Responsive Scrollable Menu

मसूरी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ी:शूटिंग के दौरान पीठ में खिंचाव; सीक्रेट गेस्ट हाउस में इलाज जारी

मसूरी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ गई। उनकी पीठ में खिंचाव आने और ठंड के कारण दर्द होने की बात सामने आई है। इसके बाद उन्हें देहरादून के राजपुर स्थित एक सीक्रेट गेस्ट हाउस में रुकना पड़ा, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। अक्षय कुमार की टीम के अनुसार, मसूरी के लाइब्रेरी चौक पर शूटिंग के दौरान अचानक उन्हें दर्द उठा, जिसके बाद शूटिंग रोकनी पड़ी। वह मंगलवार को दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए कार से उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्हें यहां दो दिन तक शूटिंग करनी थी। बुधवार सुबह उन्हें शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचना था, लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण वह मसूरी नहीं पहुंच पाए। फिल्म 'समुक' की शूटिंग के लिए पहुंचे उत्तराखंड अक्षय कुमार इन दिनों साइंस-फिक्शन सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 'समुक' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं, जबकि निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं। फिल्म का ब्रिटेन शेड्यूल हाल ही में पूरा हुआ है। इसे 2027 में रिलीज करने की योजना है। इससे पहले भी अक्षय कुमार मसूरी में शूटिंग कर चुके हैं। उन्होंने यहां तमिल फिल्म 'रत्सासन' के हिंदी रीमेक की शूटिंग की थी। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….

Continue reading on the app

सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

सलमान खान ने बुधवार देर रात अपने पिता सलीम खान के साथ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में दोनों मैचिंग काउबॉय हैट पहने नजर आए। सलमान ने सलीम खान के साथ तस्वीरों की सीरीज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। पहली 3 तस्वीरों में सलमान कुर्सी पर बैठे सलीम को पीछे से गले लगाते दिखे। सलमान इस ट्विनिंग मोमेंट में काफी खुश नजर आए। आखिरी तस्वीर में सलमान पिता के पास बैठे और उनका हाथ पकड़े दिखे। तस्वीरें शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, “हाउडी पार्टनर! ही-हॉ! 91 की उम्र में एक... बाप तो बाप होता है। वह असली मॉन्स्टर हैं। हम सब के बाप में है दम वंदे मातरम्।” उन्होंने आगे लिखा, “एक और दिन नहीं होता , एक और दिन कम होता है। आप लोग समझ रहे हैं? भगवान दयालु रहे हैं।” सलमान अब भी पिता से करियर की सलाह लेते हैं वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में सलमान ने बताया था कि वह अब भी अपने पिता से करियर की सलाह लेते हैं। उन्होंने कहा, “आज भी अगर मैं किसी बात को लेकर उलझन में होता हूं, तो हमेशा उनके पास जाता हूं। वह जो कहते हैं, मैं वही करता हूं।” सलमान ने आगे कहा था, “आमतौर पर लोग आपके पास सलाह लेने आते हैं और फिर वही करते हैं जो उन्हें करना होता है। मेरे मामले में ऐसा नहीं है।” सलीम खान अस्पताल में भर्ती हुए थे सलीम खान को 17 फरवरी 2026 को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा था और एहतियात के तौर पर वेंटिलेटर सपोर्ट भी दिया गया था। करीब एक महीने अस्पताल में रहने के बाद उन्हें छुट्टी मिली थी। 21 मार्च 2026 को ईद के मौके पर सलीम खान पहली बार अस्पताल से लौटने के बाद सार्वजनिक रूप से नजर आए थे। वह सलमान और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ मुंबई स्थित अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स की बालकनी पर पहुंचे थे। पोती के पहले जन्मदिन पर पहुंचे थे सलीम खान हाल ही में 5 अक्टूबर को सलीम खान अपनी पोती सिपारा के पहले जन्मदिन के मौके पर भी नजर आए थे। सिपारा, अरबाज खान और शूरा खान की बेटी हैं। 1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था सलीम खान हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म ‘बारात’ से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग उनकी वास्तविक ताकत नहीं है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए। ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी फेमस हुई सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से मशहूर रही है। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। इन फिल्मों की दमदार कहानियां और संवाद लोगों के दिलों में बस गए। उनकी लिखी स्क्रिप्ट ने फिल्मों का अंदाज बदल दिया। उन्होंने मजबूत किरदार, संवाद और सामाजिक मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया। सलीम-जावेद की सफलता से फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को नई पहचान और सम्मान मिला और उन्हें भी स्टार्स की तरह महत्व मिलने लगा। सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। सलीम खान ने दो शादियां कीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुषिला चरक) से हुई। इस शादी से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए। बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन रिचर्डसन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलेन ने अर्पिता को गोद लिया। उनके बड़े बेटे सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं, जबकि अरबाज और सोहेल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी बेटी अलवीरा की शादी एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई, वहीं अर्पिता की शादी एक्टर आयुष शर्मा से हुई है। ......…….. यह खबर भी पढ़ें... ‘मेरे खिलाफ बहुत नेगेटिविटी चल रही थी’: ‘दस का दम’ नहीं करना चाहते थे सलमान, पिता सलीम खान की सलाह से बदला फैसला सलमान खान ने हाल ही में बताया था कि नेगेटिविटी के दौर में वह ‘दस का दम’ होस्ट नहीं करना चाहते थे। उस समय उनके खिलाफ कोर्ट केस, रिलेशनशिप और फिल्मों को लेकर कई खबरें चल रही थीं। ऐसे में उन्होंने पिता सलीम खान से शो को लेकर सलाह ली थी। सलीम खान ने उन्हें अपनी पर्सनैलिटी और परवरिश पर भरोसा रखने की सलाह दी थी। इसके बाद सलमान ने शो करने का फैसला किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Babar Azam: किनके दिल में बसते हैं बाबर आजम? बेटे को बर्थडे की बधाई देते हुए पिता ने बताया

Babar Azam Birthday: बाबर आजम 15 अक्टूबर को 32 साल के हो गए. इस खास मौके पर वो कहां है? उनके पिता ने उन्हें बधाई देते हुए क्या कहा? आइए जानते हैं. Thu, 15 Oct 2026 10:44:18 +0530

  Videos
See all

Iran America War Latest News: ईरान की PAK-तुर्किए को धमकी! क्या बढ़ने वाला है नया तनाव? Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T04:15:27+00:00

Rajasthan News: बेकाबू ट्रैक्टर ने महिला को रौंदा, दर्दनाक मौत | Tractor Accident | CCTV Footage #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T04:00:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers