जबलपुर में DJ संचालकों पर पुलिस का एक्शन, 2 गाड़ियों से 18 साउंड बॉक्स जब्त
जबलपुर में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अब गोरखपुर और बेलबाग क्षेत्र में एक्शन देखने को मिला। यहां से दो वाहनों को जब्त किया गया है। दोनों के पास डीजे बजाने की अनुमति उपलब्ध नहीं थी।
पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत ये कार्रवाई की है। वाहनों की जब्ती की कार्रवाई करने के साथ पुलिस ने बेलबाग क्षेत्र के वाहन पर धारा 223 भी लगाई है। दोनों थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से साफ है कि ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के मामले में पुलिस बिल्कुल भी कोताही नहीं बरतने वाली है।
बेलबाग में 12 साउंड बॉक्स बरामद
बेलबाग थाना क्षेत्र में जब पुलिस द्वारा रात को पेट्रोलिंग की जा रही थी तब एक टाटा इंट्रा गाड़ी में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। वाहन रुकवा कर चालक से पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह मोहन विहार कॉलोनी शाहीनाका थाना गढ़ा का रहने वाला है। जब अनुमति मांगी गई तो उसने बताया कि उसके पास गाने बजाने की अनुमति नहीं है। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली। इस गाड़ी से 12 साउंड बॉक्स, 8 बेस बॉक्स, 4 टॉप बॉक्स, डीजल जनरेटर, मिक्सर, 5 एलईडी पार्क लाइट, 3 एम्पलीफायर, एक क्रॉस ओवर और 24 वॉल्ट की बैटरी जब्त की गई। एमपी के खिलाफ धारा 223 और 7/15 के तहत कार्रवाई की गई है।
गोरखपुर में भी कार्रवाई
गोरखपुर में भी रात्रि गश्त के दौरान पुलिस द्वारा कार्रवाई के जाने की जानकारी सामने आई है। यहां बंदरिया तिराहे के पास एक लोडिंग वाहन में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। ये वाहन रामपुर चौक की तरफ जा रहा था। जब पूछताछ की गई तो वाहन चालक के पास डीजे बजाने की अनुमति नहीं थी। पुलिस में लोडिंग वाहन, 6 साउंड बॉक्स और मिक्सर मशीन जब्त की है। इस मामले में धारा 7/15 के तहत कार्रवाई की गई है।
लगातार जारी है कार्रवाई
जबलपुर पुलिस द्वारा नवरात्रि शुरू होने से पहले ही आयोजन समितियों और डीजे संचालकों को बैठक कर निर्देश जारी कर दिए गए थे। यह बता दिया गया था कि तेज आवाज में साउंड बॉक्स नहीं बजाया जाएंगे। इसके बावजूद भी शिकायत देखने को मिल रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि निर्धारित समय के भीतर तय मानक में ही डीजे बजाने की अनुमति है। कई क्षेत्रों में तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई की गई है। अगर नियमों का उल्लंघन किया जाएगा तो कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
गांधीसागर के बैकवाटर्स में आज से रोमांच का नया सफर, लग्जरी टेंट से लेकर पैरामोटरिंग और वाटर स्पोर्ट्स तक मिलेगा मौका
भोपाल। मध्य प्रदेश के गांधीसागर में प्रकृति के बीच रोमांच पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए गुरुवार से गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट का पांचवां संस्करण शुरू हो रहा है। मंदसौर स्थित गांधीसागर जलाशय के बैकवाटर्स में पर्यटक लग्जरी टेंट में ठहरने के साथ जमीन, पानी और हवा में कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी का आनंद ले सकेंगे।
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की ओर से लल्लूजी एंड सन्स और इवोक कैंपिंग के सहयोग से इसका आयोजन किया जा रहा है। पर्यटकों के ठहरने के लिए यहां सुविधाओं से लैस लग्जरी टेंट सिटी तैयार की गई है।
पानी से आसमान तक रोमांच के कई विकल्प
गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में हाई रोप, जिपलाइन, एटीवी राइड, साइकलिंग, ड्यूओ साइकिल और एयरगन शूटिंग जैसी गतिविधियां होंगी। आसमान से गांधीसागर को देखने के लिए पैरामोटरिंग की सुविधा रहेगी।
वाटर स्पोर्ट्स में स्पीड बोट, जेट स्कीइंग, बनाना बोट, ड्रैगन बोट और कयाकिंग को शामिल किया गया है। इसके अलावा जंगल सफारी, नाइट वॉक, स्टार गेजिंग और बोट सफारी भी पर्यटकों के लिए उपलब्ध रहेगी। बोट स्पा, योग-वेलनेस सेशन और इनडोर गेम्स की व्यवस्था भी की गई है।
रोमांच के साथ मध्य प्रदेश की संस्कृति से भी रूबरू होंगे पर्यटक
फॉरेस्ट रिट्रीट में आने वाले पर्यटकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इनके जरिए मध्य प्रदेश की लोक कलाओं, पारंपरिक जीवनशैली और स्थानीय व्यंजनों को सामने लाया जाएगा।
गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट की शुरुआत वर्ष 2023 में हुई थी। आयोजन के जरिए गांधीसागर क्षेत्र में पर्यटन बढ़ाने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी जोर है।
कैसे पहुंचें गांधीसागर
इंदौर से गांधीसागर की दूरी करीब 250 से 300 किलोमीटर बताई गई है और सड़क मार्ग से करीब 4 से 6 घंटे में पहुंचा जा सकता है। रेल से आने वाले पर्यटक नागदा या भवानी मंडी स्टेशन से आगे स्थानीय परिवहन ले सकते हैं।
भोपाल से गांधीसागर की दूरी करीब 333 किलोमीटर है और सड़क मार्ग से लगभग 7 घंटे का सफर है। ट्रेन से आने वालों के लिए भवानी मंडी करीब 55 किलोमीटर, मंदसौर 70 किलोमीटर और नीमच लगभग 115 किलोमीटर दूर बताए गए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News








