Responsive Scrollable Menu

जरूरत की खबर- इन 10 फूड से पेट होगा खराब:पाचन चाहिए दुरुस्त तो अपनी ईटिंग हैबिट बदलें, थाली में ये 14 चीजें शामिल करें

"आज पेट ठीक नहीं लग रहा।" "कुछ भी खाता हूं तो गैस बन जाती है।" हमने अपने आसपास के कई लोगों को अक्सर ऐसा कहते हुए सुना होगा। कई बार इसकी वजह बिगड़ती गट हेल्थ होती है। हमारी आंतों में खरबों बैक्टीरिया, वायरस और अन्य सूक्ष्मजीव रहते हैं, जिन्हें ‘गट माइक्रोबायोम’ कहते हैं। ये सूक्ष्मजीव भोजन को पचाने, पोषक तत्वों को शरीर तक पहुंचाने, इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने और शरीर के कई जरूरी कामों में अहम भूमिका निभाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हमारी लगभग 70% इम्यूनिटी का संबंध आंतों से है। हमारी रोज की थाली का गट हेल्थ पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। हम जो कुछ भी खाते हैं, वह आंतों में रहने वाले इन सूक्ष्मजीवों को भी प्रभावित करता है। कुछ फूड्स अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और गट माइक्रोबायोम को मजबूत बनाते हैं। वहीं कुछ फूड्स इनका संतुलन बिगाड़ सकते हैं। इससे पाचन संबंधी कई समस्याओं का रिस्क बढ़ जाता है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में पेट के लिए 10 बेस्ट और वर्स्ट फूड की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. हर्ष कपूर, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी एंड हेप्टोलॉजी, नोएडा सवाल- पेट की सेहत (गट हेल्थ) दुरुस्त रहने का क्या मतलब है? जवाब- इसका मतलब डाइजेस्टिव सिस्टम के सही तरीके से काम करने और आंतों में मौजूद गट माइक्रोबायोम के संतुलन से है। इसके संतुलन से- सवाल- कैसे पता चलता है कि पेट की सेहत खराब हो रही है? जवाब- जब आंतों में अच्छे और बुरे बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ता है तो खाना पचाने और शरीर में पोषक तत्वों को पहुंचाने की प्रक्रिया प्रभावित होती है। इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ग्राफिक में खराब गट हेल्थ के शुरुआती संकेत देखिए- सवाल- लंबे समय तक लगातार पेट खराब रहे तो इससे क्या नुकसान होता है? जवाब- लंबे समय तक पेट खराब रहने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। इससे कमजोरी बढ़ सकती है और इम्यूनिटी पर भी असर पड़ सकता है। ग्राफिक में सभी नुकसान देखिए- सवाल- पेट दुरुस्त रखने के लिए क्या करना चाहिए? जवाब- आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया को वैराइटी पसंद होती है। इसलिए रोज अलग-अलग तरह के फल-सब्जियां, साबुत अनाज और फाइबर रिच फूड खाने चाहिए। छोटी-छोटी स्वस्थ आदतें लंबे समय में गट हेल्थ को मजबूत बनाती हैं। सवाल- कौन-से फूड्स पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ाते हैं? जवाब- दही और छाछ जैसे फर्मेंटेड फूड्स अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने में मदद करते हैं, जबकि फल-सब्जियां, दालें और साबुत अनाज उन्हें पोषण देते हैं। इसलिए गट हेल्थ बेहतर रखने के लिए रोज अलग-अलग तरह की पौष्टिक चीजें खाना जरूरी है। ग्राफिक