कॉमेडी से शुरू हुआ सफर, सीरियस रोल ने बनाया स्टार, फिर कूट डाले 300 करोड़, पत्नी भी हैं धाकड़ एक्ट्रेस
बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने छोटे-छोटे रोल से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली. अली फजल भी ऐसे ही कलाकारों में शामिल हैं. कभी‘फुकरे’ जैसी कॉमेडी फिल्म से भी वह अपने सीरियस रोल से छा गए थे. उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया था. आज ‘मिर्जापुर’ के गुड्डू पंडित बनकर भी छाए हुए हैं. उनके इस सीरियस और दमदार किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. हाल ही में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.आज उनके बर्थडे पर जानते हैं और भी बहुत कुछ.
Aaj Ka Rashifal 15 October 2026: आज गुरुवार को सौभाग्य योग के प्रभाव से खुलने वाली हैं इन राशियों की किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 15 October 2026: आज यानी 15 अक्टूबर 2026 को गुरुवार के दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी 12 जातकों के लिए फलदायी रहेगा. आज शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर स्कंदमाता देवी की पूजा की जाएगाी. आज पांचवां नवरात्रि का व्रत रखा जा रहा है. पंचांग के अनुसार, आज पूरे दिन आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि प्रभावित रहने वाली है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, पूरे दिन ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहने वाला है. वहीं, चंद्रमा पूरे दिन मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में संचार करेगा. पढ़ें आज का राशिफल विस्तार से.
पढ़ें आज का राशिफल 15 अक्टूबर 2026 (Today's Horoscope 15 October 2026)
1.मेष
मेष राशि के जातकों को आज के दिन अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा. आज अपने लक्ष्य पर फोकस रखें. दूर देश की यात्रा कर सकते हैं और पिता का भी सुख मिलेगा. प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा.
उपाय- कवच, कीलक और अर्गला का पाठ करें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
2.वृषभ
वृषभ राशि के लोगों को आज धन की स्थिति शानदार होगी. आज के दिन माता-पिता का सुख मिलेगा और दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा. आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और पिता का सहयोग मिलेगा. आपका संघर्ष समाप्त होगा.
उपाय- दुर्गा जी के 32 नाम का पाठ करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
3.मिथुन
मिथुन राशि के जातकों की आज के दिन धन की स्थिति अच्छी होगी. इन्हें आज शेयर ट्रेडिंग से लाभ मिलेगा और टेक्निकल क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे. आर्थिक सेहत अच्छी रहेगी.
उपाय- सिद्ध कुंजिका का पाठ करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सी ग्रीन
4.कर्क
कर्क राशि के पिता का सुख मिलेगा. आज के दिन दूर देश की यात्रा कर सकते हैं. इन्हें तीर्थाटन से लाभ मिलेगा और व्यापार में वृद्धि होगी.
उपाय- सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
5.सिंह
सिंह राशि के लोगों को आज अपने आलस का त्याग करना चाहिए. आज के दिन प्रयास करें और सफलता मिलेगी. पिता का सुख मिलेगा और रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा.
उपाय- अर्गला स्तोत्र का पाठ करें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
6.कन्या
कन्या राशि के लोगों को आज के दिन व्यापार में लाभ होगा. इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से लाभ मिलेगा और इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. पारिवारिक स्थिति सुधरेगी और मीडिया के क्षेत्र में लाभ मिलेगा. आज आपका प्रमोशन हो सकता है.
उपाय- तंत्रोक्त देवी का पाठ करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
7.तुला
तुला राशि के लोगों को आज के दिन मान-सम्मान की चिंता हो सकती है. पारिवारिक स्थिति अच्छी होगी और मित्र के सहयोग से आगे बढ़ेंगे. आपके रोग और शत्रु परास्त होंगे.
उपाय- दुर्गा जी के 32 नाम का जप करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
8.वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन प्रॉपर्टी से लाभ होगा. कोर्ट के क्षेत्र में जीत मिलेगी और धन की स्थिति अच्छी होगी. रियल एस्टेट से लाभ मिलेगा और दूर देश की यात्रा होगी.
उपाय- तंत्रोक्त देवी सूक्त का पाठ करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
9.धनु
धनु राशि के लोगों को आज महत्वपूर्ण काम पूरे करने चाहिए. चारों दिशा से लाभ मिलेगा और धन की स्थिति अच्छी होगी. आज पिता का सुख मिलेगा और रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा.
उपाय- सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
10.मकर
मकर राशि के लोगों को आज के दिन टेक्निकल क्षेत्र में लाभ मिलेगा. रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा और रुका हुआ धन प्राप्त होगा. आज पिता का सुख मिलेगा और आज मन प्रसन्न रहेगा.
उपाय- कवच और कीलक का पाठ करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हल्का ग्रे
11.कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को आज टेक्निकल क्षेत्र में लाभ मिलेगा. आपका मन प्रसन्न रहेगा और विदेश की यात्रा कर सकते हैं. विदेश से व्यापार कर सकते हैं और पत्नी से संबंधों में सुधार आएगा.
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- लाल
12.मीन
मीन राशि के लोगों को आज के दिन शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलेगा. दूसरों को कीमती सलाह देंगे और धन की स्थिति अच्छी होगी, परिवार में शुभ कार्य होंगे.
उपाय- दुर्गा कवच का पाठ करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गुलाबी
आज नवरात्रि का पांचवा दिन
आज नवरात्र का पांचवा दिन है. आज के दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है. भगवान शिव और पार्वती के पहले पुत्र हैं कार्तिकेय, उनका ही एक नाम है स्कंद. कार्तिकेय यानी स्कंद की माता होने के कारण देवी के पांचवें रुप का नाम स्कंद माता है. उसके अलावा ये शक्ति की भी दाता हैं. सफलता के लिए शक्ति का संचय और सृजन की क्षमता दोनों का होना जरूरी है. माता का ये रूप यही सिखाता है और प्रदान भी करता है।सिंह पर सवार, चार भुजाओं वाली देवी का यह स्वरूप ज्ञान, बुद्धि और शक्ति का प्रतीक माना जाता है. पीला रंग इन्हें प्रिय है और इनकी कृपा से साधक का मन एकाग्र होता है.
ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Fasting Rules: नवरात्रि के व्रतों में क्या खाएं और क्या न खाएं? देखें पूरी लिस्ट
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation







