RSS विजयादशमी समारोह में स्पेशल गेस्ट होंगे पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़:कांग्रेस का तंज- सरकार और संघ का इकोसिस्टम आपस में ही लड़ रहा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नागपुर में होने वाले विजयादशमी समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बुलाया है। इस खबर के सामने आते ही कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि धनखड़ को RSS का न्योता मिल गया, लेकिन सरकार ने उन्हें अब तक सरकारी आवास नहीं दिया है। यह आवास उन्हें जुलाई 2025 में अचानक इस्तीफा देने के बाद मिलना चाहिए था। रमेश ने कहा कि RSS का न्योता मिलने के बावजूद सरकार का यह रवैया दिखाता है कि “इकोसिस्टम आपस में ही लड़ रहा है और बिखर रहा है।” RSS का विजयादशमी समारोह 20 अक्टूबर को नागपुर के रेशिमबाग मैदान में होगा। यह कार्यक्रम संगठन के स्थापना दिवस पर हर साल आयोजित किया जाता है और इस बार RSS के शताब्दी वर्ष का समापन भी होगा। इस साल नागपुर के रेशिमबाग मैदान में होने वाला कार्यक्रम RSS के शताब्दी वर्ष के समापन का भी प्रतीक होगा। RSS प्रमुख मोहन भागवत समारोह को संबोधित करेंगे। जयराम रमेश का सरकार पर आरोप जयराम रमेश ने एक पोस्ट में कहा, “21 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने कुछ ही मिनटों में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा अचानक स्वीकार कराया। उन्हें तीन साल पहले ही इस पद पर निर्वाचित कराया गया था।” उन्होंने आरोप लगाया कि धनखड़ मोदी सरकार की किसानों की मांगों की लगातार अनदेखी के बड़े आलोचक थे। रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री इतने छोटे मन के हैं कि धनखड़ को अब तक वह आवास नहीं दिया गया, जिसके वे हकदार हैं। धनखड़ ने खराब सेहत का हवाला देकर दिया था इस्तीफा धनखड़ ने भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति पद से अचानक इस्तीफा दिया था। उन्होंने इसके पीछे स्वास्थ्य संबंधी कारण बताए थे। राष्ट्रपति को भेजे इस्तीफे में धनखड़ ने कहा था, “स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और डॉक्टरों की सलाह मानने के लिए मैं संविधान के अनुच्छेद 67(a) के तहत भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं।”
पिता ने 2 साल के बेटे को पेट्रोल डालकर जलाया:हत्या के सबूत मिटाने शव दफनाया; अकेले परवरिश नहीं करना चाहता था
गुजरात के वाव-थराद जिले में एक व्यक्ति ने अपने 2 साल के बेटे पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बच्चे को बोझ मानता था। घटना मंगलवार को जिले के सुईगाम तालुका में हुई। आरोपी अशोक रावल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि रावल ने बच्चे को आग लगाने के बाद अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अशोक के चाचा ने दर्ज करवाई FIR सुइगाम के रावलवास में रहने वाले बाबूभाई लखमनभाई रावल ने अपने भतीजे और हत्यारे अशोक जीताभाई रावल के खिलाफ सुइगाम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी अशोक रावल की पत्नी झगड़े के बाद पिछले 3 महीने से मायके में थी। अशोक बेटे के साथ अकेला रह रहा था। पत्नी के न होने से अशोक को बच्चे की देखभाल करना मुश्किल लगने लगा था। 13 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे उसने बेटे नवघन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। फिर वह उसे अस्पताल ले गया, लेकिन बच्चे की मौत हो गई। असलियत छुपाने शव दफनाया, पुलिस ने खोदकर निकाला बच्चे की मौत की असलियत सामने न आ सके, इसके लिए अशोक ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर बच्चे के शव को सामुदायिक श्मशान घाट में दफनाया और अंतिम संस्कार किया। हालांकि, बाद में जब अशोक के चाचा बाबूभाई रावल को इस पूरी बात का पता चला, तो वे हैरान रह गए और तुरंत सुईगाम पुलिस स्टेशन जाकर अपने भतीजे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने श्मशान घाट से बच्चे का शव खोदकर निकाला और उसे अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ के दौरान अशोक ने अपने बेटे की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें…. किड्स जोन में खेल रहे बच्चे को बेरहमी से पीटा:बच्चे ने कान पकड़कर माफी मांगी; फिर भी नहीं माना, सूरत की घटना गुजरात के सूरत की अलथाण सोसायटी में एक शख्स ने छोटी सी बात पर 9 साल के बच्चे को बेरहमी से पीट दिया। थप्पड़ों से बच्चा जमीन पर गिर गया। इसके बाद भी आरोपी ने उसे कई थप्पड़ जड़े, जिससे बच्चे के कान में गंभीर चोटें आ गईं। बच्चे की मां ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पढ़ें पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