में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने वाले फूड्स की लिस्ट देखिए- सवाल- कौन-से फूड्स गुड बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचाते हैं? जवाब- कुछ फूड्स गुड और बैड बैक्टीरिया का संतुलन बिगाड़ सकते हैं। खासकर ऐसे फूड्स, जिनमें रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, एक्स्ट्रा शुगर, अनहेल्दी फैट और आर्टिफिशियल एडिटिव्स ज्यादा होते हैं। इन फूड्स की लिस्ट ग्राफिक में देखिए- सवाल- चीनी गुड बैक्टीरिया को कैसे नुकसान पहुंचाती है? जवाब- डाइट में चीनी की मात्रा ज्यादा होने से आंतों में मौजूद बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ने लगता है। इससे कुछ बैड बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं, जबकि गुड बैक्टीरिया की संख्या घट सकती है। समय के साथ यह बदलाव गट बैरियर को कमजोर करता है और शरीर में सूजन बढ़ा सकता है। यही वजह है कि लंबे समय तक ज्यादा चीनी खाने से गट हेल्थ खराब होती है। सवाल- क्या बार-बार एंटीबायोटिक लेने से पेट के गुड बैक्टीरिया खत्म हो सकते हैं? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- क्या पेट के बैक्टीरिया हमारी भूख और क्रेविंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं? जवाब- हां, गट माइक्रोबायोम भूख और फूड चॉइस को प्रभावित कर सकते हैं। इसे ऐसे समझिए- सवाल- क्या स्ट्रेस भी गट हेल्थ को प्रभावित करता है? जवाब- हां, स्ट्रेस और गट हेल्थ का दो-तरफा रिलेशन है। इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- फूड के अलावा कौन-सी आदतें गट हेल्थ को खराब करती हैं? जवाब- हमारी रोजमर्रा की कई आदतें भी गट माइक्रोबायोम के संतुलन को प्रभावित करती हैं। खासकर- यही वजह है कि अच्छी गट हेल्थ के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल भी जरूरी है। सवाल- पेट को हेल्दी रखने के लिए लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करें? जवाब- आंतों में रहने वाले बैक्टीरिया एक नियमित दिनचर्या पसंद करते हैं। इसलिए खाने, सोने और एक्सरसाइज का समय जितना रेगुलर होगा, गट उतना बेहतर काम करेगा। ग्राफिक में देखिए लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करें- सवाल- कब गट से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए? जवाब- गैस, कब्ज या पेट खराब होने जैसी समस्याएं कभी-कभी होना सामान्य है। लेकिन अगर ये शिकायतें लंबे समय तक बनी रहें या बार-बार लौटकर आएं, तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके अलावा- ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर को दिखाना जरूरी है। ……………….. जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- मुफ्त की धूप के 7 हेल्थ बेनिफिट्स: उम्र बढ़ेगी, बुढ़ापा देर से आएगा, डॉक्टर से समझें मॉर्निंग सनलाइट के 7 रूल्स हममें से ज्यादातर लोग सुबह आंख खुलते ही सनलाइट की बजाय मोबाइल स्क्रीन देखते हैं। दिन की शुरुआत नोटिफिकेशन और सोशल मीडिया से होती है। जबकि सुबह की धूप बॉडी क्लॉक को सेट करने और शरीर को पूरे दिन के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाती है। पूरी खबर पढ़िए…

Continue reading on the app

इस हफ्ते 9 आईपीओ में निवेश का मौका:HD फायर और फ्यूजन CX जैसी कंपनियां शामिल; जानिए प्राइस बैंड और लिस्टिंग की तारीखें

आज यानी सोमवार 12 दिसंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में मेनबोर्ड सेगमेंट में 6 कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इसके अलावा SME सेगमेंट में भी 3 IPO में निवेश कर सकते हैं। 1. HD फायर प्रोटेक्ट: ₹712 करोड़ का IPO, पूरा ऑफर फॉर सेल तारीख: ये आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा और 15 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड: प्राइस बैंड 258 से 271 रुपए प्रति शेयर है। लॉट साइज 55 शेयरों का है। इश्यू साइज: यह पूरा 712 करोड़ रुपए का इश्यू ऑफर फॉर सेल है। लिस्टिंग: स्टॉक की लिस्टिंग 21 अक्टूबर को होने की उम्मीद है। 90 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट करती है कंपनी 1997 में बनी HD फायर प्रोटेक्ट सुरक्षा से जुड़े इक्विपमेंट्स और सिस्टम बनाती और सप्लाई करती है। इसके प्रोडक्ट्स में स्प्रिंकलर्स, अलार्म वॉल्व्स, डेल्यूज वॉल्व्स, फोम सिस्टम्स, मॉनिटर्स, नोजल्स, कस्टम-इंजीनियर्ड सिस्टम्स और गैस सेपरेशन सिस्टम शामिल हैं। कंपनी ऑयल एंड गैस, रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल्स, पावर, हैवी इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस, फार्मा, डेटा सेंटर्स, हॉस्पिटैलिटी और हेल्थकेयर सेक्टर को अपनी सेवाएं देती है। कंपनी 90 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट करती है और महाराष्ट्र में इसके दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। 2. फ्यूजन CX: ₹702 करोड़ का IPO, फ्रेश शेयर और OFS का मिक्स तारीख: यह आईपीओ 14 अक्टूबर को खुलेगा और 16 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड: ₹275 से ₹289 प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 51 शेयरों का है। इश्यू साइज: कुल इश्यू साइज ₹702 करोड़ का है। इसमें ₹500 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ₹202 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। लिस्टिंग: 22 अक्टूबर को इसकी लिस्टिंग संभावित है। 13 देशों में 40 डिलीवरी सेंटर्स, मुनाफा दोगुना होकर ₹170 करोड़ पहुंचा फ्यूजन CX कस्टमर एक्सपीरियंस और बिजनेस प्रोसेस सॉल्यूशंस देती है। इसके 13 देशों में 40 डिलीवरी सेंटर्स हैं। इसके ग्राहकों में फॉर्च्यून 1000 की 22 कंपनियां हैं। कंपनी टेलीकॉम, हेल्थकेयर, ट्रैवल, BFSI और रिटेल जैसे सेक्टर्स में काम करती है। 3. सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज: 2.76 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल तारीख: यह आईपीओ 15 अक्टूबर को खुलेगा और 19 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड: अभी तक इसके प्राइस बैंड का ऐलान नहीं हुआ। इश्यू साइज: यह पूरा इश्यू 2.76 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) है। लिस्टिंग: शेयरों का अलॉटमेंट 21 अक्टूबर को और लिस्टिंग 23 अक्टूबर को होने की उम्मीद है। 76 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल होते हैं कंपनी के प्रोडक्ट 2001 में बनी सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज (SMT) वैस्कुलर और हार्ट इंटरवेंशन से जुड़े मेडिकल डिवाइसेस बनाती है। इसके पोर्टफोलियो में कोरोनरी स्टेंट, बैलून्स, रीनल स्टेंट और पेरीफेरल ड्रग-कोटेड बैलून्स शामिल हैं। इसके प्रॉडक्ट्स 76 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल होते हैं। 4. बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन का ₹2,533 करोड़ का आईपीओ पावर ट्रांसमिशन और गियरबॉक्स सॉल्यूशंस में लीडर बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन लिमिटेड भारत की प्रमुख टेक्नोलॉजी-ड्रिवन कंपनियों में से एक है। यह मैकेनिकल और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल पावर ट्रांसमिशन और इंडस्ट्रियल ड्राइव सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। कंपनी हाई-प्रिसिजन और मिशन-क्रिटिकल गियरबॉक्स व ड्राइव सिस्टम्स का डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग करती है, जिनका इस्तेमाल कई बड़ी इंडस्ट्रीज में होता है। 5. जेटवर्क: ₹5,012 करोड़ का बड़ा आईपीओ ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग मार्केटप्लेस है जेटवर्क 2017 में स्थापित जेटवर्क एक 'एसेट-लाइट' टेक-ड्रिवन ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म है। ये 'Zetwerk OS' के जरिए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, रिन्यूएबल्स, एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस और ऑटोमेशन जैसे सेक्टर्स में कंपनियों को मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स से जोड़ता है। 6. टोनबो इमेजिंग इंडिया: ₹852.18 करोड़ का आईपीओ ग्लोबल डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स OEM है कंपनी दिसंबर 2003 में बनी टोनबो इमेजिंग एक ग्लोबल डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स OEM है। यह कंपनी डिफेंस और सिक्योरिटी सेक्टर्स के लिए एडवांस्ड इलेक्ट्रो-ऑप्टिक, इन्फ्रारेड (EO/IR), एम्बेडेड विजन, कम्युनिकेशन, गाइडेंस और सर्विलांस सिस्टम्स बनाती है। मेनबोर्ड के अलावा इस हफ्ते SME प्लेटफॉर्म पर भी दो कंपनियों के IPO आ रहे हैं… 1. रविता इंजीनियरिंग: ₹116 करोड़ का IPO, नए शेयर जारी होंगे तारीख: यह आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा और 15 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड: ₹105 से ₹112 प्रति शेयर तय किया गया है। न्यूनतम निवेश: रीटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम लॉट साइज 2,400 शेयर (2 लॉट) है। ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से इसमें न्यूनतम ₹2,68,800 का निवेश करना होगा। इश्यू साइज: यह ₹116.05 करोड़ का फ्रेश इश्यू है। इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई शेयर नहीं बेचा जा रहा है। यानी पूरा पैसा सीधे कंपनी के पास जाएगा। लिस्टिंग: NSE SME प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 21 अक्टूबर को होने की उम्मीद है। OM सेवाएं भी देती है कंपनी दिसंबर 2007 में बनी रविता इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड एक इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस कंपनी है। कंपनी अपने बनाए प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ थर्ड-पार्टी कंपनियों द्वारा लगाए गए सिस्टम्स के लिए ऑपरेशन्स एंड मेंटेनेंस (OM) सेवाएं भी मुहैया कराती है। कंपनी मुख्य रूप से 3 सेक्टर्स में काम करती है: ऑनशोर: कमर्शियल बिल्डिंग्स, हॉस्पिटैलिटी, कॉर्पोरेट और इंडस्ट्रियल यूनिट्स। ऑफशोर: ऑयल रिग्स, समुद्री प्लेटफॉर्म्स और अन्य ऑफशोर मरीन इंस्टॉलेशंस। डेटा सेंटर: डेटा सेंटर्स के लिए स्पेशलाइज्ड कूलिंग और एयर-फ्लो सिस्टम्स। 2. वैभव व्यापार: ₹42.10 करोड़ का SME IPO तारीख: यह आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा और 15 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड: कंपनी ने इसका प्राइस बैंड ₹51 से ₹54 प्रति शेयर तय किया है। न्यूनतम निवेश: रीटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम लॉट साइज 4,000 शेयर (2 लॉट) है। ऊपरी प्राइस बैंड पर रीटेल निवेशकों को न्यूनतम ₹2,16,000 का निवेश करना होगा। इश्यू साइज: यह पूरा ₹42.10 करोड़ का फ्रेश इश्यू है। इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) का कोई हिस्सा नहीं है, यानी आईपीओ से जुटाई गई पूरी रकम सीधे कंपनी को मिलेगी। अलॉटमेंट और लिस्टिंग: शेयरों का अलॉटमेंट 16 अक्टूबर को फाइनल होगा। इसके बाद NSE SME प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 21 अक्टूबर को होने की संभावना है। लोन फ्रंट एप के जरिए डिजिटल लेंडिंग करती है कंपनी फरवरी 2009 में बनी वैभव व्यापार लिमिटेड एक NBFC यानी नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है। कंपनी अपने मोबाइल एप लोन फ्रंट के जरिए पर्सनल लोन देती है। इसका मुख्य फोकस भारत के शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में पहली बार लोन लेने वाले ग्राहकों पर है। 3. शेल्स इंडिया: ₹59.97 करोड़ का SME आईपीओ कन्फेक्शनरी प्रॉडक्ट्स बनाती है कंपनी शेल्स इंडिया लिमिटेड चॉकलेट, जेली, बेक्ड ट्रीट्स और दूसरे कन्फेक्शनरी प्रॉडक्ट्स बनाती है। इसके पास 250 से ज्यादा SKUs का एक मजबूत पोर्टफोलियो है। इसके अलावा कंपनी अर्बन, सेमी-अर्बन और रूरल मार्केट में फूड व बेकरी इंग्रीडिएंट्स की सप्लाई भी करती है। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में भारतीय-बाजार से ₹44,166 करोड़ निकाले: 2026 में निकासी ₹3 लाख करोड़ पार; वजह- US बॉन्ड यील्ड और क्रूड के दाम बढ़े विदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकालने का सिलसिला जारी है। अक्टूबर महीने में विदेशी निवेशकों ने अब तक इक्विटी मार्केट से ₹44,166 करोड़ की निकासी की है। इसके साथ ही साल 2026 में अब तक FPIs का कुल नेट आउटफ्लो बढ़कर ₹3.04 लाख करोड़ से ज्यादा हो चुका है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड दौरे पर अपने खर्चे पर 5 नेट गेंदबाज ले जाएंगे शुभमन गिल, भारतीय टेस्ट कप्तान का मास्टरस्ट्रोक

Shubman Gill pay out of pocket for 5 net bowlers: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की तैयारी को पूरी गंभीरता से लेते हुए अपने खर्चे पर चार से पांच नेट गेंदबाजों को साथ ले जाने का अनूठा फैसला किया है. बीसीसीआई के अनुसार, गिल 23 या 24 अक्टूबर को न्यूजीलैंड रवाना होंगे और इन गेंदबाजों के यात्रा व अन्य खर्चों का भुगतान वह खुद करेंगे. व्यस्त कार्यक्रम के चलते वह भारत ए के मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, इसलिए वह अतिरिक्त समय और अभ्यास के लिए पहले रवाना हो रहे हैं. छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी मुकाबले से वापसी कर रहे गिल अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों मोर्चों पर इस दौरे को सफल बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं. Fri, 16 Oct 2026 23:20:09 +0530

  Videos
See all

Donald Trump says he won’t use a nuclear weapon in the war on Iran | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T21:15:09+00:00

M Kisan 24th Installment Date : 4वीं किस्त से पहले किसान जरूर कर लें ये काम! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T22:00:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers