पेइचिंग में ली कानच्ये की पंचेन लामा से मुलाकात
बीजिंग, 12 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और संयुक्त मोर्चा विभाग के प्रमुख ली कानच्ये ने 12 फरवरी को पेइचिंग में पंचेन लामा एर्देनी चोकी ग्यालत्सेन से मुलाकात की।
ली कानच्ये ने पंचेन लामा और तिब्बती बौद्ध धर्म के अन्य व्यक्तियों को वसंत उत्सव और तिब्बती नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी, पंचेन लामा की पिछले वर्ष की उपलब्धियों की सराहना की, और आशा व्यक्त की कि वे शी चिनफिंग के नये युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद पर विचारों का गंभीरता से अध्ययन करेंगे और विचार, राजनीति और कार्यों में शी चिनफिंग पर केंद्रित सीपीसी केंद्रीय समिति के साथ उच्च स्तर की संगति बनाए रखेंगे, चीनी राष्ट्र की सामुदायिक भावना को मजबूत करेंगे, और चीनी राष्ट्र समुदाय के निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
उन्होंने उन्हें धार्मिक उपलब्धियों और समग्र गुणों को बेहतर बनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया, और देश में धर्म के चीनीकरण को व्यवस्थित रूप से बढ़ावा देने और तिब्बती बौद्ध धर्म को समाजवादी समाज के अनुकूल ढालने में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
पंचेन लामा ने कहा कि वे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व का हमेशा दृढ़ता से समर्थन करेंगे, राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे, और शीत्सांग की राष्ट्रीय एकता, धार्मिक सद्भाव और स्थिरता, विकास और प्रगति को बढ़ावा देने में अपना योगदान देंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीकेपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
बांग्लादेश में वोटों की गिनती के बीच बीएनपी समर्थित उम्मीदवार ने चुनाव का किया बहिष्कार
ढाका, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में गुरुवार को मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। इस बीच बीएनपी समर्थित उम्मीदवार ने चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी।
द डेली स्टार के अनुसार, कुमिल्ला-4 (देबिद्वार) सीट पर बीएनपी समर्थित और गण अधिकार परिषद के उम्मीदवार ए. जसीम उद्दीन ने मतदान खत्म होने के बाद चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर दी। जसीम उद्दीन ने फेसबुक लाइव आकर यह घोषणा की।
करीब 2 मिनट 11 सेकंड के लाइव में जसीम उद्दीन ने आरोप लगाया कि बारोशलघर, रसूलपुर, यूसुफपुर, सुबिल, मशिकारा और फतेहपुर यूनियनों में भारी स्तर पर गड़बड़ी हुई। उन्होंने दावा किया कि बैलेट बॉक्स छीने गए, उनके एजेंटों को केंद्रों से बाहर निकाला गया, नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले हुए और पूरे दिन पैसे बांटकर वोट खरीदे गए।
उन्होंने प्रशासन पर उनका साथ न देने का आरोप लगाया। जसीम उद्दीन ने कहा कि बार-बार फोन करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई भी किसी केंद्र पर नहीं गया।
ढाका ट्रिब्यून ने बताया है कि आधिकारिक तौर पर घोषित नतीजों के मुताबिक, नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के दक्षिणी इलाके के मुख्य आयोजक और 11-पार्टी अलायंस के उम्मीदवार हसनत अब्दुल्ला, कोमिला-4 (देबिद्वार) चुनाव क्षेत्र के चार निर्वाचन केंद्रों पर आगे चल रहे हैं।
बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए दोपहर 2 बजे तक देश के 36 हजार वोटिंग सेंटर्स पर 47.91 फीसदी मतदान किया। देशभर में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने वोट डालने के बाद कहा कि आज नए बांग्लादेश का जन्म हुआ है।
दूसरी तरफ अपदस्थ पीएम शेख हसीना ने चुनाव को फर्जी बताते हुए रद्द करने की मांग की है। साथ ही यूनुस से इस्तीफा भी मांगा है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation


















.jpg)





