Jaishankar Abu Dhabi Visit | विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अबू धाबी में जॉर्जिया की समकक्ष माका बोचोरिश्विली से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को अबू धाबी में अपनी जॉर्जियाई समकक्ष माका बोटचोरिश्विली से मुलाकात की और व्यापार, संपर्क तथा संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। यह बैठक जयशंकर की संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की तीन दिवसीय यात्रा शुरू होने के दौरान हुई। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जॉर्जिया की विदेश मंत्री माका बोचोरिश्विली से मिलकर खुशी हुई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘व्यापार, पर्यटन और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में हमारे संबंधों का विस्तार हो रहा है।’’ जयशंकर ने बताया कि दोनों ने व्यवसाय, संपर्क, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों मंत्रियों ने मौजूदा क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। जयशंकर बुधवार को अबू धाबी पहुंचे, जहां यूएई की अंतरराष्ट्रीय सहयोग मामलों की राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी उनका स्वागत किया।
जयशंकर UAE की दो दिवसीय यात्रा पर अबू धाबी पहुंचे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' (Comprehensive Strategic Partnership) की समीक्षा करना और 'दूसरे रायसीना मिडिल ईस्ट फोरम' में हिस्सा लेना है। अबू धाबी पहुंचने पर, UAE की अंतरराष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री, रीम अल हाशमी ने उनका स्वागत किया। 'X' (ट्विटर) पर एक पोस्ट में जयशंकर ने लिखा, "अबू धाबी पहुंच गया हूं। गर्मजोशी से स्वागत के लिए मंत्री रीम अल हाशमी का धन्यवाद। अब आगे की बातचीत का इंतजार है।"
इसे भी पढ़ें: LAC पर अमन-चैन बिना China संग रिश्ते सामान्य होना मुश्किल: S Jaishankar
विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा के दौरान जयशंकर अपने UAE समकक्ष शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस बैठक में भारत-UAE व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। बातचीत मुख्य रूप से दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग, व्यापार और आर्थिक संबंधों को और गहरा करने पर केंद्रित रहने की उम्मीद है। इसके अलावा, विदेश मंत्री अबू धाबी में आयोजित हो रहे 'रायसीना मिडिल ईस्ट' कार्यक्रम के दूसरे संस्करण में भी हिस्सा लेंगे, जहां वे इस क्षेत्र से जुड़े अहम भू-राजनीतिक और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें: India US Trade Deal अब समझौते के करीब, मतभेद सुलझा रहे दोनों देश: S Jaishankar
इससे पहले सोमवार को, UAE के राष्ट्रपति सलाहकार अनवर गर्गश ने खाड़ी देशों के बीच संयुक्त कार्रवाई को फिर से सक्रिय करने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा और रक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और सामूहिक सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया। यह बात ऐसे समय में कही गई है जब सऊदी अरब पर हूती हमलों में तेजी आई है। हाल ही में रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए एक हमले में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल था। गर्गश ने कहा, "अरब खाड़ी देशों के खिलाफ आक्रामकता शुरू हुई है। हमलावरों ने गलत अनुमान लगाया था कि हम एक ऐसे युद्ध में सबसे कमजोर कड़ी हैं, जिससे हम बचना चाहते थे। अब यह साफ हो गया है कि हम सभी उनके निशाने पर हैं और हमारी सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। सऊदी अरब को निशाना बनाना, UAE और सभी खाड़ी देशों की सुरक्षा को कमजोर करने जैसा है।"
उन्होंने आगे कहा, "खाड़ी देशों के बीच संयुक्त कार्रवाई को फिर से शुरू करने की सख्त जरूरत है, खासकर सुरक्षा और रक्षा के मोर्चे पर। साथ ही, सामूहिक सुरक्षा ढांचे को भी मजबूत करना होगा। अब तक इस पहलू को काफी हद तक नजरअंदाज किया गया है, जिससे दूसरों को हमारे खिलाफ और अधिक आक्रामक होने का हौसला मिला है। खाड़ी की सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है, जिसमें किसी भी तरह की ढील या देरी की कोई गुंजाइश नहीं है।"
इसे भी पढ़ें: भारत मिडिल पावर नहीं, बल्कि 'पावर इन द मिडिल', जयशंकर की दो-टूक- अपने हितों के हिसाब से बनाएंगे नीतियां
Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi
Glad to meet FM Maka Botchorishvili @MakaB__ of Georgia. Our ties, including in trade, tourism & education, have been expanding. Discussed further deepening cooperation in business, connectivity, culture & people-to-people domains. Also talked about current regional developments. ???????? ????????
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) October 14, 2026
'मुझे लगता है कि हम...', श्रेयस अय्यर ने बताया इन खिलाड़ियों से हुई गलती, जिसका फायदा उठाकर मैच जीत गई वेस्टइंडीज
Shreyas Iyer Statement: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 248 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया, लेकिन भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई. टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 223 रन बनाए और तभी 3 गेंद शेष रहते हुए ही कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया को वापस बुला लिया और भारत को 24 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस करारी हार के बाद कैप्टन श्रेयस अय्यर ने जहां अपने बल्लेबाजों की तारीफ की, वहीं गेंदबाजों को सीधे तौर पर इस हार का जिम्मेदार ठहराया. आइए जानते हैं कि अय्यर ने मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में क्या-क्या कहा...
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया हार का जिम्मेदार?
???? SHREYAS IYER DECLARES INDIA’S INNINGS WITH 3 BALLS LEFT AGAINST WEST INDIES! ????
— Central Cricket (@arshdeep3444) October 14, 2026
Captain Shreyas Iyer made a rare decision in the 4th T20 against West Indies, declaring India’s innings with 3 balls still remaining.
Arshdeep Singh was struggling with a shoulder injury and… pic.twitter.com/h2shaYOrwR
वेस्टइंडीज के दिए 248 रनों के मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम 9 विकेट के नुकसान पर 19.3 ओवरों में 223 रन ही बना पाई. फिर, कप्तान श्रेयस अय्यर ने चौंकाने वाला फैसला लिया और अपनी टीम को 3 गेंद शेष रहते हुए ही वापस बुला लिया और भारत को हार का सामना करना पड़ा.
भारत के प्रदर्शन और लक्ष्य का पीछा करते समय कहां कमी रह गई, इस पर श्रेयस अय्यर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, "सब कुछ गेंदबाजी से शुरू हुआ. मुझे लगता है कि हम अपनी लाइन और लेंथ को सही ढंग से लागू नहीं कर पाए. 250 रनों का पीछा करते समय आपको एक पैटर्न को फॉलो करना होता है. टारगेट का पीछा करते समय हमारी स्ट्रैटजी अच्छी थी, लेकिन बदकिस्मती से हम गेंदबाजी में अपनी स्ट्रैटजी को सही से लागू नहीं कर पाए और यहीं पर हम थोड़े पीछे रह गए."
West Indies level the series 2-2.
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
An important decider awaits in Bengaluru on Saturday.
Scorecard ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/i7juMPuEe9
अभिषेक शर्मा की जमकर की तारीफ
क्या अभिषेक शर्मा के शुरुआत में स्ट्राइक पर न होने से भारत की शुरुआत पर असर पड़ा? इसपर अय्यर ने कहा, "ऐसा नहीं है, उस समय भी हमारा रन रेट 12 प्रति ओवर चल रहा था. बात बस इतनी है कि उन्होंने अपनी योजनाओं को बहुत अच्छे से लागू किया. पिच से भी थोड़ी मदद मिल रही थी. गेंद कभी-कभी उछल रही थी और उन्होंने फील्ड का भी बहुत अच्छा इस्तेमाल किया. इसलिए उन्हें पूरा क्रेडिट मिलना चाहिए, उनकी स्ट्रैटजी का इम्प्लीमेंट एकदम सटीक था."
Century of Maximums ????????@IamSanjuSamson's memorable feat ????
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/Wy1Y9j0TV0
पिच के बारे में भी बोले श्रेयस अय्यर
पिच के धीमे होने और बीच के ओवरों में अतिरिक्त उछाल मिलने पर बात करते हुए कैप्टन श्रेयस अय्यर ने कहा, "हां, गेंद थोड़ी रुक कर आ रही थी और उछाल भी ज्यादा मिल रहा था. लेकिन मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाजों को यह बात समझ आ गई थी. वे गेंदबाज हैं और उन्होंने फील्ड के हिसाब से जिस तरह से गेंदबाजी की, वह बहुत महत्वपूर्ण था, खासकर बीच के ओवरों में. भले ही मोमेंटम हमारी तरफ आ गया था, लेकिन बीच-बीच में वापसी करने की हमारी क्षमता शानदार रही. मुझे यकीन है कि पांचवां मैच काफी दिलचस्प होगा."
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation









