने दूसरा मुद्दा उठा लिया. वहीं, भाईजान ने करण जौहर को आड़े हाथों लेते हुए कहा- 'ये ऐसा तो नहीं है ना कि आखिरी सीजन बोल-बोलकर तुम हम सबसे कॉफी विद करण करवा रहे हो.' वहीं करण जौहर ने जवाब दिया कि नहीं अब मैं वापस नहीं आऊंगा. इसपर सलमान खान ने उनकी फिल्म के डायलॉग को रिक्रिएट करते हुए कहा- 'करण तुस्सी न जाओ.'
सलमान खान का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में नजर आएंगे, जो पहले 'बैटल ऑफ गलवान' नाम से रिलीज होने वाली थी. इसके अलावा, वो निर्देशक वामशी पैडिपल्ली के साथ एक एक्शन फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसमें नयनतारा भी नजर आएंगी. इस फिल्म को ईद 2027 पर रिलीज करने की तैयारी है. वहीं, सलमान खान की निर्देशक जोड़ी राज और डीके के साथ एक सुपरहीरो फिल्म भी चर्चा में है.
ये भी पढे़ं- Jailer 2 X Review: रजनीकांत की 'जेलर 2' को मेगा ब्लॉकबस्टर बता रहे लोग, ऋतिक के कैमियो पर बजी सीटियां
'मुझे कुछ दिक्कतें आ सकती हैं...', कप्तान शे होप मैच जीतने के बाद ये क्या बोल गए, वायरल हुआ बयान
Shai Hope Statement: भारतीय क्रिकेट टीम के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने तहलका मचा रखा है. बुधवार को हैदराबाद में खेले गए चौथे टी-20 मैच में उन्होंने एक बार फिर नाबाद शतक लगाया और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. तो आइए जानते हैं कि चौथे टी-20 मैच में जीत दर्ज करने के बाद कैरेबियाई कैप्टन श्रेयस अय्यर ने क्या-क्या कहा...
शे होप ने जीतने के बाद क्या-क्या कहा?
The architects of an important win! ????#ShaiHope's sensational ???? & #KeemoPaul's 5️⃣-fer helped #WestIndies stay alive in this series. ????#INDvWI | 5th T20I ???? SAT, OCT 17, 6 PM pic.twitter.com/0OG0x3mYTD
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 14, 2026
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीता और वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर बुलाया. कैरेबियाई कप्तान शे होप ने एक बार फिर दम दिखाया और नाबाद शतक लगाकर अपनी टीम के स्कोर को 247 तक पहुंचाया. उनका कहना है कि शे होप और ज्वेल एंड्रयू के बीच पहले विकेट के लिए हुए 52 रनों की पार्टनरशिप काफी अहम रही.
एक और नाबाद शतक लगाने और टीम के लिए एक मजबूत नींव रखने पर शे होप ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, "हां, बस टीम को जीत का सबसे अच्छा मौका देने की कोशिश कर रहा था. हमने शुरुआत में एक अच्छी नींव रखी, हमारी ओपनिंग पार्टनरशिप 50 रन से ज्यादा की रही. पारी की शुरुआत के लिए यह बहुत अच्छा था. एक बार जब आपको ऐसी नींव मिल जाती है, तो आप बीच के ओवरों में खुलकर खेल सकते हैं और फिर टीम को एक बेहतरीन फिनिश देने की कोशिश कर सकते हैं."
Elite Company ????????
— Windies Cricket (@windiescricket) October 14, 2026
Shai Hope becomes the fourth man to score 2️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ runs for the West Indies in T20Is. #INDvWI | #MenInMaroon pic.twitter.com/qFGWkQxUUC
क्या वेस्टइंडीज के पास आधे पड़ाव पर पर्याप्त रन थे, इस पर पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में शे होप ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, मुझे लगा कि यह एक अच्छा स्कोर था, क्योंकि पिच हमारी शुरुआती सोच के मुकाबले थोड़ी ज्यादा रुक कर आ रही थी. हमें लगा था कि पिच शायद थोड़ी बेहतर खेलेगी, लेकिन मैंने देखा कि नई गेंद से कुछ गेंदें काफी उछाल ले रही थीं, जबकि कुछ गेंदें नीचे ही रह जा रही थीं. शुरुआत में काफी तेज गेंदें थीं और फिर बाद के ओवरों में स्पिनरों और तेज गेंदबाजों के आने से, गेंद की लाइन में आकर शॉट खेलना थोड़ा मुश्किल हो गया था। इसलिए मुझे लगा कि 240 से ज़्यादा का स्कोर एक अच्छा स्कोर था."
प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड पर क्या बोले शे होप?
भारत के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने 2 बार नाबाद शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई है. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मगर, दूसरा POTM अवॉर्ड जीतने के बाद कप्तान शे होप ने इस अवॉर्ड को घर ले जाने में आने वाली दिक्कत के बारे में बात की.
लगातार 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवार्ड जीतने और उन्हें घर ले जाने की चुनौती पर शे होप ने कहा, "सच कहूं तो, ये अवार्ड थोड़े भारी हैं और हमें अपने सामान के वजन का भी ध्यान रखना होगा. इसलिए मुझे लगता है कि जब मैं इन 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवार्ड्स के साथ घर वापस जाऊंगा, तो मुझे कुछ दिक्कतें आ सकती हैं."
वेस्टइंडीज की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली. जहां, कीमो पॉल ने 5 विकेट लिए. वहीं, गुडाकेश मोती ने सिर्प 13 रन देकर 2 विकेट चटका लिए. इस गेंदबाज की कप्तान शे होप ने जमकर तारीफ की.
West Indies deliver a clinical performance to level the T20I series 2-2 against India and set up a decider in Bengaluru ????
— ICC (@ICC) October 14, 2026
????: https://t.co/WixfTzusOa pic.twitter.com/PvS7eCgKs6
गेंदबाजों को लेकर क्या बोले शे होप?
गुडाकेश मोती को दो विकेट लेने के बावजूद सिर्फ दो ओवर देने के फैसले पर शे होप ने कहा, "देखिए, भारत में गेंदबाजों को लगातार तीन ओवर देना हमेशा मुश्किल होता है, खासकर ऐसी परिस्थितियों में. कभी-कभी आपको एक फैसला लेना पड़ता है और उस पर टिके रहना पड़ता है. आज बस ऐसा ही हुआ."
थोड़ी सूखी परिस्थितियों में वेस्टइंडीज की टोटल डिफेंड करने की क्षमता पर कहा, "हां, बिल्कुल. दोनों टीमों के लिए कंडीशंस काफी हद तक एक जैसी थीं. मुझे लगा कि ओस होने की वजह से, जब वे चेज कर रहे थे तो यह खेल का एक अहम हिस्सा बनने वाला था. कुल मिलाकर, यह क्रिकेट का एक बहुत अच्छा मैच था. उन्होंने खेल के हर चरण में अच्छा क्रिकेट खेला, इसलिए उन्हें इसका श्रेय मिलना चाहिए. लेकिन हमने भी अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे हमें बैंगलोर में सीरीज जीतने का मौका मिल गया है."
ये भी पढ़ें: 'मुझे लगता है कि हम...', श्रेयस अय्यर ने बताया इन खिलाड़ियों से हुई गलती, जिसका फायदा उठाकर मैच जीत गई वेस्टइंडीज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









