ICC टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान की खराब हालत देख बोले आकाश चोपड़ा, 'ये तो ग्रेस मार्क्स से भी पास नहीं होंगे...'
ICC World Test Championship: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का संस्करण रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. टीम इंडिया के लिए अपकमिंग श्रीलंका सीरीज WTC फाइनल में पहुंचने के लिहाज से काफी अहम होने वाली है. क्रिकेट के गलियारों में इस वक्त इस मामले पर चर्चा चल रही है. वहीं, इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तान की बुरी हालत पर बयान दिया है. उनका कहना है कि पाकिस्तान की टीम तो गेस मार्क्स के साथ भी फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी.
आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तान को लेकर क्या कहा?
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पाकिस्तान की टीम सबसे आखिरी 9वें स्थान पर है. पाकिस्तान ने अब तक 5 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक मैच जीता है और 4 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. इस तरह पाकिस्तान के पास महज 4 प्वॉइंट्स हैं और 6.67 PCT हैं.
आकाश चोपड़ा ने WTC फाइनल के सिनैरियो के बारे में बात करते हुए पाकिस्तान का जिक्र किया और उसकी स्थिति पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "सबसे आखिरी 9वें नंबर पर हैं हमारे पड़ोसी. भई पड़ोसियों के बारे में भी सोचता हूं, तो क्या ही सोचता हूं. इनके पास सिर्फ 6 प्रतिशत है. कुछ होते हैं, जो ग्रेस मार्क्स से पास हो जाते हैं, लेकिन इनका तो रोल नंबर ही जब्त कर लिया जाएगा कि तुम लोग करते क्या हो यार. 6 प्रतिशत भी कोई प्वॉइंट होते हैं. अब क्या कहें, जो है सो है."
???? EVEN GRACE MARKS WON'T SAVE THEM - AAKASH CHOPRA COOKED PAKISTAN ????
— Sam (@cricsam02) August 4, 2026
England's team entertains everyone with its fearless brand of Test cricket, but they're still only 7th in the WTC standings.
- Pakistan's campaign has been even worse, sitting at the bottom with just 6%… pic.twitter.com/pnxmNkq2Xg
WTC अंक तालिका पर डालिए नजर
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में नंबर-1 पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने अब तक 8 मैच खेले हैं और उसके पास 84 प्वॉइंट्स हैं और 87.50 PCT है. दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका है, जिसके पास 36 अंक हैं और 75 PCT है. वहीं, भारतीय टीम की बात करें, तो टीम इंडिया पांचवें पायदान पर है. टीम इंडिया ने 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, 4 मैच हारे हैं और एक मैच बेनतीजा रहा है. इस तरह भारत के पास 52 प्वॉइंट्स हैं और उनका PCT 48.15 का रहा है.
| रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | अंक | PCT (%) |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 8 | 7 | 1 | 0 | 84 | 87.50 |
| 2 | दक्षिण अफ्रीका | 4 | 3 | 1 | 0 | 36 | 75.00 |
| 3 | न्यूजीलैंड | 6 | 4 | 1 | 1 | 52 | 72.22 |
| 4 | बांग्लादेश | 4 | 2 | 1 | 1 | 28 | 58.33 |
| 5 | भारत | 9 | 4 | 4 | 1 | 52 | 48.15 |
| 6 | श्रीलंका | 4 | 1 | 1 | 2 | 20 | 41.67 |
| 7 | इंग्लैंड | 13 | 4 | 8 | 1 | 38* | 24.36 |
| 8 | वेस्टइंडीज | 11 | 2 | 7 | 2 | 30 | 22.73 |
| 9 | पाकिस्तान | 5 | 1 | 4 | 0 | 4* | 6.67 |
WTC फाइनल में कैसे पहुंच सकता है भारत?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप 2025-27 में भारतीय क्रिकेट टीम को 9 मुकाबले खेलने हैं. अगर भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचना है, तो कोशिश करनी होगी कि वह सभी मैच जीते, ताकि दूसरी टीमों पर निर्भर न रहना पड़े. इतना ही नहीं अगर टीम इसमें से 7 मैच जीतने में कामयाब होती है, तो टीम इंडिया को दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. टीम इंडिया 8 मुकाबले जीत लेती है तो उसका पीसीटी 68.5 हो जाएगा और टीम इंडिया अपने बाकी सभी 9 मुकाबले जीत जाती है तो उसका पॉइंट्स परसेंट 74.1 हो जाएगा और उसके फाइनल में जाने की दावेदारी प्रबल हो जाएगी.
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतना
| मैच | तारीख | स्थान | स्टेडियम | समय (IST) | फॉर्मेट |
|---|---|---|---|---|---|
| पहला टेस्ट | 15–19 अगस्त 2026 | गॉल | गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम | सुबह 10:00 बजे | टेस्ट |
| दूसरा टेस्ट | 23–27 अगस्त 2026 | कोलंबो | सिन्हलीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड | सुबह 10:00 बजे | टेस्ट |
सोने की बढ़ती कीमतों के बीच छोटे निवेश का बढ़ा ट्रेंड, पेटीएम गोल्ड बन रहा लोगों की पसंद
Gold Investment: सोने की कीमतें फिलहाल करीब 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई हैं. हालांकि, रिकॉर्ड स्तर से कुछ नीचे आने के बावजूद कीमतों में हर हफ्ते उतार-चढ़ाव जारी है. ऐसे में लोग एक साथ बड़ी रकम लगाकर सोना खरीदने के बजाय पेटीएम गोल्ड जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए थोड़ा-थोड़ा सोना खरीदना पसंद कर रहे हैं. इससे कम पैसे में भी नियमित निवेश करना आसान हो गया है और निवेशकों का जोखिम भी कम रहता है.
घरेलू बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है. यह ऐसे समय में है जब पिछले कुछ समय से सोने की कीमतें सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार कर रही हैं. यह कीमत 29 जनवरी 2026 को बने करीब 1.78 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर से लगभग 20 प्रतिशत कम है. उस समय सुरक्षित निवेश की मांग अपने चरम पर थी.
यह भी पढ़ें: Cash Flow Statement क्या है, जानें क्यों है जरूरी निवेशकों के लिए इसे समझना?
मिडिल ईस्ट तनाव पर निर्भर
सोने की कीमतों में यह उतार-चढ़ाव अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदों, डॉलर की मजबूती और पश्चिम एशिया में तनाव की स्थिति पर निर्भर रहा है. पिछले सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था और अब बाजार की नजर उसके अगले फैसले पर टिकी है.
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का क्या है कहना?
अधिकांश प्रमुख विश्लेषकों ने सोने के लिए अपने लक्ष्य में कुछ कटौती की है, लेकिन मध्यम अवधि में वे अब भी सोने को लेकर सकारात्मक हैं. इसकी वजह केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार सोने की खरीद और वैश्विक अनिश्चितता है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का कहना है कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता और निवेशकों की मांग के चलते सोने को समर्थन मिलता रहेगा, हालांकि बॉन्ड यील्ड और डॉलर की मजबूती कीमतों में उतार-चढ़ाव बनाए रख सकती है.
जो परिवार धीरे-धीरे सोने में निवेश बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए ऊंची कीमतों और लगातार उतार-चढ़ाव के बीच सही समय चुनना मुश्किल हो जाता है. एक साथ बड़ी रकम लगाने पर ऊंचे स्तर पर खरीदारी का जोखिम रहता है, जबकि इंतजार करने पर कीमतें और बढ़ सकती हैं. ऐसे में थोड़ा-थोड़ा और नियमित निवेश करने की रणनीति अलग-अलग कीमतों पर खरीदारी का अवसर देती है और अल्पकालिक उतार-चढ़ाव का असर कम हो जाता है.
कैसे होती है खरीद
पेटीएम गोल्ड के जरिए ग्राहक लाइव बाजार भाव पर 24 कैरेट डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं. इसमें निवेश की शुरुआत केवल 51 रुपए से की जा सकती है.साथ ही, जो निवेशक नियमित निवेश करना चाहते हैं उनके लिए डेली गोल्ड एसआईपी की सुविधा भी उपलब्ध है. यह डिजिटल गोल्ड एमएमटीसी-पीएएमपी के साथ साझेदारी में उपलब्ध कराया जाता है और इसके बराबर का भौतिक सोना बीमाकृत, बैंक-ग्रेड वॉल्ट में सुरक्षित रखा जाता है.
होम डिलीवरी भी उपलब्ध
निवेशक अपनी होल्डिंग्स को मौजूदा बाजार भाव पर बेच सकते हैं या उन्हें 24 कैरेट प्रमाणित भौतिक सोने में बदलकर मंगवा सकते हैं. इसकी होम डिलीवरी देशभर के 12,000 से अधिक पिन कोड पर उपलब्ध है. पेटीएम ने अपनी हालिया तिमाही आय रिपोर्ट में पेटीएम गोल्ड सहित वेल्थ प्रोडक्ट्स से बेहतर कमाई का भी उल्लेख किया है.
यह भी पढ़ें: Moving Average से कैसे ट्रेडर्स को स्टॉक का ट्रेंड समझने में करता है मदद?
हालांकि, यह रणनीति बाजार जोखिम को पूरी तरह खत्म नहीं करती. सोने की कीमतें बढ़ने के साथ-साथ गिर भी सकती हैं. इसलिए सोने को पूरे निवेश पोर्टफोलियो के बजाय एक विविधीकृत निवेश योजना का हिस्सा माना जाता है. लेकिन इस साल की दूसरी छमाही में भी कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना को देखते हुए कई छोटे निवेशकों का ध्यान अब सही समय तलाशने के बजाय नियमित और छोटी रकम से लगातार निवेश करने पर केंद्रित हो गया है.
(DISCLAIMER: हेडिंग, समरी और सबहेड के अलावा, पूरी खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है. न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















