Responsive Scrollable Menu

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया जश्न; ढोल-नगाड़ों पर किया डांस

अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देने के लिए बीती रात से ही मुंबई के जुहू स्थित उनके आवास ‘जलसा’ के बाहर फैंस की भीड़ जुटने लगी। दूर-दूर से पहुंचे फैंस अपने साथ केक, मिठाइयां और पोस्टर लेकर आए। रात 12 बजते ही जलसा के बाहर फैंस ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी। फैंस ने उनके पोस्टर लेकर नारे लगाए और उनकी लंबी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और कई प्रशंसक ढोल-नगाड़ों पर नाचते नजर आए। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर हर साल उनके घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लगता है। इस बार भी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात और देश के अन्य हिस्सों से फैंस मुंबई पहुंचे। देखें जश्न की तस्वीरें- अमिताभ बच्चन ने जन्मदिन पर किया ट्वीट अमिताभ बच्चन ने अपने 84वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “सुबह हो गई, और बैठे हैं आप के साथ!” सोशल मीडिया पर भी मिल रहीं बधाइयां अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने X पर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की। .............. यह खबर भी पढ़ें... अमिताभ बच्चन @84: मीम्स से लेकर क्रिप्टिक पोस्ट तक चर्चा: नंबरिंग की गलती पर माफी मांगी; हेल्थ और रिटायरमेंट की अफवाहों पर भी सफाई दी अमिताभ बच्चन आज 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। पांच दशक से लंबे करियर में उन्होंने पर्दे पर कई यादगार किरदार निभाए हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका अंदाज किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। कभी फैंस उनकी पोस्ट का मतलब खोजते हैं, तो कभी छोटी-सी गलती इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ ला देती है। अगस्त 2026 में पोस्ट की नंबरिंग में हुई गड़बड़ी पर अमिताभ ने माफी मांगी। यूजर्स ने इसे ‘नंबर लीक’ से जोड़कर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। जुलाई में उनके एक ब्लॉग से सर्जरी और आईसीयू में भर्ती होने की अटकलें लगीं। इसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी। रिटायरमेंट को लेकर उठे सवालों पर भी उन्होंने अपने खास अंदाज में जवाब दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

समंदर से आई शार्क, नहर में गिरते ही बनी 'स्टार फिश', दौड़-दौड़कर देखने पहुंच रहे लोग

Canal Trapped Viral Shark: दुनिया में कब लोगों को क्या पसंद आ जाए, कहा नहीं जा सकता. दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में लोगों का दिल लग गया है एक मछली से. गलती से समंदर से नहर में गिरी शार्क मछली यहां पहुंचते ही स्टार बन गई और इसे देखने वालों की भीड़ गई.

Continue reading on the app

  Sports

100वें टेस्ट में शतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज... 58 साल पहले हुई शुरुआत, खूब चला दिग्गजों का बल्ला

5 batsman Hundred in hundredth Test match: अपने करियर के 100वें टेस्ट मैच में शतक जड़ना क्रिकेट इतिहास की सबसे दुर्लभ और बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है. टेस्ट क्रिकेट के लंबे सफर में अब तक केवल पांच ही ऐसे महान बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने इस ऐतिहासिक आंकड़े को अपने शतक से यादगार बनाया है. इस खास फेहरिस्त में कॉलिन कॉड्रे, जावेद मियांदाद, गॉर्डन ग्रीनिज, एलेक स्टीवर्ट और इंजमाम-उल-हक जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं. इन सभी बल्लेबाजों ने दबाव के क्षणों में बेहतरीन पारियां खेलकर अपने इस मुकाम को हमेशा के लिए स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कर दिया है. Fri, 16 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | DELHI RAIN | WEATHER UPDATE | झमाझम बारिश का बड़ा अलर्ट जारी | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T01:08:36+00:00

AAJTAK 2 | GOLD के रेट में बड़ा बदलाव, SILVER में भी आया भारी उछाल! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T01:10:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers