UP Budget 2026: योगी सरकार की बड़ी सौगात, किसान और पशुधन को मिला बड़ा फायदा
UP Budget 2026: योगी सरकार ने अपना सबसे बड़ा बजट पेश किया और इस बजट में पशुधन का भी खासा ध्यान रखा गया। पशुधन विभाग के इस बजट को हमारे संवाददाता ने विभागीय मंत्री से इसको लेकर खास बातचीत की। योगी सरकार ने कल अपना अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। यह बजट इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी पूर्ण बजट है क्योंकि 27 में इसके बाद सीधे चुनाव है और देखा जाए तो इस बजट में केंद्रीय बजट की तरह पशुधन पर ठीक-ठाक जो धनराशि है वो खर्च करने को निर्धारित किया गया है और इस वक्त मेरे साथ कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह जी मौजूद हैं। सर आपका विभाग है पशुधन और देखा जाए तो केंद्रीय बजट में तो सरकार ने खजाना खोला।
योगी सरकार ने भी आप लोगों ने भी अपने बजट में पशुधन के लिए और इसके संरक्षण के लिए खजाना खोला है। क्या कुछ है इस बजट में पशुधन में? देखिए ये योगी सरकार का इस बार का सर्वश्रेष्ठ बजट है। खेती और पशु एक दूसरे के पूरक हैं। खेती है तो पशु है और पशु है तो खेती है। खेती को अच्छा बजट दिया माननीय मुख्यमंत्री जी ने। उसी में सम्मिलित पशुधन को भी अच्छा बजट देने का काम किया है। जो निराशित गौवंश है उसके संरक्षण के लिए अलग बजट आमंत्रित किया।
दूसरा जो बीमारियां आती हैं उनके संरक्षण के लिए अलग बजट किया। दूसरा तीसरे नंबर पर अस्पताल के निर्माण के लिए वो भी बेहतर बजट देने का काम किया है। फिर इसके बाद दुग्ध विकास में भी क्योंकि देश दुनिया में भारत दूध में नंबर वन है और उत्तर प्रदेश देश में नंबर वन है तो दुग्ध उत्पादन में भी बहुत बढ़ोतरी की गई है क्योंकि जो अमेरिका से डील हुई है इस डील में सबसे बड़ा लाभ दुग्ध उत्पादन का में क्षेत्र को लाभकारी होगा।
Stocks to Watch: शुक्रवार, 13 फरवरी को फोकस में रहेंगे ये 15 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल
Stocks to Watch: शुक्रवार 13 फरवरी को तिमाही नतीजों, डिविडेंड और मैनेजमेंट अपडेट्स के चलते 15 स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। IRCTC, Coal India, Muthoot Finance समेत कई कंपनियों के आंकड़ों के बाद शेयर प्राइस में तेज हलचल देखने को मिल सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol






















