Responsive Scrollable Menu

Ladli Behna Yojana: 1.25 करोड़ महिलाओं को मिली 41वीं किस्त, सीएम Mohan Yadav ने भेजे 1834 करोड़ रुपये

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को उमरिया जिले के गुरुवाही गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त के तहत 1.25 करोड़ से अधिक लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में 1,834 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की। यादव ने कहा कि योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना की शुरुआत से अब तक 65,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि लाभार्थियों के खातों में अंतरित की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के एक चौथाई जिलों में महिलाएं कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और लाड़ली बहना हितग्राहियों की गैस सिलेंडर रिफिल अनुदान के लिए 115 करोड़ रुपये भी हस्तांतरित किए।

इसके अलावा, उन्होंने 144 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। यादव ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में महिला एवं बाल विकास विभाग का बजट 350 करोड़ रुपये था, जबकि वर्तमान सरकार ने महिला कल्याण के लिए 47,000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। उन्होंने बताया कि गैस रिफिल अनुदान योजना के तहत पिछले तीन वर्षों में महिलाओं को 1,600 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।

रक्षाबंधन के अवसर पर भी लाड़ली बहना हितग्राहियों को अब तक चार बार 250-250 रुपये की विशेष सहायता दी गई है। यादव ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में लाड़ली बहना योजना के लिए 23,882.81 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है।

Continue reading on the app

गलत Hijack Alert के बाद Air India की फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर में उतरी

एअर इंडिया के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे यात्री विमान को बुधवार सुबह ‘हाईजैक अलर्ट’ के बाद मार्ग परिवर्तन करके जयपुर हवाई अड्डे की ओर भेज दिया गया। सूत्रों ने बताया कि विमान को यहां आपात स्थिति में उतरा गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) इस घटना की जांच करेगा।

अधिकारियों के अनुसार ‘हाईजैक’ का अलर्ट ‘झूठा’ निकला और पूरी सुरक्षा जांच के बाद यह उड़ान यात्रियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गई। सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या एआई 2030 वाला बोइंग 787-9 विमान जयपुर में आपात स्थिति में उतरा और सुरक्षा जांच के लिए उसे ‘आइसोलेशन बे’ में ले जाया गया। विमान में 293 यात्री और चालक दल के 13 सदस्य सवार थे।

सहायक पुलिस आयुक्त शिव दयाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हवाई अड्डे के अधिकारियों ने पुलिस को बम की धमकी के बाद फ्रैंकफर्ट-दिल्ली उड़ान को आपात स्थिति में उतारे जाने की जानकारी दी थी। सूत्रों ने कहा, ‘‘विमान यहां सुबह करीब 9.35 बजे उतरा। विमान को जांच के लिए 10 मिनट के भीतर ‘आइसोलेशन बे’ में ले जाया गया।’’ पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने ‘आइसोलेशन बे’ में विमान की जांच की।

सूत्रों के अनुसार जब विमान मुंबई उड़ान सूचना क्षेत्र (एफआईआर) में था तब पायलट ने ‘स्क्वाक कोड 7500’ दबाया जो गैर-कानूनी दखल का संकेत देता है। सूत्रों ने बताया, ‘‘जानकारी मिली कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण कोड 7500 सक्रिय हुआ था और विमान के अपहरण की कोई वास्तविक धमकी नहीं थी।’’ सूत्रों के मुताबिक, जब विमान से ‘स्क्वॉक कोड 7500’ प्रसारित किया गया, उस समय विमान मुंबई एफआईआर में था। इसके बाद विमान को मार्ग परिवर्तन करके जयपुर भेजा गया।

जयपुर हवाई अड्डा प्रबंधन ने बताया कि विमान की सुरक्षा जांच की गई और इसके बाद यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल भवन में ले जाया गया। कुछ समय बाद, उड़ान को अनुमति मिल गई जिसके बाद उसी विमान में यात्रियों को बैठाया गया। इसके बाद विमान दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘संबंधित सुरक्षा एजेंसियों ने आवश्यक जांच की और विमान तथा चालक दल को उड़ान के लिए मंजूरी दे दी। सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया, उनकी सुरक्षा जांच की गई और इसके बाद वे दोबारा विमान में सवार हो गए।’’ एक सूत्र ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद विमान को उड़ान संचालन के लिए मंजूरी दे दी गई। उसी चालक दल के साथ संचालित यह विमान दोपहर करीब 3.10 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा।

हालांकि, एक अन्य सूत्र ने दावा किया कि पायलट ने ‘स्क्वॉक कोड 7500’ नहीं दबाया था। इस संबंध में मुंबई एफआईआर के अंतर्गत आने वाले अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को भी जानकारी दी गई थी। सूत्र ने कहा कि किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे को रोकने के लिए निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को जयपुर भेज दिया गया था।

Continue reading on the app

  Sports

Poonam Raut: वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी पारी, साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब रिटायर हुईं भारतीय स्टार

2009 में भारतीय महिला टीम के लिए डेब्यू करने वाली पूनम राउत पिछले 5 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर थीं. साथ ही घरेलू क्रिकेट में भी वो ज्यादा सक्रिय नहीं थीं. Thu, 15 Oct 2026 22:35:32 +0530

  Videos
See all

Mahabahas: CM योगी का सीधा संदेश, माफिया मुक्त उत्तर प्रदेश! | Yogi Adityanath | Mafia | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T17:10:07+00:00

Panchayat AajTak Rajasthan: 'BJP 365 दिन जमीन पर काम करती है'- CM Bhajanlal Sharma | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T17:08:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers